मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कैंपस में लगाए पौधे:भास्कर के एक पेड़, एक जिंदगी अभियान के तहत लॉ और आर्ट्स कॉलेज में पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण को लेकर दैनिक भास्कर की ओर से शुरू किए गए एक पेड़, एक जिंदगी अभियान को लेकर उदयपुर में खासा उत्साह है। इस अभियान के तहत आज मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैंपस में पौधे रोपे गए। अभियान के तहत सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज और आर्ट्स कॉलेज में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संकल्प किया गया कि इन पौधों के नियमित संरक्षण पर भी काम किया जाएगा, ताकि कैंपस में ये पेड़ का रूप ले सके। ये पौधे आने वाली पीढ़ी के लिए साफ हवा और पक्षियों का घर उदयपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ के डीन प्रो. आनंद पालीवाल के नेतृत्व में कॉलेज के टीचर्स और अन्य स्टाफ ने कैंपस में पौधे रोपे गए। इस दौरान एक-एक कर कई पौधे कैंपस में लगाए गए। प्रो.पालीवाल ने कहा कि पौधे लगाने के साथ इनकी देखभाल कर इनको विशाल पेड़ के रूप में तैयार करें। ये आने वाली पीढ़ी के लिए साफ हवा है, पक्षियों का घर है, और हरियाली बढ़ेगी तो हमारी आबो-हवा भी ठीक रहेगी। कॉलेज के डीन प्रो. नीरज शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण इसके बाद आर्ट्स कॉलेज में कार्यक्रम हुआ, जहां पर कॉलेज के डीन प्रो. नीरज शर्मा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान सह अधिष्ठाता डॉ नवीन नंदवाना, डॉ. बालूदान बारहठ, डॉ. राजकुमार व्यास, डॉ गिरिराज सिंह चौहान, डॉ. गट्टू लाल पाटीदार,डॉ. भीमराज पटेल, अतिथि संकाय अध्यक्ष डॉ. मोहित नायक,पूर्व अध्यक्ष भाग्योदय सोनी, दैनिक भास्कर से गिरीश शर्मा, मुकेश हिंगड़ आदि मौजूद रहे। आज उदयपुर प्रवास के दौरान प्रतापनगर क्षेत्र में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने उदयपुर टीम के साथ एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत पौधरोपण किया।

