ब्रेकिंग न्यूज़
बागियों पर ममता बोलीं- सारे चोर भाजपा में चले गए:शुभेंदु पर कहा- 10 साल में TMC में क्या-क्या किया, मुंह खोलूं तो मुखौटा उतार दूंगी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ ममता बनर्जी मंगलवार को कोलकाता में आयोजित शहीद दिवस रैली में बागियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा- सारे चोर मुझे छोड़कर बीजेपी में चले गए। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने TMC के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की और फिर मेरी पीठ पर खंजर घोंप दिया। मैं इन लोगों को अपनी पार्टी में कभी वापस नहीं लूंगी। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने BJP नेता और राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी पर राज्य की मशीनरी का इस्तेमाल कर TMC को कमजोर करने का आरोप लगाया। अपने पूर्व सहयोगी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा- अगर मैं मुंह खोलूं तो बता दूंगी कि तृणमूल में 10 साल के दौरान आपने क्या-क्या किया। मैं आपका मुखौटा उतार दूंगी और 10 साल के कार्यकाल की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं, तो भाजपा में जाइए ममता ने एक बार फिर से विपक्षी एकता की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अपील करती हूं कि भाजपा से मुकाबले के लिए एक हो जाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे तो कोई अहंकार नहीं है। यदि किसी को है तो उसे भी त्याग देना चाहिए और भाजपा से मुकाबले के लिए एक हो जाना चाहिए। उन्होंने असंतुष्टों से भाजपा के सहयोगी के रूप में काम करना बंद करने और इसके बजाय औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा- अगर आप भाजपा का समर्थन करना चाहते हैं, तो भाजपा में जाइए। आप जितने ज्यादा लोग भाजपा छोड़ेंगे, मुझे उतनी ही खुशी होगी। मेरे छात्र और युवा कार्यकर्ता हर पद भरने के लिए मौजूद हैं। मैं गद्दारों को चुनौती देती हूं कि वे सीधे भाजपा में शामिल हों और चुनाव लड़ें। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि बागी, भाजपा की मदद से, पार्टी के जुड़वां फूल चिन्ह को छीनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसे छीन नहीं सकत, क्योंकि वह संस्थापक-अध्यक्ष हैं। बनर्जी ने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का दौरा शुरू करेंगी। दिल्ली में छात्रों के साथ अत्याचार, पीएम ने अपनी कार घुमाई और चले गए पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर भी बात की। उन्होंने कहा- आपने देखा कि कल दिल्ली में क्या हुआ, छात्रों के साथ क्या अत्याचार किए गए। मैंने संसद में सुना कि प्रधानमंत्री ने अपनी कार घुमाई और चले गए। अगर जरूरत हुई तो मैं खुद भी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में जाऊंगी। ममता ने कहा कि मेरा उनको शुरुआत से ही समर्थन था और आगे भी बना रहेगा। ———————– ममता की करीबी चंद्रिमा ने बंगाल TMC अध्यक्ष पद छोड़ा:एक महीने पहले पद संभाला था तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सीनीयर लीडर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने नियुक्ति के महज एक महीने बाद शनिवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के अन्य सभी पद भी छोड़ दिए हैं। उनके बागी गुट में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *