ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में टूट रोकने को हाईकमान एक्टिव:दिल्ली से चन्नी को कॉल, कोई बड़ा फैसला मत लेना, राहुल गांधी से मीटिंग कराएंगे

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से 8 महीने पहले पूर्व CM व जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी के बगावती तेवर देख कांग्रेस हाईकमान एक्टिव हो गया है। दिल्ली से एक सीनियर नेता ने चन्नी को कॉल कर अभी कोई बड़ा कदम न उठाने को कहा है। चन्नी के करीबी सोर्स के मुताबिक नेता ने भरोसा दिलाया कि राहुल गांधी 7 जुलाई को विदेश से लौट आएंगे, उसके बाद चन्नी की उनसे मीटिंग करा दी जाएगी। वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल भी इसको लेकर हरकत में आ गए हैं। वह आज या फिर अगले कुछ ही दिनों में चंडीगढ़ पहुंचकर मौजूदा प्रधान सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व CM सांसद चरणजीत चन्नी से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं शुक्रवार को सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान बनाए रखने पर पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने कांग्रेस हाईकमान को तीखे तेवर दिखाए। शुक्रवार को अपने घर मोरिंडा में 50 से ज्यादा नेता इकट्‌ठे कर हाईकमान का फैसला रिजेक्ट कर दिया। चन्नी गुट ने कहा कि एक हफ्ते के बाद वह हाईकमान से मुलाकात करेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। चन्नी इस वक्त ठीक उसी स्टाइल में पार्टी हाईकमान पर प्रेशर बना रहे हैं, जैसे नवजोत सिद्धू ने प्रधान रहते 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटवा दिया था। हालांकि उसके बाद सिद्धू की जगह चन्नी सीएम बन गए। पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि चन्नी के इस स्टैप से कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी सड़क पर आ गई है। अब वह हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब होते हैं या नहीं, लेकिन इसका खामियाजा कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2027 में झेलना ही पड़ेगा। इसे देखते हुए कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल भी आज चंडीगढ़ आ सकते हैं। 3 पॉलिटिकल एक्सपर्ट से जानिए, चन्नी के फैसले से कांग्रेस को क्या फायदा और नुकसान होगा… पॉलिटिकल एक्सपर्ट बोले- चन्नी के फैसले से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें… चरणजीत चन्नी की दावेदारी के तीन मजबूत पक्ष… राहुल गांधी की धमकी भी बेअसर
राहुल गांधी की धमकी भी पंजाब कांग्रेस के नेताओं पर बेसर रही। लुधियाना के रायकोट में रैली के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को साफ कह दिया था कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। जिसे यह अहंकार है तो वह अपने बारे में सोच ले। राहुल गांधी की सख्त टिप्पणी के बाद भी पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी खत्म नहीं हुई। दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन की मीटिंग होने के बाद एक दिन चंडीगढ़ में चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वडिंग व सुखजिंदर सिंह रंधावा एक मंच पर दिखे। तब कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी हाईकमान ने दिल्ली में सब कुछ ठीक कर दिया। लेकिन जैसे ही लिस्टें निकली पंजाब कांग्रेस में असंतोष जगजाहिर हो गया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब कांग्रेस में टूट संभव: चन्नी की मीटिंग में 50 नेता पहुंचे, बोले- हाईकमान प्रधान वड़िंग को हटाए; एक सांसद दिल्ली में शाह से मिले बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब पंजाब कांग्रेस में भी टूट के आसार हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से नाराज पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने घर पर 4 विधायकों समेत 50 पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग की। MLA तृप्त राजिंदर बाजवा ने कहा कि सभी नेताओं ने चन्नी से कहा कि अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान बनाए जाने पर वे हाईकमान से बात करें। सभी नेता इस फैसले से नाराज हैं और हाईकमान इस फैसले पर रिकंसीडर करे (पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस में बड़ी बगावत के आसार, चन्नी ने मीटिंग बुलाई, सवाल- क्या पार्टी छोड़ेंगे?; रंधावा भी चुप
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले किए बदलाव को लेकर कांग्रेस में बगावत के आसार बन गए हैं। पूर्व CM चरणजीत चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा अमरिंदर राजा वड़िंग के प्रदेश प्रमुख पद में बदलाव न होने से नाराज हैं। यही वजह है कि दोनों नेताओं ने अभी तक हाईकमान से पद मिलने के बाद धन्यवाद तक नहीं कहा। यहां तक कि सोशल मीडिया पोस्ट तक नहीं डाली (पढ़ें पूरी खबर) चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी भी हाईकमान के फैसले से नाराज पंजाब कांग्रेस को संगठनात्मक फेरबदल के बाद बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान की ओर से गठित की गईं चुनावी समितियों से चंडीगढ़ के मौजूदा सांसद मनीष तिवारी को बाहर रखा गया है। इस पर मनीष तिवारी की नाराजगी खुलकर बाहर आई है। तिवारी ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 45 साल इस पार्टी को दिए हैं, लेकिन आज कुछ लोगों की असुरक्षा की भावना के कारण ऐसा फैसला लिया गया है।(पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके-लड्डू गोपाल को ढूंढ रही तीन थानों की पुलिस:रिटायरमेंट पर चपरासी की क्रेन से विदाई; AI ने पकड़ा ₹2 करोड़ का सैलरी घोटाला

मध्य प्रदेश में एक महिला के लड्डू गोपाल खो गए जिसे तीन थानों की पुलिस ढूंढ रही है। वहीं, हरियाणा में एक चपरासी अपने रिटायरमेंट पर क्रेन पर बैठकर विदा हुआ। उधर, छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में AI ने ₹2 करोड़ का घोटाला पकड़ा। चीन में बिल्डिंगों के ऊपर से बारिश करवाई जा रही है जिससे तापमान में 8°C तक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कर्नाटक में एक इंजीनियरिंग कॉलेज की परीक्षा का रिजल्ट 5 मिनट बाद आ गया। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 12 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान भुगराना बड़हट के रहने वाले इमरान हुसैन के तौर पर हुई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… विदेश मंत्रालय बोला- सिंधु जल संधि पर भारत का रुख नहीं बदला; पाकिस्तान को आतंकवाद को सपोर्ट देना छोड़ना होगा विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख एक जैसा है और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद को लगातार सपोर्ट देने के जवाब में यह संधि रोक दी गई है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 2025 में इस संधि को रोक दिया था। MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस्लामाबाद में हाल ही में हुए संधि पर एक सेमिनार के बारे में एक सवाल के जवाब में अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “IWT पर, मैं वही दोहराऊंगा जो हमने पहले भी कहा है। सिंधु जल संधि पर भारत का रुख एक जैसा है।” वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता वाली यह ट्रीटी 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के बंटवारे और इस्तेमाल को कंट्रोल करती है। इस्लामाबाद में हुए एक सेमिनार में पाकिस्तानी डिप्टी पीएम इशाक डार ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के IWT को रद्द करने के फैसले को खारिज करता है। कोई भी पार्टी ऐसी ट्रीटी के तहत अपनी जिम्मेदारियों को एकतरफा तौर पर सस्पेंड या खत्म नहीं कर सकती जिसमें ऐसा कोई प्रोविजन न हो। महाराष्ट्र में स्कूलों के 500 मीटर क्षेत्र में एनर्जी ड्रिंक बैन महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में एनर्जी ड्रिंक के नुकसान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। सावरकर के प्रपौत्र ने कोर्ट में कहा- राजनीतिक प्रयासों से हुई थी सावरकर की रिहाई स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की रिहाई दया याचिकाओं के कारण नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रयासों के चलते हुई थी। उनके प्रपौत्र सत्यकी सावरकर ने पुणे की विशेष अदालत में यह बयान दिया है।
यह मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि याचिका से जुड़ा है। अगली सुनवाई 7 जुलाई को निर्धारित की गई है। सत्यकी ने यह भी कहा कि वे यह निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि सावरकर ने ब्रिटिश सरकार को किसी शर्त के तहत राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने का आश्वासन दिया था या नहीं। या सावरकर ने दया याचिकाओं में ‘आपका आज्ञाकारी सेवक’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था या नहीं। हालांकि अदालत में मौजूद दस्तावेजों में 1920 की एक याचिका में ऐसे शब्द दर्ज होने का उल्लेख सामने आया है। महाराष्ट्र के ठाणे में कॉलेज में एडमिशन न मिलने पर 18 साल की लड़की ने आत्महत्या की ठाणे के कल्याण में 18 साल की एक लड़की ने कॉलेज में एडमिशन न मिलने पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अक्षदा वाल्वी के तौर पर हुई। पुलिस के मुताबिक उसने कॉमर्स स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास की थी और बैचलर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (BCA) कोर्स करना चाहती थी। परीक्षा के बाद वह अपनी बहन के साथ नंदुरबार में मामा के घर चली गई थी। 14 जून को जब अक्षदा लौटी, तो उसे पता चला कि मुंबई यूनिवर्सिटी का BCA के लिए ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल बंद हो चुका था। परेशान और तनाव में आकर, उसने 18 जून को अपने घर पर चूहे मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को बताया कि उसने चूहामार दवा खाई है। घर वाले उसे हॉस्पिटल लेकर गए। अक्षदा के माता-पिता प्राइवेट अस्पताल में इलाज का खर्च नहीं उठा सकते थे, इसलिए उसे मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां 28 जून को उसकी मौत हो गई। 30 जून को कल्याण के खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) का मामला दर्ज किया गया। लड़की की मौत की खबर शुक्रवार को सामने आई। चुनाव आयोग ने ओडिशा में SIR की देखरेख के लिए 10 IAS अधिकारियों को इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया इलेक्शन कमीशन ने ओडिशा में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की देखरेख के लिए 10 सीनियर IAS अधिकारियों को इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर (ERO) नियुक्त किया है। ओडिशा के लिए वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट 5 जुलाई को पब्लिश होने वाला है। शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन अधिकारियों को SIR के काम के दौरान उन्हें दिए गए जिलों का कम से कम तीन बार दौरा करने के लिए कहा गया है।

जयपुर में XUV ने युवक को रौंदा, मौत:दूसरी गाड़ी से कार टकराई; युवकों के मारपीट से बचने के लिए भागते समय हादसा

जयपुर में गुरुवार रात XUV गाड़ी के रौंदने से एक युवक की मौत हो गई। घर लौटते समय उसकी कार दूसरी गाड़ी से टच हो गई थी। गाड़ी सवार के मारपीट करने से बचकर भागने पर वह XUV की चपेट में आ गया। नारायण विहार थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (नारायण विहार) गुंजन सोनी ने बताया- हादसे में मानसरोवर के मांग्यावास निवासी अतुल मंडल (24) की मौत हो गई। वह कम्प्यूटर से डिजाइनिंग का काम करता था। परिजनों की ओर से दर्ज शिकायत में बताया- पिछले कुछ दिनों पहले ही अतुल ने नारायण विहार में रेस्टोरेंट खोला था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपनी ब्रेजा गाड़ी से घर लौटने के लिए निकला था। कार बैक लेते समय दूसरी गाड़ी से टच होने पर हुआ था विवाद वंदे मातरम रोड पर नारायण पेट्रोल पंप के पास अतुल की कार बैक लेते समय पीछे वाली कार से टच हो गई। इस बात पर गुस्साए कार सवारों ने पीछा कर उसे रुकवाया। कार से नीचे उतारकर अतुल के साथ मारपीट करने लगे। इससे बचने के लिए अतुल भागकर रोड क्रॉस करने लगा। इसी दौरान आई XUV गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। रोड पर गिरने के बाद XUV उसके ऊपर से निकल गई। हादसे के बाद झगड़ा करने वाले कार सवार और रौंदने वाली XUV गाड़ी दोनों मौके से फरार हो गए। एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची नारायण विहार थाना पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जयपुरिया हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने चेक करने के बाद अतुल को मृत घोषित कर दिया।

जाट महापंचायत विवाद पर 30 दिन में फैसला करना होगा:हाईकोर्ट ने कहा- एक महीने में कारण सहित आदेश जारी करेंगे; जोधपुर कलेक्टर को दिए निर्देश

राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रस्तावित जाट महापंचायत और तेजा गायन कार्यक्रम को लेकर चल रहे विवाद में जोधपुर कलेक्टर को निर्देश दिए। हाईकोर्ट ने कलेक्टर को सभी पक्षों की सुनवाई कर 30 दिनों में कारण सहित आदेश जारी करने को कहा है। यह मामला महाराजा सूरजमल संगठन (भारत) द्वारा दायर एक याचिका से जुड़ा है। याचिका में बताया गया था कि पीपाड़ क्षेत्र में प्रस्तावित जाट महापंचायत और तेजा गायन कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने आवेदन को रद्द कर दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता हनुमान राम सिरोही ने राजस्थान हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट ने कहा- अंतिम फैसला जिला प्रशासन को ही लेना होगा जस्टिस समीर जैन की बेंच ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि यह मामला कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक निर्णय से संबंधित है। इस पर अंतिम फैसला जिला प्रशासन को ही लेना होगा। हाईकोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता को जिला कलेक्टर के समक्ष नया प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता होगी। यदि किसी अन्य पक्ष को इस कार्यक्रम पर आपत्ति है तो उसे भी व्यक्तिगत रूप से या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद जिला कलेक्टर प्रशासनिक आवश्यकताओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकारी नीति को ध्यान में रखते हुए 30 दिनों में एक ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ (कारण सहित आदेश) पारित करेंगे। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि उसके इस आदेश का मामले के गुण-दोष पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और कलेक्टर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्णय लेने के लिए अधिकृत होंगे।

डबल इंजन सरकार से आर्थिक विकास:पचपदरा रिफाइनरी राजस्थान के औद्योगिक विकास में नया अध्याय

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी ने कहा कि बालोतरा के पचपदरा में स्थापित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उनका कहना है कि लंबे समय तक राजनीतिक अनिर्णय और प्रशासनिक सुस्ती के कारण अटकी रही यह परियोजना अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार के समन्वय से निर्णायक चरण में पहुंच गई है। सोनी ने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी का सपना वर्षों पुराना था, लेकिन शुरुआती दौर में परियोजना वित्तीय अस्पष्टता और अन्य कारणों से अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी। बाद में एचपीसीएल के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में एचआरआरएल का गठन किया गया और परियोजना को पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2018 में किए गए शिलान्यास के बाद इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का स्वरूप मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन के बाद परियोजना की रफ्तार प्रभावित हुई, जिससे लागत और समय दोनों बढ़े। दिसंबर 2023 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पदभार संभालने के बाद परियोजना की नियमित समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय से कार्य में तेजी आई। उनके अनुसार अब रिफाइनरी संचालन के अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका पूर्ण संचालन शुरू होगा। सोनी ने कहा कि रिफाइनरी के आसपास विकसित किए जा रहे पेट्रोकेमिकल निवेश क्षेत्र से डाउनस्ट्रीम उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा हजारों प्रत्यक्ष और लाखों अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे पश्चिमी राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और बाड़मेर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल तेल शोधन इकाई नहीं, बल्कि राजस्थान के औद्योगिक भविष्य और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

ससुर के घर से दामाद ने चुराए थे 13 लाख:कर्जा चुकाने के लिए की थी वारदात; पुलिस ने किया गिरफ्तार

टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में घर से करीब 14 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। दामाद ने ही खुद का कर्जा चुकाने के लिए चोरी की वारदात की थी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के सोहेला गांव में सोमवार की रात को हुई थी। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 13 लाख 58 हजार 500 रुपए कैश भी बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी के काम में ली गई अल्टो कार भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, कैश की रकम आरोपी की साली की थी। उसे यह बड़ी राशि जमीन बेचने के बदले मिली थे, सुरक्षित रखने के लिए उसने अपने पिता सोहेला निवासी भैरु लाल बैरवा के घर पर इस रकम को रखा था। पिता ने इन रुपयों को अनाज की कोठी में छुपाकर रख रखा था। वह भी इन रुपयों से कुछ दिन में अन्य जगह जमीन खरीदने वाले थे, लेकिन इसकी भनक लगते ही उसके जीजा सुरतपुरा लूहारा निवासी श्योराज बैरवा ने मौका पाकर सोमवार रात को रुपए चुरा लिए। घरवालों को इसका पता मंगलवार की सुबह लगा, जब परिजनों के उठने के बाद अनाज की कोठी की कुंदी टूटी हुई थी। फिर अनाज में हाथ डालकर देखा तो रुपए नहीं मिले। उसके बाद भैरूलाल और उसका पुत्र नंदलाल बरौनी थाना पहुंचे, जहां नंदलाल बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया था कि सोमवार रात 12 बजे एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे हॉस्पिटल लेकर गए थे, जबकि अन्य लोग एक जागरण के कार्यक्रम में गए हुए थे। ऐसे में घर पर सिर्फ दादा ही थे और दवा लेने के कारण गहरी नींद आ गई थी, इसी दौरान यह वारदात हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रोशन मीना ने टोंक डीएसपी मृत्युजंय मिश्रा के सुपरविजन में डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी और बरौनी थाना प्रभारी नारायण लाल गुर्जर के नेतृत्व में इस चोरी का पता लगाने के लिए टीम गठित की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। दूसरे दिन बुधवार को 24 घंटे में ही पुलिस टीम ने आरोपी सुरतपुरा लूहारा निवासी श्योराज (30) पुत्र स्व. रामदयाल बैरवा को डिटेन कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन
आरोपी निवाई सदर थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है और लग्जरी लाइफ जीने के कारण उस पर लाखों रुपए का कर्जा हो गया था। उसे चुकाने के लिए अपने ससुराल में रखे उसकी साली के इन रुपयों को चुराकर अपने गांव चला गया था।

जयपुर में ज्वेलर्स से 35 लाख की लूट:कार से आए नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला; सिर-नाक में गंभीर चोट, हाथों में फ्रैक्चर

जयपुर में एक ज्वेलर्स से 35 लाख के गहने-कैश बदमाशों ने लूट लिए। यह वारदात खोरा बीसल क्षेत्र के नांगल लाड़ी ग्रिड पर शुक्रवार रात करीब 8:15 बजे हुई। कार से आए नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। रेकी के बाद हमला कर ज्वेलर्स से गहने-कैश से भरा बैग छीन ले गए। खोरा बीसल थाना पुलिस ने लूट की सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया- लूट की वारदात खोरा बीसल के नांगल लाड़ी गांव निवासी शंकर लाल शर्मा (45) के साथ हुई। घर से करीब 2.5 किलोमीटर दूर नागल लाड़ी ग्रिड पर उनकी ज्वेलरी शॉप है। रोज की तरह रात करीब 8 बजे शॉप बंद कर वह ज्वेलरी बैग में भरकर बाइक से घर लौट रहे थे। शॉप से करीब 800 मीटर दूर पहुंचते ही पीछे से सफेद कलर की अल्टो कार उनके आगे रुकी। कार सवार नकाबपोश चार-पांच बदमाशों ने ज्वेलर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने शंकर लाल को लहूलुहान कर नीचे गिरा दिया। इसके बाद शंकर लाल का गहने-कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। राहगीरों ने जैसे-तैसे संभालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। रेकी के बाद वारदात शंकर लाल के भतीजे किशन शर्मा ने बताया- बदमाशों के हमले में चाचा शंकर लाल के सिर और नाक फट गए। डॉक्टर ने दोनों हाथों में फ्रैक्चर होना है। हॉस्पिटल में एडमिट करवाकर उनका इलाज चल रहा है। लूट गए बैग में करीब 35 लाख के सोने-चांदी के गहने और 1.50 लाख रुपए रखे थे। रोज की तरफ दुकान से बाइक लेकर घर आने के लिए निकले थे। रेकी के बाद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

ढूंढाड़ी कलम की विरासत से रूबरू होंगे युवा:जयपुर में तीन दिवसीय निःशुल्क पारंपरिक चित्रकला कार्यशाला की 24 जुलाई से होगी शुरुआत

भारतीय पारंपरिक चित्रकला की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और विलुप्त होती कला शैलियों के संरक्षण के उद्देश्य से जयपुर में तीन दिवसीय भारतीय पारंपरिक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। वैशाली नगर की नेमी सागर कॉलोनी स्थित रंगरीत स्टूडियो में 24 से 26 जुलाई तक आयोजित होने वाली यह कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क होगी। कार्यशाला प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को राजस्थान की पारंपरिक ढूंढाड़ी कलम (जयपुर शैली) के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण का लघुचित्र बनाना सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पारंपरिक चित्रकला की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा, जिसमें रेखांकन, प्राकृतिक एवं पारंपरिक रंगों का प्रयोग, सूक्ष्म ब्रश तकनीक, अलंकरण और जयपुर शैली की विशिष्ट चित्रांकन विधियों का व्यावहारिक अभ्यास शामिल रहेगा। कार्यशाला का नेतृत्व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ चित्रकार एवं कला गुरु रामू रामदेव करेंगे। उनके साथ उनकी कला परंपरा की सातवीं पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे युवा कलाकार राधिका रामदेव, यामिनी रामदेव और प्रतीक रामदेव भी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगे। आयोजकों के अनुसार यह कार्यशाला केवल चित्रकला सीखने का माध्यम नहीं होगी, बल्कि भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा और सात पीढ़ियों से चली आ रही पारिवारिक कला विरासत को समझने और अनुभव करने का भी दुर्लभ अवसर प्रदान करेगी। विलुप्त होती कला को मिलेगा नया मंच आयोजकों का कहना है कि आधुनिक समय में पारंपरिक भारतीय चित्रकलाएं धीरे-धीरे सीमित होती जा रही हैं। ऐसे में इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इन प्राचीन कला शैलियों को सीखकर उन्हें आगे बढ़ा सकें। ढूंढाड़ी कलम, जिसे जयपुर शैली के नाम से भी जाना जाता है, अपनी सूक्ष्म रेखाओं, आकर्षक रंग संयोजन और धार्मिक व सांस्कृतिक विषयों के जीवंत चित्रण के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध रही है। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को इस पारंपरिक शैली की तकनीकी बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा।

जोधपुर में 20 साल की युवती ने किया सुसाइड:फार्मेसी का पेपर बिगड़ा तो डिप्रेशन में आई; जहर खाकर दी जान

जोधपुर शहर में एक 20 साल की युवती ने जहर खाकर जान दे दी। यह मामला शुक्रवार को शहर के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली एरिया में रहने वाली युवती एग्जाम खराब होने की वजह से डिप्रेशन में थी। फार्मेसी का पेपर बिगड़ा तो खाया जहर एएसआई अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को युवती के जहर खाने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि फार्मेसी की परीक्षा का पेपर खराब हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में थी और इसी वजह से उसने जहर खा लिया।