निर्जला एकादशी पर चूरू में शीतल पेय वितरित:श्री श्याम एकादशी भक्त मण्डल ने राहगीरों को पिलाया नींबू पानी और जूस

निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को चूरू शहर में विभिन्न स्थानों पर राहगीरों को नींबू पानी और जूस वितरित किया गया। श्री श्याम एकादशी भक्त मण्डल, राममंदिर चूरू ने भरतिया अस्पताल के पास इस सेवा कार्य का आयोजन किया। तेज गर्मी के बीच मंडल के सदस्यों ने बड़ी संख्या में लोगों को शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराए। इस आयोजन का उद्देश्य सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देना था। श्रद्धालुओं ने इस पहल को पुण्य और जनकल्याण का कार्य बताते हुए मंडल की सराहना की। इसी प्रकार, शहर के गली-मोहल्लों में भी लोगों ने अपनी श्रद्धा अनुसार गोवंश को गुड़, दलिया और तरबूज खिलाकर दान-पुण्य कमाया। निर्जला एकादशी पर शहर के मुख्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अपने आराध्य देव के दर्शन किए। गढ़ स्थित ठाकुर जी मंदिर में भी गुरुवार सुबह काफी श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के गढ़ चौराहा, सफेद घंटाघर, सुभाष चौक, पंखा सर्किल, झारिया मोरी, भरतिया अस्पताल के पास, जौहरी सागर और नई सड़क सहित अनेक स्थानों पर आमजन को नींबू पानी पिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *