ब्रेकिंग न्यूज़
भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी

सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में कचरा, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़क और नालियों से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर समाधान में पढ़िए आज की प्रमुख समस्याएं और उनके समाधान। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन विकास पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने कचरा जमा होने की समस्या को लेकर मोहम्मद अज़ीज़ ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद एईएन विकास ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की टीम से मौके पर कचरे का उठाव करवाया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों को राहत मिली तथा स्कूल के बाहर का मार्ग भी साफ हो गया। स्कूल के बाहर से हटाया गया कचरे का ढेर पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने जमा कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अज़ीज़ ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरे का उठाव कराया, जिससे क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से लोगों को राहत मिली। कचरा हटने के बाद स्कूल के बाहर का मार्ग साफ हो गया है और बच्चों के आवागमन में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए नगर परिषद का आभार जताया। भंवर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू अननोड रोड स्थित मनसा (भंवर) कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता पीयूष जोधा ने बताया कि संबंधित विभाग ने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कर दिया है। इसके बाद रात के समय कॉलोनी में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। साथ ही दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी कम हुई है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग का आभार जताया। नई पाइपलाइन के बाद भी नहीं पहुंच रहा पानी, कॉलोनीवासी परेशान मदर डेयरी के पास दासा की ढाणी स्थित विद्या विहार, अखंड नगर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए निजी टैंकरों और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। लगते ही खराब हुई स्ट्रीट लाइट, बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं नवलगढ़ रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी, शिवसिंहपुरा क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि लाइट शुरू से ही लगातार ब्लिंक करती रहती है और कई बार समस्या पोस्ट करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है। निर्माणाधीन पुलिया के पास टूटी सड़क से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा पिपराली रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के नीचे सर्विस रोड का निर्माण अधूरा होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी एडवोकेट प्रमोद कुमार स्वामी ने बताया कि पुलिया से सूर्य नगर की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। चार माह से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी और बदबू से लोग परेशान स्टेशन रोड स्थित शेखपुरा मोहल्ले में पिछले करीब चार महीनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासी रिजवान हुसैन ने बताया कि सफाई ठेकेदार को कई बार अवगत कराने और 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। नालियों में जमा गंदगी से बदबू फैल रही है और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 2.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 5.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 7.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं ‘स्टार अफसर’ ने दूर की जनता की परेशानी 8.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान

भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने

जोधपुर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बनी हुई हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर उठाई गई शिकायतों के बाद प्रशासन ने माजीसा नगर में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया और महाराणा प्रताप कॉलोनी में रोड लाइट व डस्टबिन की व्यवस्था दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एयरपोर्ट वीआईपी रोड पर सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी सिविल एयरपोर्ट वीआईपी रोड स्थित शारदा पार्क-एफएफ कॉलोनी से प्रदीप शर्मा ने बताया कि पास सीवर चैंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी सड़क और फुटपाथ तक फैलने से दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। झुका बिजली ट्रांसफॉर्मर बना हादसे का खतरा, लोगों में डर चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से अशोक ने पोस्ट किया कि सड़क किनारे लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर दोनों ओर से झुका हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर काफी समय से इसी स्थिति में है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफॉर्मर के नीचे से रोजाना स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन गुजरते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। नहर में गंदगी से बढ़ी परेशानी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप नागौरी गेट से हेमंत सिंह ने बताया कि विजय चौक स्थित फतेहसागर की नहर में लंबे समय से गंदगी जमा होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है। नहर में कचरा और गंदा पानी जमा होने से तेज दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास से निकलना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द नहर की सफाई करवाकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। जर्जर सड़क बनी वाहन चालकों के लिए खतरा कुड़ी भगतासनी सेक्टर-8 सिटी बस स्टैंड से विवेक विहार जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई छोटे-बड़े वाहनों का सस्पेंशन खराब हो चुका है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। माजीसा नगर में लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान झालामंड के माजीसा नगर में लंबे समय से लो वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज की वजह से घरेलू विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे थे और भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। शिकायत के बाद डिस्कॉम ने समस्या पर कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया है। विभाग के अनुसार अब क्षेत्र में पर्याप्त वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। सड़क लाइट और डस्टबिन की समस्या का समाधान सूरसागर क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट और टूटे हुए डस्टबिन के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट को दुरुस्त कराया तथा क्षतिग्रस्त डस्टबिन को बदलकर सफाई व्यवस्था भी सुधार दी। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नियमित रखरखाव बनाए रखने की मांग की। राजेंद्र प्रजापत बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ आज के हमारे स्टार ऑफिसर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव राजेंद्र प्रजापत बने हैं। झालामंड स्थित माजीसा नगर निवासी प्रियंका ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। समस्या मिलने के बाद राजेंद्र प्रजापत ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया और आवश्यक तकनीकी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। विभाग द्वारा सुधार कार्य के बाद क्षेत्र में बिजली का वोल्टेज सामान्य हो गया और नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 3.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 4.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 6.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 7.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 8.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 9.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 10.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

राजस्थान में पहली बार जेल में 2 हत्यारों की शादी:22 जुलाई को फेरे, युवक ने पड़ोसी और युवती ने पति का मर्डर किया था

जोधपुर के मंडोर ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे युवक-युवती 22 जुलाई को फेरे लेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इसकी अनुमति दे दी है। राजस्थान के न्यायिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी ओपन जेल (खुला बंदी शिविर) परिसर के भीतर दो दोषियों की शादी होगी। युवक नागौर का, जबकि युवती मुंबई की रहने वाली है। जेल में ही दोनों के बीच नदीकियां बढ़ीं और शादी का फैसला किया। यह ऐतिहासिक आदेश न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं न्यायमूर्ति प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने जारी किया। सहेली के पिता कन्यादान करेंगे मंडोर ओपन जेल में रहकर सजा काट रहे मूलाराम भाटी (33) और सीमा (31) आगामी 22 जुलाई को शादी करेंगे। सीमा की सहेली के पिता कन्यादान करेंगे। शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) में पिता के स्थान पर उनका ही नाम लिखा गया है।
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, यह शादी मंडोर ओपन एयर कैंप परिसर में ही जेल प्रशासन की सख्त निगरानी में होगी। खेती करते-करते बढ़ीं नजदीकियां, जेल में ही हुआ प्यार जानकारी के अनुसार, नागौर जिले के अडसिंगा का रहने वाला मूलाराम करीब दो साल पहले अजमेर जेल से जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में शिफ्ट हुआ था। मुंबई की रहने वाली सीमा को करीब डेढ़ साल पहले महिला जेल से इसी ओपन जेल में भेजा गया था। ओपन जेल के नियमों के तहत दोनों वहां खेती का काम करते थे। रोज काम के दौरान दोनों का संपर्क हुआ, बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह नजदीकियां प्यार में बदल गईं। हाल ही में सीमा को 40 दिन की पैरोल (जमानत) मिली है, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मूलाराम ने अपने पड़ोसी, तो सीमा ने अपने पति की हत्या की थी। कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट बोला- सजा का मकसद केवल दंड देना नहीं, सुधार भी है सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मूलाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कालूराम भाटी और अधिवक्ता स्वप्न चौहान ने पैरवी की। राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील (लोक अभियोजक) सी.एस. ओझा और श्रवण सिंह राठौड़ कोर्ट में उपस्थित रहे। राज्य सरकार ने भी इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई। हाईकोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में वर्ष 2022 के प्रसिद्ध ‘नंदलाल बनाम राज्य’ मामले के निर्णय का उल्लेख किया। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- जेल सुधार व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को केवल दंडित करना या समाज से अलग करना नहीं है, बल्कि उनका पुनर्वास करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अवसर प्रदान करना भी है। वर्ष 2017 से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे मूलाराम की इस याचिका को स्वीकार करना राजस्थान की जेल प्रणालियों में मानवीय दृष्टिकोण का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। इस फैसले को भविष्य में कैदियों के संवैधानिक अधिकारों और मानवीय गरिमा से जुड़े मामलों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण न्यायिक मिसाल माना जा रहा है। —- यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाली प्रिया सेठ कर रही शादी:जेल में हत्यारे से हुआ प्यार; पैसों के लिए अमीर लड़कों को जाल में फंसाती थी हनीट्रैप में फंसाकर युवक की हत्या करने वाली प्रिया सेठ शादी करने जा रही है। जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में सजा काट रही प्रिया को शादी के लिए 15 दिन की पैरोल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…

बॉर्डर के 4 जिलों में संदिग्ध जमीन सौदों की जांच:अमित शाह के निर्देश के बाद आयकर विभाग की कार्रवाई, जानें- क्यों पड़ी जरूरत

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में अवैध फंडिंग, बेनामी संपत्तियों और ब्लैक मनी की परतें उधड़ने लगी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशों के बाद आयकर विभाग की ‘इंटेलिजेंस एंड क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन’ (ICI) विंग ने श्रीगंगानगर और जैसलमेर के रजिस्ट्रार कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब 150 करोड़ रुपए से ज्यादा के संदिग्ध भूमि सौदों का रिकॉर्ड जब्त किया है। कार्रवाई से पूरे सीमावर्ती इलाके के बिल्डरों, निवेशकों और प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है। दरअसल, 26 मई को बीकानेर दौरे के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने बॉर्डर एरिया में अवैध निर्माण, संदिग्ध फंडिंग और ब्लैक मनी पर सख्त एक्शन के निर्देश दिए थे। इसके बाद श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर को रडार पर लेकर यह मेगा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट श्रीगंगानगर में 2 साल का रिकॉर्ड जब्त, करोड़ों की गड़बड़ी की आशंका जयपुर से आई 9 सदस्यीय विशेष टीम ने श्रीगंगानगर के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में रेड डाली। आईटीओ सुमित तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने रजिस्ट्रार ऑफिस से पिछले दो साल (1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2026 तक) की सभी महत्वपूर्ण रजिस्ट्रियों के दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। हाल ही में अनूपगढ़ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच में 75 करोड़ रुपए की संदिग्ध रजिस्ट्रियां और गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई थीं, जिसके बाद इस कार्रवाई का दायरा श्रीगंगानगर तक बढ़ाया गया। आईटीओ सुमित तिवाड़ी के नेतृत्व में प्रभारी राजेश कुमार चौधरी, निरीक्षक सत्येन्द्र शर्मा, प्रदीप, विनोद गोदारा, गायत्री, संदीप ढालिया, योगेश ढाका, पंकज रहेजा और अब्दुल रहमान शामिल रहे। जैसलमेर में महंगी रजिस्ट्रियों से PAN कार्ड गायब जैसलमेर में आयकर विभाग की जांच में भी बड़ी गड़बड़ियां पकड़ी गई। मंगलवार और बुधवार को की गई स्क्रूटनी में टीम ने कुल 170 संदिग्ध फाइलों की एक्सेल शीट तैयार की है। जांच में सामने आया कि कई महंगी जमीनों की रजिस्ट्री में खरीदार का पैन (PAN) नंबर ही गायब था। 2 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक की इन रजिस्ट्रियों में बैंक के बजाय पूरा भुगतान नकद (कैश) में किया गया था। यहां करीब 80 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन मिलने की आशंका है। फाइलों की विस्तृत रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय को भेजी जाएगी। यहां सहायक निदेशक लक्ष्मी नारायण मीणा, आईटीओ महेश कुल्हारी व अनिल भंभानी, निरीक्षक पारस प्रकाश और अभिनश कुमार की टीम ने कार्रवाई की। अब 3 पॉइंट्स में समझिए एक्शन प्लान डीआईजी स्टाम्प से मांगेंगे जानकारी: शुरुआती कार्रवाई के तहत एक्सेल शीट तैयार की गई है, जिसमें हर रजिस्ट्री का ब्यौरा तैयार किया गया है। फाइलों की मूल कॉपियां हासिल करने के लिए आयकर विभाग डीआईजी स्टाम्प को पत्र लिखेगा। इसकी रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी जा रही है। 2 लाख रुपए से अधिक के नकद लेन-देन पर कार्रवाई: आयकर विभाग ने हर 2 लाख रुपए से अधिक के सौदे को जांच के दायरे में लिया है। जबकि कई रजिस्ट्री 50 से अधिक कीमत की भी हुई हैं। लेकिन उनमें पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का अभाव है। ऐसे में संदिग्ध मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। 70% टैक्स, 10% पेनल्टी और ब्याज: संदिग्ध सौदों की जांच में आयकर कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कर, जुर्माना और ब्याज की वसूली की जाएगी। इसके तहत 70% तक टैक्स, 10% तक पेनल्टी और रजिस्ट्री की तारीख से देय ब्याज वसूला जा सकता है। अंतिम देनदारी प्रत्येक मामले के तथ्यों और लागू आयकर प्रावधानों के आधार पर तय होगी। बॉर्डर के 4 जिलों में विदेशी निवेश की आशंका पाकिस्तान सीमा से सटे श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में पिछले कुछ समय में जमीनों की कीमतों में तेजी से उछाल आया है, जिसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना गया है। सुरक्षा और वित्तीय एजेंसियों को आशंका है कि इन क्षेत्रों में बाहरी और संदिग्ध स्रोतों से ब्लैक मनी का निवेश किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर चारों जिलों के आयकर अधिकारियों को हर संदिग्ध लेनदेन पर पैनी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि गृह मंत्रालय के निर्देशों पर आयकर विभाग की टीमों ने बाड़मेर और बीकानेर में भी कार्रवाई की थी, जिसकी भनक नहीं लगने दी। ऐसे में अब श्रीगंगानगर और जैसलमेर को दायरे में शामिल किया गया है।

ट्रेन से आकर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:600 किलोमीटर दूर से आते थे चोर, 12 वारदातें करना कबूला

बाड़मेर पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे करीब 600 किलोमीटर दूर से ट्रेन के जरिए बाड़मेर आते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी ट्रेन से वापस लौट जाते थे। आरोपियों ने एक साथ 12 चोरी की वारदातें करना कबूल किया है। 19 जून को दर्ज हुआ था मामला पुलिस के अनुसार शास्त्री नगर निवासी किशोर कुमार जटिया ने 19 जून को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 18 जून की रात उनके शास्त्री नगर स्थित मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। 250 किलोमीटर तक खंगाला ट्रेवल रूट एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि चोरी की वारदातों के खुलासे के लिए एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एएसआई पदमपुरी की टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बाड़मेर रेलवे स्टेशन और वहां से बायतु, बालोतरा, समदड़ी, लूणी, भगत की कोठी और जोधपुर रेलवे स्टेशन तक करीब 250 किलोमीटर के दायरे में संदिग्धों के आने-जाने की जानकारी जुटाई। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से पकड़े गए आरोपी तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और टीमों को श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ भेजा। हनुमानगढ़ डीएसटी की मदद से पुलिस ने गिरोह के सरगना सुभाष उर्फ शास्त्री उर्फ भगतजी पुत्र ओमप्रकाश निवासी नई आबादी, घड़साना जिला श्रीगंगानगर को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आए अन्य आरोपियों सज्जन कुमार पुत्र हसराज निवासी अमरपुरा जिला फाजिल्का (पंजाब) और रवि कुमार पुत्र दौलतराम निवासी सुरेशिया जिला हनुमानगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया। कई जिलों में चोरी की वारदातें करना कबूला पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बाड़मेर, बालोतरा, सिणधरी, जालोर, जोधपुर, नोखा, नागौर, बीकानेर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, मुकलावा, लूणकरणसर, बज्जू और खाजूवाला समेत कई स्थानों पर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया है। शाम को ट्रेन से आते, रात में चोरी कर लौट जाते जांच में सामने आया कि आरोपी शाम के समय ट्रेन से संबंधित शहरों में पहुंचते थे। इसके बाद रात में चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी ट्रेन से वापस अपने क्षेत्र लौट जाते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से चोरी के माल की बरामदगी और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

अलीगढ़ पंचायत ने किया सिंगल यूज प्लास्टिक बंद:हर परिवार को कपड़े के थैले बांटे, पॉलीथिन उपयोग नहीं करने का दिलाया संकल्प

उनियारा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलीगढ़ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त पंचायत बनाने की दिशा में पहल शुरू की है। बुधवार को पंचायत प्रशासक सबिया बी की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छता समिति की बैठक में जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान प्रिंटेड कैरी बैग और जागरूकता स्टिकर का विमोचन किया गया। हर परिवार को दिए जाएंगे कपड़े के कैरी बैग बैठक में पंचायत समिति के खंड विकास अधिकारी शंकरलाल मेघवाल ने जनआधार कार्ड धारक प्रत्येक परिवार को कपड़े के कैरी बैग वितरण अभियान का शुभारंभ किया। पंचायत प्रशासन की ओर से तैयार करवाए गए थैलों पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश अंकित किए गए हैं। इनमें “पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, पर्यावरण को बचाएं” और “घर से बाजार जाते समय थैला अवश्य लेकर जाएं” जैसे संदेश शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध से जुड़ी शपथ भी छापी गई है। दुकानदारों को भी वितरित किए गए थैले पंचायत प्रशासन ने स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों को भी कपड़े के थैले वितरित किए और प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने का आह्वान किया। स्वच्छता समिति ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निगरानी तंत्र को सक्रिय करने का निर्णय लिया। साथ ही गंदगी फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को देने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पहले समझाइश और बाद में नियमानुसार कार्रवाई करने का फैसला किया गया। ग्रामीणों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने का संकल्प बैठक में मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पंचायत की इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा दैनिक जरूरत का सामान कपड़े के थैले में ही लाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार नायक, कनिष्ठ सहायक राजूलाल बैरवा, सीएचसी अलीगढ़ के चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश कटारिया, हल्का पटवारी देवकरण चौधरी, कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार साहू, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेंद्र बजाज, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम वर्मा, उप प्रशासक कृष्णा देवी सैनी, वार्ड पंच महेंद्र सोयल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। ग्राम पंचायत अलीगढ़ की इस पहल को ग्रामीण स्तर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दिन दहाड़े सूने मकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:परिवार अस्पताल गया, पीछे से घर में हुई चोरी; बाइक और टामी जब्त

भीलवाड़ा के शास्त्री नगर में दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी के मामले में कोतवाली थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागरिया गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और ताला तोड़ने में प्रयुक्त टामी भी जब्त की गई है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। परिवार अस्पताल गया, पीछे से घर में हुई चोरी कोतवाली थानाधिकारी हनुमान सिंह ने बताया कि शास्त्री नगर निवासी हरीश मुलचंदानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार 13 जुलाई 2026 को वे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर अस्पताल गए थे। शाम को लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से करीब 332 ग्राम सोने के आभूषण, 100 ग्राम चांदी के आभूषण और 3 लाख 70 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार दबिश दी गई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों के परिचितों और रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मदन उर्फ फोरिया निवासी फुलियाकलां, हाल कच्ची बस्ती, जोधड़ास, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। बाइक और टामी जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और ताला तोड़ने के लिए उपयोग में ली गई टामी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी की बरामदगी के लिए भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

भीलवाड़ा में आज चार घंटे बिजली बंद:सुबह 8 से 12 बजे तक कटौती, जानें कौनसे क्षेत्र होंगे प्रभावित

भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रिसिटी मेंटेनेंस कार्य के चलते गुरुवार को अलग-अलग समय पर तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटाने की अपील की है। फर्स्ट फीडर क्षेत्र में सुबह 8 से 12 बजे तक कटौती एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि 16 जुलाई को 11 केवी फर्स्ट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में आजादनगर ए, बी और सी सेक्टर, एलआईसी कार्यालय, एमएलवी कॉलेज और स्टाफ कॉलोनी, पांसल चौराहा, एकता कॉलोनी, कुम्भा सर्किल, कुम्भा छात्रावास के पीछे का क्षेत्र, बैरवा बस्ती, मोखमपुरा, जीएसटी भवन और सिटी फर्स्ट फीडर से जुड़े इलाके शामिल हैं। कावली खेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 4 घंटे का पावर कट 11 केवी कावली खेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में मोती नगर, गाडोलिया बस्ती, मेडिकल कॉलेज के आसपास का क्षेत्र, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, कावली खेड़ा, आकोला रोड और सांगानेर 100 फीट रोड के आसपास के इलाके शामिल हैं। मयूर फीडर क्षेत्र में दोपहर बाद बंद रहेगी बिजली 11 केवी मयूर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन इलाकों में पटेल नगर सेक्टर-2, 3, 4, 5 और 6, मयूर स्कूल, एस टेक स्कूल, राजस्थान पत्रिका प्रेस, बापूनगर जी, एच, आई और एलआईजी सेक्टर, सेंट्रल एकेडमी के सामने का क्षेत्र, अग्निशमन केंद्र और मयूर फीडर से जुड़े अन्य इलाके शामिल हैं। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

