स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता:फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागा
स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। टीम ने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए एक्स्ट्रा टाइम में फेरन टोरेस ने गोल किया। इसी के साथ स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। तब टीम ने नीदरलैंड को 1-0 से हराया था। मुकाबले के निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। पहले हाफ में स्पेन के लामिन यमाल और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को गोल करने के मौके मिले, लेकिन दोनों उन्हें भुना नहीं सके। पूरे मैच में स्पेन ने लगातार अटैकिंग खेल दिखाया, जबकि अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अर्जेंटीना को 90+2वें मिनट में बड़ा झटका लगा। मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज ने स्पेन के डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी पर टैकल किया, जिसके बाद रेफरी ने उन्हें सीधे रेड कार्ड दिखा दिया। इसके बाद अर्जेंटीना को पूरे एक्स्ट्रा टाइम में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। स्पेन के युवा प्लेयर लामिन यमाल ने पूरे मुकाबले में अर्जेंटीना की डिफेंस पर लगातार दबाव बनाए रखा। वहीं मेसी ने भी कई बार स्पेन के बॉक्स में घुसने की कोशिश की, लेकिन वे गोल नहीं कर सके। 41वें मिनट में अर्जेंटीना के लिसांद्रो मार्टिनेज और दूसरे हाफ के 52वें मिनट में लिएंड्रो पारेदेस को भी येलो कार्ड दिखाया गया। गोल करने के बाद फेरन टोरेस के सेलिब्रेशन की तस्वीर… क्लोजिंग सेरेमनी की 7 फोटोज… यहां से मैच की रिपोर्ट पढ़िए… पहले हाफ में स्पेन का दबदबा मैच की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा। पहले हाफ में उसके पास 64% बॉल पजेशन रहा। टीम ने कई हमले किए। दूसरी ओर अर्जेंटीना पहले हाफ में एक भी शॉट नहीं लगा सकी। हालांकि स्पेन को कोई गोल नहीं मिला। 90 मिनट तक नहीं निकला नतीजा दूसरे हाफ में भी स्पेन ने लगातार दबाव बनाया। अर्जेंटीना ने डिफेंस मजबूत रखा और गोल होने से रोका। इसका सबसे बड़ा क्रेडिट अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने लगातार बचाव किया। इस हाफ में भी गोल नहीं हुआ और मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। मेरिनो ने गंवाया आसान मौका एक्स्ट्रा टाइम के पहले हाफ में भी स्पेन ने अटैक जारी रखा। 103वें मिनट में निको विलियम्स के शानदार क्रॉस पर मिकेल मेरिनो को आसान हेडर मिला। हालांकि उन्होंने गेंद गोलपोस्ट के बाहर मार दी। यह स्पेन के लिए बढ़त बनाने का बेहतरीन मौका था। टोरेस ने गोल कर स्पेन को जिताया इसके 3 मिनट बाद ही स्पेन के लिए पहला गोल आया। निको विलियम्स ने बैक पोस्ट पर पहुंचकर हेडर से गेंद नीचे गिराई। फेरान टोरेस ने बिना गलती किए दाएं पैर से शॉट लगाया और गेंद गोल में भेज दी। यह गोल स्पेन को दूसरा खिताब जीता गया। अर्जेंटीना अटैक की कोशिश की गोल खाने के बाद अर्जेंटीना ने पूरी ताकत झोंकी। 120वें मिनट में लियोनेल मेसी के क्रॉस पर स्पेनिश डिफेंडर ने गोल लाइन के सामने शानदार ब्लॉक किया। इंजरी टाइम में मेसी के कॉर्नर पर जियोवानी सिमियोने का शॉट भी गोलपोस्ट के ऊपर निकल गया। आखिरी फ्री-किक भी नहीं बचा सकी 120+5वें मिनट में अर्जेंटीना को आखिरी फ्री-किक मिली। गेंद बॉक्स में पहुंचाई गई, लेकिन स्पेनिश गोलकीपर उनाई सिमोन ने आसानी से उसे पकड़ लिया। इसके तुरंत बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजा दी और स्पेन दूसरी बार विश्व चैंपियन बन गया। मैच के बाद हल्की नोकझोंक अंतिम सीटी के बाद स्पेनिश खिलाड़ी जश्न में डूब गए। इसी दौरान मैदान के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बहस हुई। लिएंड्रो परेडेस के रिएक्शन के बाद थोड़ी बहस हुई। हालांकि दूसरे खिलाड़ियों ने मामले को शांत कराया। दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11 स्पेन: उनाई सिमोन (गोलकीपर), पेड्रो पोरो, एमेरिक लापोर्टे, पाउ क्यूबार्सी, मार्क कुकुरेला, फाबियान रुइज, एलेक्स बाएना, रोड्री (कप्तान), दानी ओल्मो, लामिन यामाल, मिकेल ओयारजाबाल। अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), निकोलस टैग्लियाफिको, गोंजालो मोंटिएल, लिसांद्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, रोड्रिगो डी पॉल, निको गोंजालेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडेज, जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेसी (कप्तान)।

