ब्रेकिंग न्यूज़
वर्धमान बैटरी हाउस ने जीता उद्घाटन मैच:वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में मनिया टॉपर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया

धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में चल रही वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत खेले गए 2 मुकाबलों में वर्धमान बैटरी हाउस और कृष्णा मोटर्स ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। पहले मुकाबले में वर्धमान बैटरी हाउस का सामना मनिया टॉपर्स से हुआ। मनिया टॉपर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में वर्धमान बैटरी हाउस की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 गेंद शेष रहते रोमांचक जीत हासिल की। राहुल पोसवाल को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में विजेंद्र त्यागी और मोहित त्यागी ने अंपायरिंग की। कृष्णा मोटर्स ने अमन सिंह कोल्ड स्टोरेज की टीम को हराया
दूसरे मुकाबले में कृष्णा मोटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 112 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमन सिंह कोल्ड स्टोरेज की पूरी टीम 70 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह कृष्णा मोटर्स ने बड़े अंतर से यह मैच जीता। रोहित कुशवाहा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में प्रदीप ठाकुर और बीपी पोसवाल ने अंपायर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता कमेटी के सदस्य विशाल पुंडीर ने बताया कि सत्यपाल ठाकुर ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली, जबकि सोनू नेकड़ी ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

राजसमंद में मानसून की एंट्री, तेज हवा के साथ बारिश:नो चोकी पर उठी 3 फिट पानी की ऊंची लहरे, लोगों को मिली उमस से राहत

राजसमंद में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार सबुह आसमान में काले घने बादलों से शहर ढका रहा। जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो गई और दिन में ही अंधेरा छा गया। वहीं पर्यटन स्थल नो चोकी पर तेज हवाओं के कारण करीब 3 फिट पानी की ऊंची लहरे देखी गई। तेज हवा के साथ हुई बारिश सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, जो करीब 15 से 20 मिनट तक हुई। बारिश के चलते सड़कों और नालियों में पानी बहने लगा। भीषण गर्मी और उमस से ​राहत मिली मानसून की पहली बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों के चेहरों पर खुशी देखी गई। किसानों के साथ-साथ आमजन भी मानसून की इस शुरुआत को शुभ संकेत मान रहे हैं। लोगों की निगाहें आने वाले दिनों में अच्छी और लगातार बारिश पर टिकी हुई हैं।

कुचामन ITI में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:16 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, गर्ल्स की नहीं लगेगी फीस

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) कुचामन सिटी में सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई के सहायक निदेशक योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए पात्र हैं। प्रथम सीट आवंटन 24 जुलाई को किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 30 जुलाई तक संबंधित ITI में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा फ्री प्रवेश
शर्मा ने यह भी बताया कि ITI उत्तीर्ण युवाओं को अग्निपथ योजना के तहत भर्ती में 50 अंकों तक का बोनस प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
संस्थान में वार्षिक प्रवेश शुल्क 2,400 रुपए निर्धारित है। महिला अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाएगी। कुचामन सिटी ITI में एनसीवीटी (NCVT) के अंतर्गत इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग (RAC) तथा कोपा (COPA) जैसे ट्रेडों में प्रवेश दिए जाएंगे।
इसके अलावा राजकीय ITI मौलासर में फिटर ट्रेड और राजकीय आईटीआई परबतसर में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में एससीवीटी (SCVT) योजना के तहत प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।

मानसून की पहली बारिश में भीगा शहर, 22 एमएम दर्ज:किसानों के चेहरे खिले, 6 जुलाई तक तेज हवा और बारिश का अलर्ट

बांसवाड़ा में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई। बड़े दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में गुरुवार शाम को बदले मौसम और लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार सुबह शुरू हुए मूसलाधार बारिश का दौर करीब दो घंटे तक लगातार जारी रहा। जिससे मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार सुबह हुई 22एमएम बारिश ​मौसम विभाग के वैज्ञानिक महिपाल सिंह चौधरी ने बताया- अरब सागर वाली मानसून शाखा ने जिले में धमाकेदार दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक जिले में 22एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। ​सुबह दो घंटे तक चली मूसलाधार बारिश के चलते शहर के मुख्य बाजारों और तंग गलियों में सैलाब आ गया। बारिश का वेग इतना तेज था कि सड़कों पर बहता पानी किसी उफनते नाले की तरह वेग मारता दिखाई दिया। खेती को मिला जीवनदान ​यह बारिश ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों के लिए अमृत बनकर बरसी है। लंबे समय से अच्छी बारिश की आस लगाए बैठे अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक महिपाल सिंह चौधरी ने बताया- जिले में मानसून सक्रिय हो गया है और 6 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार आगामी 14 जुलाई से जिले में रेगुलर मानसून की बारिश शुरू होने की संभावना है। महिपाल सिंह चौधरी ने बताया- मानसून की दस्तक के साथ ही किसानों को खेतों में उतरते समय कुछ खास सावधानियां बरतनी चाहिए। ​बुवाई का सही समय: खेतों में पर्याप्त नमी आ चुकी है। किसान भाई मक्का, ज्वार, बाजरा, उड़द और मूंग की बुवाई का काम शुरू कर सकते हैं। ध्यान रहे, बीज का उपचार करके ही बुवाई करें।

निगोही गांव में महिला ने किया सुसाइड:पति ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र के निगोही गांव में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है, जिसके कारण महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुरुवार देर रात की है, निगोही निवासी रेनू ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और पति सुनील को सूचना दी। सुनील जयपुर में रहकर पढ़ाई करने के साथ गाड़ी चलाने का काम करता है। 11 साल पहले हुई थी शादी
रेनू की शादी 13 दिसंबर 2015 को भरतपुर जिले के केवल नगर निवासी सुनील से हुई थी। इन दोनों के 3 बच्चे है, जिनकी उम्र 8, 4 और 2 साल है।
सूचना मिलने पर शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे खोह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डीग जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाया। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल करने का आरोप
मृतका के पति सुनील ने खोह थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उनकी पत्नी के फोटो वायरल कर दिए थे।
शिकायत के अनुसार 30 जून की रात रेनू ने फोन पर सुनील को बताया था कि आरोपी उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है और ब्लैकमेल भी कर रहा है। सुनील ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

पीएनबी अधिकारी को सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज:पत्नी और साढ़ू के खिलाफ मृतक के पिता ने दी थी रिपोर्ट,कहा- दोनों के बीच अवैध संबंध थे

अलवर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के फील्ड ऑफिसर भोजराज वर्मा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने भोजराज को सुसाइड के लिए उकसाने का पत्नी और साढ़ू के खिलाफ केस दर्ज किया है। एडीएम सिटी ने पुलिस को जांच रिपोर्ट सौंपी उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है। भोजराज ने दो साल पहले ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी भोजराज वर्मा 22 जुलाई 2024 को अलवर आए थे। अगले दिन 23 जुलाई को इटाराणा पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। उस समय मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया भोजराज के पिता रामस्वरूप वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की पत्नी सुमन वर्मा, जो बारां जिले के अंता क्षेत्र के एक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में बाबू (लिपिक) है। उसका जीजा हिमांशु मोहालिया जयपुर मिनी सचिवालय में यूडीसी के पद पर कार्यरत है। इन दोनों के बीच अवैध संबंध थे और इसका विरोध करने पर भोजराज को धमकियां दी जाती थी। दोनों मिलकर बेटे को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पिता ने कहा-बेटे को धमकियां मिल रही थी पिता ने यह भी आरोप लगाया कि हिमांशु खुद को प्रभावशाली बताते हुए कहता था कि उसके कई मंत्री और विधायकों से अच्छी पहचान है, वह भोजराज को नौकरी करना सिखा देगा। आरोप है कि दोनों वॉट्सऐप पर भी धमकी भरे मैसेज भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मृतक के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार उनके बेटे ने अपनी पत्नी का गर्भपात भी करवाया था, क्योंकि वह गर्भ हिमांशु का था। उनका कहना है कि इन घटनाओं से परेशान होकर भोजराज ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की मामले की जांच के बाद एडीएम सिटी अलवर ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद अरावली विहार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) और धारा 61(2) के तहत पत्नी सुमन वर्मा और उसके जीजा हिमांशु मोहालिया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पठानकोट में युवक के हाथ-पैर काटकर हत्या:CCTV में काटते दिखे हमलावर; मरने से पहले वीडियो बनाया, कातिलों के बताए नाम

पठानकोट में युवक की दातर-गंडासियों से काटकर हत्या कर दी गई। 2 कारों में आए हमलावरों ने उसके दोनों हाथ और पैर काट दिए। वहीं उसका दोस्त घायल हो गया। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें 12 हमलावर युवक को दातर-गंडासियों से काटते नजर आ रहे हैं। मृतक का मरने से पहले बनाया गया वीडियो सामने आया है। जिसमें मृतक ने कुछ हमलावरों के नाम बताए हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी दी। उसने कहा- देखो मेरी क्या हालत कर दी है इन लोगों ने। इन सब पर तुरंत पर्चा दर्ज करवाओ। वह डॉक्टरों से इंजेक्शन लगाने की मिन्नतें करता भी सुनाई दे रहा है। मृतक की पहचान गुलशन के तौर पर हुई है। हमला देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास किया गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। अभी तक हत्या के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार, गुलशन कुमार के खिलाफ 2 मामले दर्ज थे। दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था
जानकारी के अनुसार गुलशन और उसका दोस्त वार्ड नंबर 30 स्थित कच्चे क्वार्टर, मॉडल टाउन क्षेत्र (पठानकोट) के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर भी इसी मोहल्ले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गुरुवार रात को गुलशन कुमार अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर घर से निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दोनों को रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों पर दातर-गंडासियों से हमला कर दिया। गुलशन के हाथ पैर काट दिए गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है और ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन है। युवक ने मरने से पहले पूरी कहानी बताई एक हमलावर ने हाथ दिया, बाइक धीमी की
गुलशन के साथ मौजूद दोस्त सुनील कुमार ने बताया कि वारदात के वक्त मैं और गुलशन भाई दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। हम अभी घर से खाना खाकर निकले ही थे कि रास्ते में अचानक आरोपी विक्की सामने आ गया। विक्की ने हमें रुकने का इशारा करते हुए हाथ दिया। हमें लगा कि कोई सामान्य बात होगी, इसलिए हमने मोटरसाइकिल धीमी कर दी। विक्की का हाथ देना दरअसल एक इशारा था। जैसे ही मोटरसाइकिल रुकी, वैसे ही वहां घात लगाकर बैठे उसके बाकी साथी चीखते हुए उन पर टूट पड़े। गाड़ी से निकाले दातर, वार किए
सुनील ने बताया कि हमलावर 2 गाड़ियों में आए थे और उनके पास खतरनाक हथियार थे। हमलावरों ने अपनी गाड़ी में से तुरंत तेजधार दातर निकाले। सबसे पहले उन्होंने मुझ पर दातर से वार किया। वार होते ही मैं अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह वहां से भागा। मेरे भागते ही सभी हमलावरों ने अकेले पड़े गुलशन को घेर लिया और उस पर दातर से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस दौरान हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं। दोस्त बोला- हमलावरों को मिले फांसी
सुनील ने बताया कि सुबह पुलिस को जांच के दौरान खोल भी मिले हैं। गुलशन मुझे छोड़ने आ रहे थे, मुझे क्या पता था कि उनकी हत्या कर दी जाएगी। अब मुझे पता चला है कि भाई की डेथ हो गई है। हमारी सरकार और पुलिस से बस एक ही मांग है कि कातिलों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। कुछ लोगों से चल रहा था विवाद
लोगों ने बताया कि गुलशन कुमार का शहर के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। वार्ड नंबर 30 के पार्षद राहुल ने कहा कि मृतक का पहले भी कुछ लोगों के साथ झगड़ा हो चुका था। उन्होंने कहा कि बीच गली में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पार्षद राहुल बोले- हमलावरों को गिरफ्तार करे पुलिस
पार्षद राहुल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इससे असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहेगा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा
थाना डिवीजन नंबर 2 के जांच अधिकारी ASI हरप्रीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। गुलशन पर फायरिंग और लूट के 2 केस दर्ज थे
गुलशन शादीशुदा था। परिवार में पत्नी, मां, दो बहनें, एक छोटा भाई और डेढ़ साल का बेटा है। फिलहाल वह बेरोजगार था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गुलशन के खिलाफ 30 मार्च 2024 को पठानकोट जिला अदालत के बाहर हुई गैंगवार में फायरिंग करने का मामला दर्ज है। इसके अलावा साल 2025 में उसके खिलाफ लूट का एक केस भी दर्ज किया गया था।

एसी पाइप से घर में घुसी मॉनिटर लिजार्ड:बच्चों ने देखा तो परिवार को दी जानकारी, सुरक्षित रेस्क्यू कर छोड़ी

जैसलमेर के पास अमर सागर गांव में पंचायत भवन के पास स्थित अजय माली के घर में एसी पाइप के छेद से एक मॉनिटर लिजार्ड (गोह) कमरे के अंदर घुस गई। दोपहर में कमरे में गए बच्चों ने एसी की इनडोर यूनिट के पास गोह को देखा और तुरंत परिजनों को बताया। परिवार ने वन्यजीव प्रेमी प्रेम चौधरी को बुलाया। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोह को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। एसी पाइप के रास्ते कमरे में पहुंची गोह अमर सागर गांव में पंचायत भवन के पास स्थित अजय माली के घर में लगी एसी की आउटडोर यूनिट से इनडोर यूनिट तक आने वाले पाइप के छेद (होल) के रास्ते मॉनिटर लिजार्ड (गोह) कमरे के अंदर पहुंच गई। वह एसी की इनडोर यूनिट तक चली गई। बच्चों ने देखा तो परिवार को दी जानकारी दोपहर के समय जब परिवार के बच्चे कमरे में गए, तो उनकी नजर एसी की इनडोर यूनिट के पास रेंग रही गोह पर पड़ी। बच्चों ने तुरंत चिल्लाकर घर के बड़े सदस्यों को इसकी जानकारी दी। कमरे में इतनी बड़ी गोह को देखकर पूरा परिवार डर गया। राहत की बात यह रही कि उस समय कमरे में कोई सो नहीं रहा था, जिससे कोई अनहोनी नहीं हुई। प्रेम चौधरी ने एसी खोलकर किया रेस्क्यू मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के वन्यजीव प्रेमी प्रेम चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले परिवार के लोगों को शांत रहने के लिए कहा। गोह एसी की इनडोर यूनिट के अंदर बने प्लास्टिक के हिस्से में छिप गई थी। इसके बाद प्रेम चौधरी ने एसी की इनडोर यूनिट का पूरा प्लास्टिक पैनल सावधानी से खोला। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाली प्रेम चौधरी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गोह को बिना किसी चोट पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद अजय माली के परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए गोह को सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन:बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं

दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 7 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। इनमें BAT-BMS, स्मार्ट BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन शामिल हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं। हाल ही में शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग इन एप से ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी को बंद कर चलते ई-रिक्शा को रोक देते थे। इससे चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए। दरअसल, कुछ ई-रिक्शा की लीथियम बैटरियों का ब्लूटूथ मैनेजमेंट सिस्टम बिना पासवर्ड या कमजोर सुरक्षा के था, इसलिए एप उससे कनेक्ट हो गया। हालांकि, कारों के बैटरी सिस्टम में मजबूत सुरक्षा और एन्क्रिप्शन होता है, इसलिए कोई सामान्य एप उनसे कनेक्ट नहीं हो सकता। वीडियो में देखें एप से कैसे ई-रिक्शा रोके जा रहे 8 सवाल-जवाब में समझें एप और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम कैसे काम करता है? सवाल 1: सोशल मीडिया पर वायरल BAT-BMS एप क्या है? जवाब: ‘BAT-BMS’ रियल टाइम बैटरी मैनेजमेंट टूल है। इसे चीनी कंपनी ‘शेन्जेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी’ ने डेवलप किया है। इसका मुख्य काम ब्लूटूथ-इनेबल्ड लीथियम बैटरी की निगरानी करना है। यह एप बैटरी की ओवरऑल जानकारियां डिस्प्ले करता है। यानी, यह बैटरी का डिजिटल डैशबोर्ड जैसा है। सवाल 2: यह एप कैसे काम करता है और लोग इससे चलते हुए ई-रिक्शा कैसे रोक पा रहे हैं? जवाब: ई-रिक्शा की बैटरी में चार्जिंग, टेमप्रेचर, वोल्टेज और उसकी हेल्थ पर नजर रखने के लिए ब्लूटूथ वाला बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाता है। ड्राइवर या मैकेनिक BAT-BMS एप के जरिए इस सिस्टम से कनेक्ट हो जाते हैं और बैटरी की जानकारी देख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर उसकी सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं। यह 10 से 15 मीटर के दायरे में कनेक्ट हो सकता है। बदमाश इसी का फायदा उठा रहे हैं। सवाल 3: क्या देश के सभी ई-रिक्शा या इलेक्ट्रिक वाहन इस एप के जरिए रोके जा सकते हैं? जवाब: सोशल मीडिया पर यह वायरल हो रहा है। हकीकत में सभी ई-व्हीकल इसके जोखिम में नहीं हैं। यह एप केवल उन्हीं वाहनों पर असर डालता है जो कुछ खास शर्तों को पूरा करते हैं। सवाल 4: कौन से ई-रिक्शा इस एप के प्रभाव से पूरी तरह सुरक्षित हैं? जवाब: भारत में अभी बड़ी संख्या में ई-रिक्शा पुरानी लेड-एसिड बैटरियों पर चलते हैं, जिनमें ब्लूटूथ या डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम नहीं होता। इसलिए ये इन एप से पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसके अलावा, जिन लीथियम बैटरियों के ब्लूटूथ सिस्टम में मैन्युफैक्चरर या डीलर ने मजबूत पासवर्ड सेट किया है, उन्हें भी इस एप के जरिए एक्सेस नहीं किया जा सकता। सवाल 5: चीनी कंपनी ने ये एप किस उद्देश्य से बनाए थे? क्या ये ई-रिक्शा के लिए थे? जवाब: नहीं, कंपनी ने इन एप को ई-रिक्शा को कंट्रोल करने के लिए नहीं बनाया था। इसका मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा उपकरणों और नावों या जहाजों की बैटरी में लगी लीथियम बैटरियों की सेहत पर नजर रखना था। इन एप का डिस्चार्ज ऑन/ऑफ फीचर सुरक्षा और रखरखाव के लिहाज से दिया गया था, ताकि जरूरत पड़ने पर बैटरी ओनर पावर कट कर सके। लेकिन भारत में इसका इस्तेमाल ई-रिक्शा की बैटरियों को रिमोटली बंद करने के लिए किया जाने लगा। सवाल 6: इससे ई-रिक्शा चालकों और सड़क सुरक्षा पर क्या असर पड़ रहा है? जवाब: लोगों का मानना है कि ई-रिक्शा की धीमी चाल के कारण ट्रैफिक जाम होता है। इससे परेशान होकर लोग इन्हें एप से बंद कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसा मसखरी करने के लिए कर रहे हैं। यह चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। सवाल 7: सुरक्षा की इस बड़ी चूक के लिए असल में जिम्मेदार कौन है? जवाब: स्थानीय स्तर पर बैटरी असेंबल करने वाले, डीलर्स और कुछ लो-कॉस्ट वाले लीथियम बैटरी मेकर्स जिम्मेदार हैं। भारत में सस्ते ई-रिक्शा पार्ट्स के बाजार में कई ऐसी लीथियम बैटरियां बेची जा रही हैं, जिनके ब्लूटूथ बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम को बिना किसी पासवर्ड के खुला छोड़ दिया जाता है। यह ठीक वैसा ही है जैसे किसी ने अपने घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया हो और कोई भी अंदर आ जाए। सवाल 8: इस सुरक्षा खामी को ठीक करने का क्या उपाय है? जवाब: वाहनों के डीलर्स और निर्माताओं को तय करना होगा कि वे वाहनों की बैटरी के मैनेजमेंट सिस्टम में मजबूत और यूनिक पासवर्ड सेट करें। इससे बाहरी व्यक्ति एप के जरिए बैटरी से कनेक्ट नहीं हो पाएगा। इसके अलावा, जिन ड्राइवरों के पास पहले से ऐसी बैटरियां हैं, वे डीलर के पास जाकर अपनी बैटरी के बीएमएस सेटिंग्स में पासवर्ड लॉक लगवा सकते हैं। ई-रिक्शा चालकों के लिए जरूरी टिप्स: ————————- ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फैसला 2-3 महीनों में: सरकार बोली- ईरान जंग में खरीदा महंगा कच्चा तेल ही प्रोसेस हो रहा, ₹74,781 करोड़ घाटा हुआ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होंगी या नहीं, इस पर फैसला अगले दो-तीन महीनों में ही लिया जा सकता है। अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ईरान जंग के समय जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे थे, तब भारतीय तेल कंपनियों ने महंगे दामों पर कच्चा तेल खरीदा। रिफाइनरियां अभी उसी महंगे स्टॉक को प्रोसेस कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…

4 युवतियां लापता, दो लड़कियों का मोबाइल बंद:एक कॉलेज गई थी, दूसरी लाइब्रेरी से वापस नहीं लौटी, दो घर से बिना बताए निकली

सीकर में 4 अलग-अलग युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। एक युवती कॉलेज तो दूसरी लाइब्रेरी गई थी। लेकिन दोनों ही वापस नहीं लौटी। जिनका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वहीं 2 युवतियां घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। उनका भी कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है और संभावित स्थानों के साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कॉलेज गई युवती वापस नहीं लौटी पहले केस में 18 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी 30 जून की सुबह 9 बजे के करीब घर पर बोलकर गई कि वह कॉलेज जा रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद उसकी आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। लाइब्रेरी गई थी, अब तक घर नहीं आई दूसरे केस में 22 साल की युवती के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 22 साल की बेटी 2 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। इसके अतिरिक्त सीकर जिले में 21 साल की युवती 2 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। 20 साल की युवती 30 जून की सुबह 11 बजे के करीब घर से बिना बताए कहीं चली गई। फिलहाल सभी मामलों में पुलिस युवतियों की तलाश कर रही है।