ब्रेकिंग न्यूज़
कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च आज:दिल्ली पुलिस बोली- न आवेदन मिला, न परमिशन दी; सोनम वांगचुक अस्पताल में, पत्नी मार्च में शामिल होंगी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) सोमवार को संसद भवन तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालेगी। हालांकि, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक के इसमें शामिल होने पर संशय बना हुआ है। उनकी पत्नी डॉ. गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा कि वह मार्च में सोनम का प्रतिनिधित्व करेंगी। वांगचुक के भूख हड़ताल का आज 23वां दिन है। उधर, मार्च से पहले रविवार सुबह से ही जंतर-मंतर पर समर्थकों का जुटना जारी है। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से पूरी रात जंतर-मंतर पर डटे रहने की अपील की है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि रविवार शाम तक जंतर-मंतर और आसपास करीब 20 हजार लोग मौजूद थे। CJP के मुताबिक, संसद मार्च सोमवार सुबह 9 बजे शुरू होगा। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए न तो कोई आवेदन मिला है और न ही अनुमति दी गई है। पूरे जिले में धारा 163 लागू है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की फोटोज… पुलिस ने कहा- मार्च में शामिल होने से बचें दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 5 या ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, विरोध मार्च और प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। लोग किसी भी गैर-कानूनी जमावड़े, मार्च में शामिल होने से बचें। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वांगचुक की पत्नी बोलीं- शर्तें मानी गईं तो अनशन खत्म होगा रविवार को जंतर-मंतर से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *