ब्रेकिंग न्यूज़
खबर हटके- रील के लिए मरा सांप मुंह में रखा:सोशल मीडिया लाइव से मिला खोया हुआ डॉग; मुर्गों की बांग से परेशान हुआ विदेशी

उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने रील बनाने के लिए मरा हुआ सांप मुंह में रख लिया जिसके बाद उसे भर्ती कराना पड़ा। वहीं, मेक्सिको में वर्ल्ड कप जश्न की लाइवस्ट्रीम के दौरान एक परिवार को एक महीने बाद उनका खोया हुआ कुत्ता मिल गया। उधर, थाइलैंड में मुर्गों की बांग से परेशान शख्स ने नगर पालिका में शिकायत कर दी। दुबई की एक महिला ने अपनी शादी का सोना बेचकर उसकी जगह हर्मीस के लग्जरी हैंडबैग खरीदने शुरू कर दिए। वहीं, तेलंगाना में एक चोर ने घर से सोना-नकदी के साथ आचार और अन्य राशन का सामान भी चुरा लिया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शहीद 6 जवानों के नाम शुक्रवार को सार्वजनिक किए। इसके एक दिन बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।’ पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान का वीडियो X पर शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी जवान को नुकसान नहीं हुआ। पोस्ट में पवन खेड़ा ने लिखा- दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं। रक्षा मंत्रालय ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शहीदों को शुरू से सम्मान दिया गया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए बयान को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 6 जवान… रक्षा मंत्रालय बोला- आरोप तथ्यात्मक रूप से गलत रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि छह शहीदों को पहली बार अब सार्वजनिक सम्मान मिला है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। ‘वार मेमोरियल पर नाम दर्ज करने की तय प्रक्रिया है’ रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों के नाम दर्ज करने की एक तय प्रक्रिया और प्रोटोकॉल है। सभी नाम उसी प्रक्रिया के तहत दर्ज किए जाते हैं। इसलिए यह कहना कि नाम दर्ज करने में देरी हुई या शहीदों को अब पहली बार सम्मान मिला है, सही नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। छहों शहीद राष्ट्रीय नायक हैं। उनका बलिदान हमेशा सम्मान के साथ याद रखा जाएगा। राजनाथ के बयान पर भी दी सफाई रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए भाषण के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। इससे यह गलत संदेश देने की कोशिश की गई कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में किसी भारतीय सैनिक के शहीद न होने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह का बयान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों के मारे जाने के दावों का खंडन करने के लिए था। मंत्रालय के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उनके बयान के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। पूरा भाषण देखने पर स्पष्ट है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम का जिक्र किया था। 6 मई 2025: सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। सेना ने बताया था कहां-कहां की थी एयरस्ट्राइक सेना ने 7 मई 2025 की सुबह बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। इनके नाम हैं.. …………… ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:सरकार ने कहा- यह दावा सही नहीं, रक्षा मंत्री का बयान गलत तरीके से दिखाया

ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 शहीद जवानों के नाम सार्वजनिक करने के बाद विवाद हो गया है। कांग्रेस ने सरकार पर शहीदों के नाम छिपाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘सरकार ने इन जवानों की शहादत एक साल तक सार्वजनिक नहीं की। उन्हें वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे।’ उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए एक बयान का वीडियो X पर शेयर किया। इसमें राजनाथ सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। खेड़ा ने कहा, ‘दो ही संभावनाएं हैं। या तो रक्षा मंत्री को उस समय छह जवानों की शहादत की जानकारी नहीं थी या उन्होंने संसद को गुमराह किया। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं।’ उधर, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ के संसद में दिए गए बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। इस पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह दावा गलत है कि शहीदों को पहली बार सम्मान मिला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। 26 जून: 6 जवान शहीद का नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज रक्षा मंत्रालय बोला- शहीद जवानों की जानकारी पर लग रहे आरोप गलत रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह गलत दावा किया जा रहा है कि छह शहीदों को पहली बार अब सार्वजनिक सम्मान मिला है। यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। रक्षा मंत्रालय ने राजनाथ के बयान पर भी सफाई दी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसद में दिए गए भाषण के एक हिस्से को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया। इससे यह गलत संदेश देने की कोशिश की गई कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में किसी भारतीय सैनिक के शहीद नहीं होने की बात कही थी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजनाथ सिंह का बयान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना के पायलटों के मारे जाने के दावों का खंडन करने के लिए था। राजनाथ सिंह ने 28 जुलाई 2025 को संसद में कहा था- हमारे विपक्ष के लोग पूछते हैं कि हमारे कितने विमान गिरे। उन्होंने कभी हमसे ये नहीं पूछा कि हमारी सेना ने दुश्मनों के कितने विमान मार गिराए। अगर आपको सवाल पूछना है तो ये पूछिए कि क्या इस ऑपरेशन में हमारे बहादुर सैनिकों को कोई क्षति हुई है? तो इसका जवाब है- नहीं। 6 मई 2025: सेना ने PoK में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा था कि इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (DGMO) के बीच बातचीत के बाद दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई थी। भारत की एयरस्ट्राइक में कई पाकिस्तानी एयरबेस तबाह हुए थे भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मक्सर (Maxar) के सैटेलाइट ने इन तबाह एयरबेस की फोटोज जारी की थीं। मक्सर ने पाकिस्तान के जिनकी फोटोज जारी की, उनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर के एयरबेस थे। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी। सेना ने बताया था कहां-कहां की थी एयरस्ट्राइक सेना ने 7 मई 2025 की सुबह बताया था कि पाकिस्तान और पीओके में 9 टारगेट पहचाने गए थे। इन्हें हमने तबाह कर दिया। लॉन्चपैड, ट्रेनिंग सेंटर्स टारगेट किए गए। इनके नाम हैं.. …………… ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक:5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए। इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दोनों राज्यों में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया गया है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या जगह को लेकर कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स इसकी डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

भास्कर अपडेट:दिल्ली में राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगे; लिखा- तलाश जारी है

दिल्ली के मंडी हाउस इलाके में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गुमशुदा बताने वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में राहुल गांधी पर कई टिप्पणियां की गई हैं। इनमें लिखा है कि वे अक्सर विदेश में पाए जाते हैं, किसी पब में हो सकते हैं, किसी बीच पर दिख सकते हैं और अंत में तलाश जारी है लिखा गया है। यह मामला BJP द्वारा राहुल गांधी पर संसद, चुनाव या पार्टी को जरूरत पड़ने पर अनुपस्थित रहने का आरोप लगाने के एक दिन बाद सामने आया है। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया था कि राहुल गांधी एक और विदेश यात्रा पर हैं। पीटीआई के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का मतलब पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता बन गया है। पूनावाला ने एक वीडियो में कहा कि राहुल गांधी को अपने पद का नाम बदलकर पर्यटन और पार्टी करने वालों का नेता रख लेना चाहिए, क्योंकि वे हमेशा पार्टी करने, पर्यटन करने और विदेश यात्रा पर जाने में व्यस्त रहते हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… लद्दाख में पैंगोंग झील में ऑफ-रोडिंग करने पर 4 पर्यटकों पर ₹2 लाख का जुर्माना लद्दाख प्रशासन ने पैंगोंग झील और अन्य संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में अवैध ऑफ-रोडिंग करने वाले 4 पर्यटकों पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्रशासन के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार ऐसे मामले में इतनी सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर की गई। हाल के दिनों में पर्यटकों द्वारा झीलों, नालों और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच रहा था। वन्यजीव विभाग ने 26 जून को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के चार वाहन मालिकों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया था। जुर्माना जमा करने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। प्रशासन के मुताबिक, ये मामले वन विभाग की नियमित गश्त और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आए। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पर्यटकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे लद्दाख घूमने के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करें और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन ले जाने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाती हैं। केरल के त्रिशूर में दो महिलाओं समेत सात गिरफ्तार 308 ग्राम MDMA बरामद केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर 308 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की है, जिसकी कीमत 15 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई शुक्रवार रात वानियामपारा में वाहन जांच के दौरान शुरू हुई, जब एक कार में सवार महिला के निजी अंग में छिपाई गई 2 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी शिफाज के घर से 13 ग्राम और उसके साथियों की निशानदेही पर थाइक्काड स्थित एक एल्यूमीनियम फैब्रिकेशन वर्कशॉप से 288.8 ग्राम एमडीएमए जब्त की। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
केरल में नदी से 7 साल की बच्ची का शव मिला, परिवार के चारों सदस्यों की मौत केरल के पिरावोम के पास रविवार को पुलिस ने नदी से 7 साल की बच्ची का शव बरामद किया। इसके साथ ही एक ही परिवार के चारों सदस्यों के शव मिल चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है। इससे पहले शुक्रवार शाम को नदी से दृष्टिबाधित महिला विजी और 2 साल के बेटे का शव बरामद किए गए थे। जांच में उनकी पहचान कोठामंगलम में किराए के मकान में रहने वाले परिवार के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने विजी के पति नारायणन और उनकी बेटी की तलाश शुरू की, क्योंकि दोनों लापता थे। शनिवार को पुलिस ने नदी से नारायणन का शव भी बरामद कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, नारायणन पलक्कड़ के रहने वाले थे और अपने परिवार के साथ कोठामंगलम में किराए के मकान में रहते थे। जांच में सामने आया कि आर्थिक तंगी के कारण नारायणन और उनका परिवार कोठामंगलम पुलिस के पास मदद मांगने पहुंचा था। वे अपने किराए के मकान का किराया भी नहीं चुका पा रहे थे। पुलिस ने उनके लिए रहने की दूसरी जगह की व्यवस्था भी कराई थी और परिवार को रविवार को नए घर में शिफ्ट होना था। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच ने पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक को गिरफ्तार किया, करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप दिल्ली की एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दवाइयों, सर्जिकल सामान और मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों रुपए के घोटाले मामले में स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्व महानिदेशक (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई। इससे कुछ दिन पहले इसी मामले में डॉ. विजय कुमार रंगा को भी गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। ACB के मुताबिक, मामला DGHS के तहत काम करने वाली सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) की सैकड़ों करोड़ रुपए की खरीद में वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ा है। जांच की शुरुआत तब हुई, जब विजिलेंस निदेशालय ने संदिग्ध लेनदेन और नियमों के उल्लंघन की जानकारी दी। जांच एजेंसी का आरोप है कि पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, बेडशीट और लिनेन, सी-आर्म रेडियोलॉजी उपकरण, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, ओआरएस, सर्जिकल सामान और दवाइयों की खरीद टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर बाजार कीमत से काफी ज्यादा दाम पर की गई। शिकायत के आधार पर ACB ने 2 जून को मामला दर्ज किया था। जांच में खरीद से जुड़े रिकॉर्ड, टेंडर फाइलें और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने जांच के बाद 5 फार्मासिस्ट और CPA के 2 अधिकारियों को निलंबित किया है। तेलंगाना सरकार VB-G RAM G कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा है कि राज्य सरकार विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार कर रही है। यह कानून महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) की जगह लाया गया है। इस मुद्दे पर गठित राज्य सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी के प्रमुख रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना सरकार VB-G RAM G को मौजूदा स्वरूप में स्वीकार नहीं करेगी। इस संबंध में उन्होंने शनिवार को सब-कमेटी के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। बैठक में यह प्रस्ताव भी रखा गया कि कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर यह पता लगाया जाए कि क्या दोनों राज्य इस कानून के खिलाफ साझा कानूनी रणनीति या अन्य कदम उठाने के लिए तैयार हैं। सरकार का मानना है कि इससे राज्यों के अधिकारों और वित्तीय हितों की रक्षा की जा सकेगी। सब-कमेटी का कहना है कि प्रस्तावित कानून के राजनीतिक और प्रशासनिक प्रभावों के बारे में अभी तक आम लोगों को पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए इस मुद्दे को 2 जुलाई को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। महाराष्ट्र के भिवंडी में टायर गोदाम में आग लगी, तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची महाराष्ट्र के भिवंडी में मुंबई-नासिक हाईवे स्थित निंबावली इलाके में रविवार तड़के टायर और लकड़ी के पैलेट रखने वाले एक गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर भिवंडी फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड के फायरमैन सुरेश ने बताया कि सूचना सुबह करीब 3:17 बजे मिली थी। गोदाम में नए और पुराने दोनों तरह के टायर रखे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद दोनों राज्यों में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों, पुलिस प्रतिष्ठानों और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, ईमेल में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगहों को निशाना बनाया जा सकता है। इसमें कुछ राजनीतिक नेताओं का भी जिक्र किया गया है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या जगह को लेकर कोई ठोस इनपुट नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस ईमेल की सत्यता और उसके स्रोत का पता लगा रही है। साइबर एक्सपर्ट्स इसकी डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे मामले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। लाल किला बम धमाका में खुलासा; फरीदाबाद में बन रहे थे बम, कश्मीर से आती थी हथियारों की खेप राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लाल किला बम धमाका मामले में तीन और आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल की है। जांच में खुलासा हुआ है कि फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के एक गुप्त ठिकाने पर टीएटीपी आधारित आईईडी बनाए, उनकी टेस्टिंग की जाती थी और उन्हें छिपाकर रखा जाता था। वहीं, जम्मू-कश्मीर से एके-47, क्रिंकोव राइफल, पिस्तौल और कारतूस मॉड्यूल तक पहुंचाए जाते थे। एनआईए के मुताबिक, फरार बाल रोग विशेषज्ञ मुजफ्फर अहमद अल-कायदा से जुड़े एजीयूएच इंटरिम मॉड्यूल का संस्थापक सदस्य और साजिश का प्रमुख सूत्रधार है। उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जा चुका है। जांच एजेंसी के अनुसार, जून 2022 में श्रीनगर के ईदगाह में इस आतंकी मॉड्यूल का गठन हुआ था। चार्जशीट में जम्मू-कश्मीर के तुफैल अहमद भट पर तीन लाख रुपए लेकर हथियार पहुंचाने और जमीर अहमद आहंगर पर हथियार, गोला-बारूद व नकदी उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। NIA के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 को लाल किला क्षेत्र में हुआ विस्फोट टीएटीपी आधारित वाहन-जनित आईईडी से किया गया था। टीएटीपी बेहद संवेदनशील विस्फोटक होता है, जो हल्के झटके, गर्मी या घर्षण से भी फट सकता है।

युवती पर खौलता पानी फेंकने वाला पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:इलाज का खर्च उठाएगी सरकार; आर्थिक मदद और डेयरी बूथ देने की भी घोषणा

जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मी के मोमोज बेचने वाली युवती पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिस विभाग ने एक्शन लिया है। आरोपी कॉन्स्टेबल नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही सरकार ने पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की घोषणा की है। दरअसल, मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे का है। घटना को लेकर 22 जून को पीड़िता रेशु गुप्ता (27) की बड़ी बहन खुशबू ने FIR दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया था। वहीं, पुलिस के अनुसार जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरना था। इससे कुछ मिनट पहले पुलिसकर्मी सड़क किनारे के ठेले हटवा रहे थे। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 19 जून को रामनगरिया क्षेत्र में सीएम के काफिले के गुजरने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान हुई घटना में रेशु गुप्ता अपने ठेले पर रखे गर्म पानी से झुलस गई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर किया है। निष्पक्ष जांच शुरू कर दी है। वहीं, नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त ओम कसेरा और उपायुक्त नीलम मीना प्रतापनगर स्थित व्यास अपार्टमेंट में पीड़िता के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इलाज का खर्च उठाएगी सरकार सरकार ने स्पष्ट किया है कि रेशु गुप्ता के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार को रोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। स्थायी रोजगार के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 25 दिन पहले ही कार्ट लगानी शुरू की थी रेशु ने बताया था- पिता लाल बहादुर गुप्ता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मेरे और बड़ी बहन खुशबू गुप्ता पर आ गई थी। बीएससी करने के बाद मैंने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं, लेकिन चयन नहीं होने पर करीब 25 दिन पहले महल रोड स्थित कैपिटल हाई स्ट्रीट पर ‘हेल्दी आटा मोमोज’ नाम से कार्ट लगानी शुरू की थी। … ये खबर भी पढ़ें… पुलिस ने खौलता पानी फेंका, युवती की छाती जली:पीड़िता बोलीं- शादी भी नहीं हुई, भविष्य की कल्पना करके रूह कांप जाती है जयपुर के रामनगरिया इलाके में पुलिस वालों की ओर से खौलता पानी फेंकने से झुलसी युवती बोलीं- छाती का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। मेरी शादी भी नहीं हुई है। मेरा आने वाला भविष्य कैसा होगा। इसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकती, मेरी रूह कांप जाती है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर-मोमोज बेचने वाली युवती पर पुलिसवाले ने खौलता पानी फेंका:बुरी तरह जली; सीएम काफिले के लिए रोड क्लियर करवा रहे थे, एक-दूसरे पर आरोप जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती और पुलिसकर्मियों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उनकी कार्ट (ठेला) को धक्का देकर पलट दिया। फिर खौलते पानी को युवती पर फेंक दिया। मामला 19 जून की शाम पौने सात बजे का है। (पूरी खबर पढ़ें)

दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में शनिवार शाम 7.04 बजे 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर अफगानिस्तान समेत 8 देश भारत, पाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में देखा गया। देश में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर में भी झटके महसूस किए गए। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में कलाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था और गहराई 215km थी। श्रीनगर के रहने वाले इम्तियाज अहमद ने बताया कि वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी कुर्सी और बिजली की तारें हिलने लगीं। वहीं स्टूडेंट वहीद ने कहा कि वह रास्ते में थे तभी उन्हें हल्के झटके महसूस हुए। पिछले 24 घंटों में देश में 2, पाकिस्तान में 4 भूकंप आए भूकंप तीव्रता 6.5 से ज्यादा होने पर नुकसान जहां भूकंप का केंद्र होता है वहां तेज झटके महसूस किए जाते हैं। जैसे जैसे केंद्र से दूरी बढ़ती है उतने तेज झटके महसूस नहीं होते हैं। आमतौर पर भूकंप की तीव्रता 6.5 या उससे ज्यादा होने पर जान-माल के नुकसान की आशंका बढ़ जाती है। 6 या उससे कम तीव्रता का भूकंप आने पर लोगों और सामान्य जनजीवन पर कम असर होता है। अफगानिस्तान में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं? अंतरराष्ट्रीय संगठन रेड क्रॉस के मुताबिक, अफगानिस्तान दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां भारतीय (इंडियन) और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं। इस टक्कर से जमीन के अंदर लगातार दबाव बनता रहता है, जो समय-समय पर भूकंप के रूप में बाहर निकलता है। इसके अलावा अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र कई सक्रिय भू-भ्रंश (फॉल्ट लाइन) पर स्थित है। इसलिए यहां अक्सर तेज और गहरे भूकंप आते हैं, जिनके झटके भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया के कई देशों तक महसूस होते हैं। ——————————————– जून में भूकंप की दो बड़ी घटनाएं- 8 जून: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, इमारतें गिरीं:37 की मौत; 4.5 फीट से ज्यादा ऊंची लहरें उठीं फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अब तक 37 लोगों की मौत हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें… 24 जून: वेनेजुएला में फिर भूकंप के झटके, 920 मौतें, करीब 3300 घायल, 51 हजार लापता दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, राजधानी कराकास और माराके में भी झटके महसूस किए गए। पूरी खबर पढ़ें…

कर्नाटक में हाईवे पर कार में धमाका, युवक की मौत:साथ बैठी युवती को चाकू मारा तो वह चलती टैक्सी से कूद गई, ड्राइवर भी जख्मी

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में शनिवार को नेशनल हाईवे पर कार में हुए धमाके में युवक की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक ने कार के अंदर देसी बम या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल किया। धमाके की असली वजह और कौन सा विस्फोटक इस्तेमाल हुआ, इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। मारे गए युवक की पहचान 30 साल के नागेंद्र के रूप में हुई है। घटना में 23 साल की युवती रम्या उल्लास और ड्राइवर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, नागेंद्र ने बेंगलुरु के जयनगर इलाके के सिद्धापुरा से कार बुक की थी। उसने रम्या को कार में बैठाया और अपने साथ लेकर निकला था। कार तुमकुरु जिले के सिरा तालुक के कल्लंबेला इलाके के पास पहुंची, तभी यह घटना हुई। घटना की चार तस्वीरें: ड्राइवर ने बताया- सफर के दौरान विवाद हुआ ड्राइवर ने पुलिस को बताया, ‘कार में सफर के दौरान युवक-युवती के बीच विवाद हुआ था।’ इसी दौरान नागेंद्र ने रम्या पर चाकू से हमला किया। घायल होने के बावजूद वह चलती कार से कूद गईं।’ रम्या ने ड्राइवर को यह भी बताया कि नागेंद्र के पास बम है। इसके बाद ड्राइवर ने कार सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल गया। तभी कार में धमाका हो गया। युवक ने खुद को कार में बंद कर लिया था। ड्राइवर भी घायल हुआ है। ——————————— ये खबर भी पढ़ें: खड़ी कार का एयरबैग खुलने से युवक की मौत:15 साल पुरानी थी कार, अचानक एक्टिव हुआ सेफ्टी सिस्टम; महाराष्ट्र के ठाणे की घटना महाराष्ट्र के ठाणे में एक खड़ी कार में अचानक एयरबैग खुलने से 25 साल के कार डीलर की मौत हो गई। युवक का नाम मोहित सोनी है। वह एक 15 साल पुरानी कार के अंदर बैठा था। तभी अचानक गाड़ी का सेफ्टी सिस्टम एक्टिव हो गया। पढ़ें पूरी खबर…

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सेल्फी लेने पर चालान; ₹18 हजार की मशीन ₹500 में गिरवी रखी; NRI बोला-CM की और VIDEO आएंगी

नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर नशा छोड़ने वाले युवाओं के सम्मान से जुड़ी रही। CM भगवंत मान ने इन्हें सूरमा कहा। हालांकि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू ने सीएम को पहले खुद सूरमा बनने की सीख दे डाली। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. कारोबारी पर फायरिंग करने वाले का एनकाउंटर बटाला में पुलिस टीम और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि गोली लगने से घायल हो गया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से गोली के 3 खोल भी बरामद हुए। SSP मेहताब सिंह ने कहा कि आरोपी रवि ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को छिपाकर रखने की बात कबूल की। पुलिस जब उसे हथियार की बरामदगी के लिए नहर किनारे लेकर गई, तो आरोपी ने छिपाकर रखे रिवॉल्वर से पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक कुछ दिन पहले बटाला के एक नामी कपड़ा व्यापारी के घर को निशाना बनाकर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसी मामले में पुलिस ने 24 जून की रात मुठभेड़ के बाद एक अन्य आरोपी बलदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया था। आरोपी की हालत फिलहाल स्थिर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. CM ने नशा छोड़ने वालों को सूरमा कहा, बिट्‌टू बोले- पहले खुद सूरमा बनो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को लुधियाना में नशा विरोधी मुहिम ‘सूरमा’ की शुरुआत की। उन्होंने नशे को मात देने वाले युवाओं को सूरमा कहकर सम्मानित किया और खास अंगूठी भी पहनाई। इस मौके पर सीएम ने कहा कि जो भी युवा अपना कोई काम शुरू करना चाहता है, सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके युवा दूसरों के लिए प्रेरणा हैं और वह खुद किसी सूरमा से कम नहीं है। पंजाब एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ रहा है। नशे में फंसे ये युवा अब दूसरे लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3,000 जिम और 3,100 खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उधर, सीएम के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब शुरू से ही सूरमाओं की धरती रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज राज्य में नशा तस्करी और लूटपाट अपने चरम पर है। इस कार्यक्रम का नाम सूरमा रखना एक गलत संदेश देता है। आप पहले अपनी बुरी आदतें छोड़ सूरमा बनो। (पढ़ें पूरी खबर) 3. पत्नी को मामा के बेटे से प्यार, पति मार डाला मानसा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति का शव उसके घर के आंगन में चारपाई पर पड़ा मिला। हत्या के बाद खुद पुलिस को शिकायत देकर कहा कि पति को कुछ अनजान लोगों ने मार डाला है। शुक्रवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा दिया। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हुआ कि पत्नी ने ही पति को मारा। उसका पति के मामा के बेटे से अफेयर चल रहा था। SSP भागीरथ मीना ने बताया कि मामले में आरोपी पत्नी-बॉयफ्रेंड समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके घर में पहले भी क्लेश रहता था और भाई की पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो अफेयर की बात सामने आई। पत्नी जगजीत कौर से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद सारा खुलासा कर दिया (पढ़ें पूरी खबर) 4. प्रेमी संग फरार दसवीं की छात्रा थाने पहुंची, शादी की जिद पर अड़ी फाजिल्का जिले के अबोहर में प्रेमी के साथ फरार हुई दसवीं की छात्रा सीधे पुलिस थाने पहुंच गई। साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की वहां पर युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। यहां तक कि लड़की ने अपना मेडिकल कराने से भी इनकार कर दिया। वह 20 जून को घर से लापता हुई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद लड़की खुद ही उक्त युवक के साथ थाने में पेश हो गई। पुलिस के सामने उसने दोटूक कहा कि वह लड़के से प्यार करती है, उसी से शादी करना चाहती है और आगे भी उसी के साथ रहेगी। चूंकि लड़की नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया। शुरुआत में लड़की ने मेडिकल करवाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की मदद से उसकी काउंसलिंग करवाई, जिसके बाद वह इसके लिए राजी हुई। इसके बाद थाना खुईयां सरवर के एएसआई ने महिला पुलिस टीम के साथ लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया (पढ़ें पूरी खबर) 5. NRI बोले- CM से जुड़ा वीडियो स्वाति मालीवाल ने भेजा, अभी और आएंगी पंजाब के CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे विवादित वीडियो मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुई राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल की एंट्री हो गई। जगमन समरा ने एक वीडियो जारी करके साफ कर दिया कि यह वीडियो उसने शूट नहीं किया, बल्कि उसे यह वीडियो सांसद स्वाति मालीवाल ने दिया था। दावा है कि स्वाति ने उसे यह वीडियो 2024 में दिया था। इसके बाद अक्तूबर 2025 में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड हुआ है। जगमन समरा का दावा है कि जब इन्होंने स्वाति मालीवाल को पीटा था, तब यह वीडियो बाहर आया। अभी स्वाति मालीवाल के थ्रू जो चीजें आई हैं, वो भी बाहर आएंगी। 2 दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि जगमन समरा ने अरविंद केजरीवाल का मास्क भी लिया था। हालांकि सीएम का कहना है कि इस वीडियो में वह नहीं हैं। उन्हें बदनाम किया जा रहा है (पढ़ें पूरी खबर) 6. नोट डबल, फर्जी तंत्र-मंत्र और नकली पुलिस की रेड से लूट फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने फर्जी पुलिसवाले बनकर ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। ये गिरोह पहले तांत्रिक क्रियायों के नाम पर लोगों को फंसाता था। फिर उन्हें रुपए दोगुने करने का झांसा देता था। इसके बाद फर्जी पुलिस रेड कर लोगों को लूट लेती। उनसे पुलिस ने ASI रैंक की 3 वर्दी, 3 पुलिस बेल्ट और एक हथकड़ी बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह लोगों को तंत्र-मंत्र के जरिए रुपए दोगुने करने का झांसा देता था। शुरू में छोटी रकम दोगुनी करके लौटा दी जाती। जब पीड़ित बड़ी रकम ले आता तो उसे घर बुलाया जाता। वहां तंत्र-मंत्र का ढोंग रचते। जैसे ही तांत्रिक क्रिया शुरू होती, योजना के मुताबिक गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की असली जैसी वर्दी पहनकर वहां धमक जाते थे। वे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ‘फर्जी रेड’ का नाटक करते थे और अवैध गतिविधि में फंसाने व जेल भेजने की धमकी देकर पीड़ितों से उनकी सारी रकम छीन लेते थे। बदनामी और कानूनी पचड़े में फंसने के डर से पीड़ित व्यक्ति पुलिस में शिकायत करने के बजाय चुपचाप मौके से भाग जाता था। इसके बाद आरोपी लूटी गई रकम को आपस में बांट लेते थे (पढ़ें पूरी खबर) 7. SIR का इन्यूमिरेशन फॉर्म नहीं भर पा रहे लोग, BLO से जानिए पंजाब में इलेक्शन कमीशन ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करवा दिया। BLO घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फार्म दे रहे हैं। मतदाताओं को फार्म भरकर उसे फिर बीएलओ को वापस करना है। ज्यादातर लोगों को फार्म भरने का तरीका ही पता नहीं चल रहा है। ऐसे में बीएलओ को खुद फार्म भरने पड़ रहे हैं। बीएलओ जसविंदर सिंह का कहना है कि यह फार्म भरना बेहद आसान है। इसे बस समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि फार्म को 3 हिस्सों में भरा जाना है। पहले हिस्से यानि फार्म के लेफ्ट पार्ट को वो मतदाता भरेंगे जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में है यानि जिनकी उम्र कम से कम 40 साल है। वहीं राइट हिस्सा 40 या उससे कम वाली उम्र के लोगों को भरना पड़ेगा। जबकि तीसरा पार्ट सभी को भरना होगा। वहीं अगर आप एसआईआर का इन्यूमरेशन फार्म लोग ऑनलाइन भी भर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर इन्युमरेशन कॉलम को क्लिक करना होगा। (पढ़ें पूरी खबर) 8. VB जीराम जी योजना लागू, पहले AAP सरकार ने विरोध किया था पंजाब में VB जीराम जी योजना लागू कर दी गई है। मनरेगा के विकल्प के तौर पर केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है। AAP सरकार ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। यह स्कीम 1 जुलाई से लागू हो जाएगी। हालांकि अब इसको लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। विरोधी दलों का कहना है कि पहले AAP सरकार ने इसका विरोध किया था। इसके खिलाफ पिछले साल दिसंबर में विधानसभा में प्रस्ताव तक पास कर दिया था। अब फिर यूटर्न लेते हुए इसे लागू कर दिया। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले इसे गलत बताया और अब खुद ही इसे लागू कर दिया। इस बारे में AAP के प्रवक्ता संदीप बंधु ने कहा कि जिन लोगों के कार्ड बने हैं, उन्हें काम की जरूरत है। ऐसे में योजना लागू करनी जरूरी थी। ये वही लोग हैं, जो पहले मनरेगा के तहत काम करते थे। बता दें कि इस कानून के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है। विधेयक पिछले वर्ष दिसंबर में संसद से पारित होने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी प्राप्त कर चुका है। (पढ़ें पूरी खबर) 9. सेल्फी के चक्कर में पंजाबी टूरिस्ट का चालान कटा पंजाबी टूरिस्ट का सेल्फी के चक्कर में चालान कट गया। दरअसल, वह मनाली घूमने गए थे। वहां वह चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकले और सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना दिया। फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो यह मनाली पुलिस तक भी पहुंच गया। मनाली पुलिस ने कहा कि चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। इसके बदले में 3500 रुपए का चालान काट दिया। यह मामला मनाली-पतलीकूहल रोड पर 15 मील के पास का है। वीडियो में दिख रहा है कि टूरिस्ट काफी देर तक सनरूफ से बाहर निकलकर अलग-अलग एंगल से सेल्फी लेता रहा। मनाली की DSP केडी शर्मा ने बताया कि गाड़ी का नंबर PB-15-Z-0878 है। यह गाड़ी फाजिल्का में अबोहर के रहने वाले राहुल सोनी की है। उन्होंने कहा कि सनरूफ का इस्तेमाल वाहन के अंदर हवा और रोशनी के लिए किया जाता है, न कि चलते वाहन में खड़े होने या बाहर निकलने के लिए। पुलिस इस मामले में डेंजरस ड्राइविंग के तहत कार्रवाई करती है (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके 10. ₹500 के लिए ₹18 हजार की वाशिंग मशीन गिरवी रखी, फिर दुकानदार मुकरा जालंधर में एक युवक ने 18 हजार की वाशिंग मशीन महज 500 रुपए में गिरवी रख दी। जब करीब डेढ़ घंटे बाद वह घर से पैसे लाकर लौटाने पहुंचा और मशीन वापस मांगी तो दुकानदार मुकर गया। दुकानदार ने कहा कि उसके पास तो ऐसी कोई मशीन ही नहीं है। जब उसने विरोध किया तो दुकानदार ने कभी कहा कि मशीन बेच दी तो कभी कहा कि कबाड़ में तोड़ दी। युवक अमरीक सिंह ने कहा कि उसे अचानक रुपयों की जरूरत पड़ गई। उसने घर से नई वाशिंग मशीन लाकर कबाड़ी के पास गिरवी रख दी और रुपए ले लिए। इसके बाद जब यह बात उसकी मां को पता चली तो उन्होंने तुरंत उसे 500 रुपए देकर भेजा कि मशीन वापस ले ले लेकिन फिर दुकानदार से मशीन नहीं मिली। अमरीक का आरोप है कि जब वह दोबारा अपनी मशीन लेने गए तो दुकानदार ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपी ने खुलेआम चुनौती दी कि “जाओ, जहां मर्जी, चाहे डीसी या एसपी के पास शिकायत कर दो, मैं मशीन वापस नहीं दूंगा। युवक ने ये भी कह कि पुलिस 4 दिन से सुनवाई नहीं कर रही, उसे अलग-अलग थानों के चक्कर कटवाए जा रहे हैं (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)

विजयवर्गीय बोले- संघ में अच्छे लोगों की कमी:मंत्री ने कहा- अब हर अफसर कहता है, मैंने भी RSS की चड्डी पहनी है

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- अब संघ में बहुत भीड़ हो गई है। हमारी संख्या बढ़ गई, हमारी बहुत बड़ी पार्टी बन गई है। जो अधिकारी आता है, वो कहता है मैंने भी संघ की पट्टी बांधी है। RSS की चड्डी पहनी है। कैलाश विजयवर्गीय ने आगे बताया- एक अधिकारी ने मुझसे कहा कि- मेरे पिताजी संघ जाते थे। कोई कहता है कि मेरे पिताजी संघ में अध्यक्ष थे। इस पर तंज कसते हुए कहा- सरकार आने के बाद सभी अधिकारी संघ के हो गए हैं। बीजेपी की सरकार बनने के बाद अधिकारी भी खुद को संघ से जुड़ा बताने लगे हैं। मंत्री विजयवर्गीय बोले- संघ में अच्छे लोगों की कमी होती जा रही उन्होंने कहा- संघ में लोगों की भीड़ तो हो गई है, लेकिन अच्छे लोगों की कमी है। पहले अच्छे इंसान थे, अब ऐसे इंसानों की संघ में कमी होती जा रही है। संगठन बढ़ रहा है, विचारधारा भी बढ़ रही है, लेकिन अच्छे लोग नहीं होंगे तो इस विचारधारा का महत्व क्या है? हमें चिंतन और मनन करना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बयान कैलाश विजयवर्गीय ने ये बयान भोपाल में शालिगराम तोमर स्मृति कार्यक्रम में दिया है। बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- मेरी शादी भी शालिगरामजी ने कराई थी इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी शालिगराम तोमर को याद किया। उन्होंने कहा- शालिगरामजी ने कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया। कार्यकर्ताओं की सभी समस्याओं को भी समझते थे। उन्होंने कहा-शालिगरामजी अनुशासन लाने का काम करते थे। मेरी तो शादी भी उन्हीं ने कराई थी। देवधर, मोघेजी जैसे लोगों को देखकर हमें ऊर्जा मिलती है। आज मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि मैं परिषद वाले समय में पहुंच गया हूं। उमंग सिंघार ने विजयवर्गीय और सरकार को घेरा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा- जब खुद मंत्री यह स्वीकार कर रहे हैं कि अधिकारी-कर्मचारियों में खुद को RSS से जुड़ा बताने की होड़ बढ़ गई है, तो यह साफ संकेत है कि सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में ऐसा माहौल बना दिया है। उन्होंने आगे लिखा- जहां निष्पक्षता नहीं, बल्कि वैचारिक पहचान को सुरक्षा कवच समझा जा रहा है। इससे भी गंभीर बात यह है कि मंत्री जी स्वयं कह रहे हैं कि विचारधारा और संगठन तो मजबूत हो रहा है, लेकिन अच्छे लोग नहीं आ रहे, बुरे लोग आ गए हैं। उन्होंने लिखा- अगर भाजपा के वरिष्ठ मंत्री ही संगठन की गिरती गुणवत्ता और बढ़ते अवसरवाद को स्वीकार कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि भाजपा सरकार और उसके संगठनात्मक चरित्र का आत्मस्वीकार है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि मध्यप्रदेश संविधान और कानून से चलेगा या डर और वैचारिक पहचान के प्रमाणपत्र से? मंत्री विजयवर्गीय ने 22 जून 2026 को मुस्लिमों पर दिया था बयान इससे पहले 22 जून 2026 को इंदौर में भी कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। …………………………………. ये खबर भी पढ़ें… मंत्री विजयवर्गीय बोले- मुस्लिम हमें काफिर बोलते हैं मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा- यहां सड़क बन रही है। यहां हिंदू भाई भी रहते हैं और मुस्लिम भाई भी रहते हैं। कई मुस्लिम भाई हमको काफिर बोलते हैं। अगर हम काफिर हैं, तो हमारी बनाई सड़क पर मत चलो। आपके घर में लाड़ली बहना-लाड़ली लक्ष्मी योजना का पैसा आ रहा है, तो मत लो। पढ़ें पूरी खबर…