CBI का दावा-लातूर कोचिंग संचालक ने NEET का पेपर खरीदा:उसके मोबाइल में हाथ से लिखे केमिस्ट्री के 132 प्रश्न मिले, 111 असली पेपर से मैच

सीबीआई ने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में बुधवार को स्पेशल कोर्ट में बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के लातूर की कोचिंग सेंटर संचालक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर ने NTA के पेपर सेटर से केमिस्ट्री के प्रश्न हासिल करने के लिए ₹5 लाख दिए थे। आरोपी मोटेगांवकर के मोबाइल से मिले हस्तलिखित नोट्स में 132 प्रश्न मिले, जिनमें से 111 प्रश्न NTA के मास्टर प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं। मोटेगांवकर का बेटा कुलकर्णी की कोचिंग क्लास भी जाता था। NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। CBI ने मोटेगांवकर का फोन बरामद किया सीबीआई ने मोटेगांवकर का फोन बरामद किया है, जिसमें रसायन केमिस्ट्री के 132 हाथ से लिखे प्रश्नों वाली 36 तस्वीरें (पांच डुप्लिकेट तस्वीरें) मिली हैं। सीबीआई ने अपने जवाब में कहा कि इनमें से 111 प्रश्न नीट (यूजी) 2026 के लिए तैयार किए गए एनटीए के मास्टर प्रश्न सेट से मेल खाते हैं। एजेंसी ने कहा कि मोटेगांवकर ने कुलकर्णी की केमिस्ट्री ट्यूटोरियल क्लासेस में दिए गए पेपर से हैंड रिटन नोट्स तैयार किए थे। CBI ने मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, बिहार पुलिस ने मामले में अलग से 30 लोगों को गिरफ्तार किया था। शिवराज पहले पार्ट-टाइम टीचर था, आज ₹1500 करोड़ की संपत्ति मोटेगांवकर अमीर छात्रों को टारगेट करता था सूत्रों के मुताबिक मोटेगांवकर ऐसे छात्रों को निशाना बनाता था, जो आर्थिक रूप से मजबूत हों और पढ़ाई में औसत से बेहतर हों। परिजनों से डील के बाद इन्हें रेगुलर बैच में शामिल किया जाता था। परीक्षा से पहले आखिरी 15 दिनों में ‘वन-ऑन-वन मेंटरिंग कोर्स’ चलता था। पेपर मिलते ही इन छात्रों को सवाल-जवाब रटवाए जाते थे। CBI को इससे जुड़े कई वीडियो भी मिले हैं। CBI के मुताबिक मोटेगांवकर कई साल से पुणे की ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे के जरिए प्रो. पीवी कुलकर्णी और मनीषा मांढरे के संपर्क में था। नेटवर्क में शामिल गुरुग्राम के यश यादव ने जयपुर के विकास बिवाल को NEET पेपर बेचा था। उसे पेपर नासिक के शुभम खैरनार से मिला था। शिवराज का एक VIDEO भी वायरल हुआ था शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर का एक वीडियो भी वायरल है। इसमें वो अपने कोचिंग सेंटर की कुछ स्टूडेंट्स से एग्जाम पर चर्चा करता नजर आ रहा है। वीडियो में वह मराठी में स्टूडेंट्स से एग्जाम के बारे में पूछता है। इस पर एक स्टूडेंट्स बोलती है- हां मॉक टेस्ट वाले सभी सवाल एग्जाम में आए थे। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें… ‘बेटे को टॉपर बनाने लीक करवाया NEET पेपर’:करोड़ों का कोचिंग मालिक 2BHK फ्लैट में रह रहा, कुलकर्णी को क्लास लेते किसी ने नहीं देखा NEET एग्जाम से चार दिन पहले 29 अप्रैल की बात है। महाराष्ट्र के लातूर में शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर रोज की तरह अपनी कोचिंग पहुंचे। बच्चों से एग्जाम की तैयारी के बारे में पूछा। फिर आंखें बंद कर थोड़ी देर खड़े रहे और बोले- ‘कल रात मेरे सपने में भगवान विट्ठल आए। पूरी खबर पढ़ें…

अमृतसर में घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया:शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया, गर्लफ्रेंड और उसका चचेरा भाई भी झुलसा

अमृतसर में गर्लफ्रेंड ने चचेरे भाई से मिलकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया। उसने शादी का पता चलने पर मिलने के बहाने घर बुलाया था, लेकिन कमरे में उसपर पेट्रोल डाल दिया। आग लगी तो गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोनों को भी अपनी तरफ खींच लिया। जिससे गर्लफ्रेंड और उसका भाई भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों को पुलिस ने कस्टडी में लेते हुए बाहर मुलाजिम तैनात कर दिए हैं। पुलिस को पता चला कि युवती के ब्रेकअप करने के बाद युवक उसे मनाने के लिए वहां आया था। मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने पुष्टि की कि अस्पताल में भर्ती युवक और युवती ने अपना जुर्म कबूल किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पुलिस इसके बारे में खुलासा करेगी। युवक की दो महीने पहले शादी हुई थी
मजीठा थाने के SHO करमपाल सिंह ने कहा कि गांव बल खुर्द का संदीप सिंह को युवती ने बुलाकर परिवार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। संदीप और युवती पहले से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों पहले एक साथ काम करते थे। युवक की शादी करीब दो महीने पहले हो गई थी। इसका जब युवती को पता चला तो संदीप को घर बुलाया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को संदीप सिंह बाइक पर मजीठा में गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर तक पहुंच गया। यहां उसने युवती को बुलाया और बात करने लगा। इसी बीच दोनों में कुछ देर बातचीत के बाद बहस हो गई। जिससे वहां हंगामा शुरू हो गया। गुस्से में आकर पेट्रोल डाला, युवती-चचेरे भाई ने आग लगा दी
पुलिस के मुताबिक, युवती ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर संदीप के ऊपर पेट्रोल डाल दिया। फिर गुस्से में आई युवती और उसके चचेरे भाई ने खुद ही संदीप को आग लगा दी। संदीप को आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। आग की लपटों में घिरे संदीप ने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई हरपाल सिंह तुरंत आगे आया। उसने दोनों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। हालांकि, तब तक संदीप की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, गंभीर रूप से झुलसी युवती और उसके चचेरे भाई हरपाल सिंह को तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मजीठा थाने के एसएचओ कर्मपाल सिंह ने फोन पर बताया कि युवक और युवती ने ही युवक की आग लगाई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार की शिकायत पर राजविंदर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। युवती अभी अस्पताल में भर्ती है, इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। ************* ये खबर भी पढ़ें: महिला की पिटाई और भाभी चुम्मेवाली पर निहंग भिड़े: बॉक्सर बोले- क्या बाणा पहनकर गुंडागर्दी का लाइसेंस मिल गया, प्रभलीन ने कमल कौर हत्याकांड पर घेरा
पटियाला में महिला से मारपीट और लुधियाना की इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के विवाद के बाद निहंग जत्थेबंदियों में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं। सिख प्रचारक बीबी प्रभलीन कौर खालसा ने कहा कि निहंग बाणे की आड़ में कानून हाथ में लेना गलत है। उन्होंने कहा कि क्या पूरे पंजाब में केवल एक ही महिला अश्लीलता फैला रही है। निहंगों को अपनी मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। (पढ़ें पूरी खबर)