ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:जेल में 2 हत्यारों की शादी; लड़की की सगाई को लेकर विवाद, 3 की हत्या; बारिश के लिए अनोखी शादी

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर जिले से है। यहां लड़की की सगाई को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. हाईकोर्ट बोला- 5 दिन में पंचायत-निकाय चुनाव की तारीख बताएं
प्रदेश में पंचायत-निकाय चुनाव को लेकर आज भी हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से कहा कि 5 दिन में (सोमवार तक) चुनाव की तारीख बताएं। कोर्ट ने राज्य चुनाव आयुक्त से कहा- आप क्यों चाहते हैं कि हम आपके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करें। पूरी खबर पढ़ें 2. लड़की की सगाई को लेकर विवाद, 3 की हत्या
बीकानेर जिले के सुरजनवाली गांव में लड़की के रिश्ते को लेकर हुई कहासुनी में पिता-पुत्र समेत 3 की हत्या कर दी। झगड़ने वाले दोनों पक्ष रिश्तेदार है। चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया। तीनों के पेट में वार किए गए। ज्यादा खून बह जाने से मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. सिजेरियन के बाद एक और महिला की तबीयत बिगड़ी
कोटा के जेके लोन हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक बार और महिला की तबीयत बिगड़ी गई। परिजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद महिला के टांके बार-बार खुलते रहे, जिसके कारण बच्चेदानी निकालनी पड़ी। अब यूरिन बंद होने जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें 4. व्यापारी के बेटे के सिर में गोली मारकर हत्या
अलवर के नौगांवा इलाके में टेंट व्यापारी के 16 साल के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक गोली सिर के आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली जबड़े में फंस गई। लड़के का शव अलवर शहर से करीब 45 किमी दूर एक फार्म हाउस की दीवार के पास पहाड़ी पर मिला। पूरी खबर पढ़ें 5. राजस्थान में पहली बार जेल में 2 हत्यारों की शादी
जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे युवक-युवती 22 जुलाई को फेरे लेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इसकी अनुमति दे दी है। राजस्थान के न्यायिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी ओपन जेल परिसर के भीतर 2 दोषियों की शादी होगी। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. डेडबॉडी को लेकर ASP पर भड़कीं सांसद संजना जाटव
डीग जिले के चौकीपुरा गांव में एक व्यक्ति की मौत के बाद हंगामा हो गया। परिवार ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया। मांगें नहीं मानने पर सांसद संजना जाटव ने डेडबॉडी को IG ऑफिस ले जाने की कोशिश की। ASP ने रोका तो सांसद भड़क गईं। पूरी खबर पढ़ें 7. डॉक्टर बोला- मैं अनपढ़ तो हूं, मुझे हॉस्पिटल से बाहर निकालो
झुंझुनूं के बीडीके हॉस्पिटल में डॉक्टर ने एक्स-रे देखने के बाद भी मरीज के फ्रैक्चर नहीं बताया और दवाइयां देकर भेज दिया। बाद में एक कंपाउंडर ने सीने में फ्रैक्चर बताया। परिजन दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे तो बहस हो गई। इस दौरान डॉक्टर ने कहा- मैं तो अनपढ़ हूं, मुझे हॉस्पिटल से बाहर निकालो। पूरी खबर पढ़ें 8. 95 किलो चांदी के रथ पर निकले भगवान जगन्नाथ
उदयपुर शहर में राजस्थान की सबसे बड़ी और देश में तीसरी बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ 95 किलो चांदी के रथ पर माता लक्ष्मी और दानीरायजी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। इस दौरान भगवान को 21 बंदूकों की सलामी दी गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई
बांसवाड़ा जिले में अच्छी बारिश के लिए मेंढक-मेंढकी की शादी करवाई गई। इसके लिए पहले पूरे शहर में निमंत्रण पत्रिकाएं बांटी गईं और गुलाल-मेहंदी की रस्में निभाई गईं। मेंढक-मेंढकी को दूल्हा-दुल्हन की तरह कपड़े-गहने पहनाए गए और ​वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाए गए। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे मोदी
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को राजस्थान के जैसलमेर समेत कई रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *