ब्रेकिंग न्यूज़
बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले:बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के पास बंगाल की खाड़ी में डूबे एक ट्रॉलर से आठ दिन बाद नौ मछुआरों के शव बरामद किए गए हैं। छह मछुआरे अब भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। ‘जय मां काली’ नाम का ट्रॉलर 2 जुलाई को पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर समुद्र में मछली पकड़ने निकला था। 6 जुलाई के बाद ट्रॉलर से संपर्क टूट गया था। अधिकारी ने बताया कि समुद्र में कई दिन रहने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुके हैं और उनकी पहचान करना मुश्किल है। अब उनकी पहचान डीएनए (DNA) जांच के बाद ही हो सकेगी। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। आठ दिन की तलाश के बाद मिला डूबा ट्रॉलर जिला प्रशासन के मुताबिक, पुलिस और भारतीय तटरक्षक बल ने आठ दिन की तलाश के बाद शनिवार को बक्खाली तट से करीब 35 किलोमीटर दूर बाघेर चार के पास डूबे ट्रॉलर का पता लगाया। रविवार को कई मछली पकड़ने वाले ट्रॉलरों की मदद से इसे पाथरप्रतिमा के सीतारामपुर तट तक लाया गया। इसके बाद पूरी रात चले राहत अभियान में ट्रॉलर के अंदर से नौ मछुआरों के शव निकाले गए। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में खराब मौसम के कारण ट्रॉलर पलट गया होगा। हालांकि, हादसे की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। ओडिशा के तीन सगे भाई भी लापता लापता मछुआरों में ओडिशा के बालासोर जिले के तीन सगे भाई- रवींद्र माझी (52), जयराम माझी (49) और जगन्नाथ माझी (45) शामिल हैं। उनके रिश्तेदार संन्यासी माझी ने बताया कि तीनों पहले भी कई बार मछली पकड़ने के लिए शंकरपुर जाते रहे थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रॉलर पर शुरुआत में 16 लोगों के जाने की योजना थी, लेकिन एक व्यक्ति किसी कारणवश नहीं गया। बाकी मृतक और लापता मछुआरे पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा और नदिया जिलों के रहने वाले हैं। काकद्वीप उप-मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी के बाहर उनके परिजन अब भी इंतजार कर रहे हैं। ———————————- ये खबर भी पढ़ें… वृंदावन में यमुना में नाव डूबी, 10 पर्यटकों की मौत:इनमें 7 एक ही परिवार के; लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी; सभी पंजाब के रहने वाले
मथुरा के वृंदावन में 37 श्रद्धालुओं से भरी प्राइवेट नाव (स्टीमर) यमुना नदी में पलट गई। हादसे में 10 की डूबने से मौत हो गई। इनमें मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल थे। युवती समेत 5 लोग अभी भी लापता हैं। नाव में सवार सभी श्रद्धालु पंजाब से घूमने आए थे। पूरी खबर पढ़ें…

उदयपुर में मोडिफाई तीन स्लीपर बसों को किया सीज:जजों और आरटीओं की संयुक्त कार्रवाई, 9 बसों के बनाए चालान

अवैध रूप से संचालित और अनधिकृत रूप से मोडिफाई करने वाली स्लीपर/लक्जरी बसों के खिलाफ आज उदयपुर के खेलगांव चौराहा पर कार्रवाई की गई। इसमें 3 लक्ज़री स्लीपर बसें सीज, 9 बसों पर 1 लाख 20 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई की गई। जिला एवं सेशन न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देश पर सुरक्षित परिवहन के नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सुखेर थाना क्षेत्र में खेलगांव चौराहा पर संयुक्त निरीक्षण में कार्रवाई की गई। इसके तहत 20 बसों की जांच की गई। इनमें से 9 बसों के खिलाफ विभिन्न नियमों के उल्लंघन के तहत चालान बनाए गए और करीब एक लाख बीस हज़ार का जुर्माना ज़रिए चालान लगाया गया। बसों में अनियमितताएं और अनधिकृत बदलाव पाए जाने पर 3 बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। इस दौरान अपर जिला न्यायाधीश राहुल चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार जोशी, जिला परिवहन अधिकारी मुकेश डाड और आरटीओ इंस्पेक्टर राजेंद्र दन्तसुलिया, तेजपाल, घनश्याम मीणा मौजूद रहे।
उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े… उदयपुर में धंसी सड़क, गड्ढे में उतरी ईवी कार:लंबा जाम लगा, मेयर के घर के आगे छोड़े गए नाले का असर; इस रोड पर 3 साल में तीसरी घटना उदयपुर के उबेश्वर में दिखा दुर्लभ ‘लौडांकिया सांप:30 साल बाद फिर दिखा दुर्लभ वाइन स्नेक, जानिए क्या है खासियत रोपवे में फंसे यात्री, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू:रस्से और चेयर के जरिए सुरक्षित उतारा, नीमचमाता रोपवे पर किया मॉक ड्रिल UCC जनसुनवाई में हंगामा, कांग्रेस ने किया बहिष्कार:कहा- ये सिर्फ औपचारिकता, आदिवासी युवा नेता पर भड़के सांसद मन्नालाल रावत कुल्हाड़ी से लेपर्ड के नाखून काटकर भागा आरोपी गिरफ्तार:वन विभाग की टीम ने घर पर दबिश देकर दबोचा; रिमांड पर भेजा

सोरण गांव में 20 भेड़-बकरियों की मौत:नहीं मिले जंगली जानवर के पगमार्क, नुकसान से भावुक हुआ परिवार; बोले- आजीविका का सहारा खत्म

सांवतगढ़ के सोरण गांव में रविवार देर रात अज्ञात जंगली जानवर के हमले में 20 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और पूरे गांव में दहशत फैल गई है। पीड़ित परिवार को नुकसान पीड़ित किसान पप्पूलाल गुर्जर को सोमवार सुबह इस घटना का पता चला। बाड़े में बड़ी संख्या में मृत पशुओं को देखकर उनके परिवार को गहरा सदमा लगा। किसान ने बताया कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, जिससे उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण किसान के साथ दबलाना थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पशुपालन विभाग के मेडिकल बोर्ड ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और वन विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिले बांसी वन नाका प्रभारी दयाराम गुर्जर ने बताया कि मौके पर गई टीम को किसी भी वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पगमार्क मिलने तक यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह किस जानवर का हमला था। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ दिनों पहले निमोद गांव सोरण से महज 6 किलोमीटर दूर है, में खेत की रखवाली करते समय एक बड़े वन्यजीव को देखा गया था। ग्रामीणों का अनुमान है कि वह लेपर्ड हो सकता है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है, और वन विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

तेलंगाना में 6 लोगों का हत्यारा मृत मिला:पॉक्सो में फंसने के बाद पीड़िता, उसके दो सदस्यों समेत अपनी पत्नी-दो बेटों का किया था मर्डर

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छह लोगों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी पी राजकुमार सोमवार को मृत मिला। पुलिस को उसका शव कोठूर थाना क्षेत्र में मिला है। शव के पास कीटनाशक की एक बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस को आशंका है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। हालांकि, मौत के सही कारण की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। राजकुमार के खिलाफ मई महीने में एक नाबालिग लड़की को परेशान करने के आरोप में POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी का बदला लेने के लिए 10 जुलाई की रात उसने पीड़िता, उसकी दादी-नानी और अपनी पत्नी व दो बेटों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या के बाद से ही फरार था। जमानत पर बाहर आते ही हत्याकांड को दिया अंजाम पुलिस ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ इसी साल मई में नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसे परेशान करने के आरोप में POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत लड़की की दादी और नानी ने दर्ज कराई थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और वह 8 जुलाई को ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपी शुक्रवार (10 जुलाई) की रात लड़की के घर पहुंचा और उसकी मां और दादी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पीड़िता को घसीटकर पास के जंगल ले गया और उसकी भी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और अपनी पत्नी सरिता और दो बेटों की भी गला काटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। करीब आधे घंटे में, उसने ये छह हत्याएं की थीं। वारदात की बात अपने पिता को फोन पर बताई थी हत्या की वारदात के तुरंत बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन कर अपराध कबूल किया था। पुलिस के मुताबिक, उसने पिता से कहा था कि वह अब अपनी जान भी दे देगा। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। आरोपी के माता-पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। इसके बाद राजकुमार फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए तेलंगाना पुलिस ने 14 विशेष टीमें बनाई थीं और बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। फरार होने के अगले दिन वह रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो में नजर आया था। पुलिस आसपास के जिलों में भी उसकी तलाश कर रही थी। शव के पास कीटनाशक की बोतल मिली पुलिस ने उसकी तलाश में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर होटलों, लॉज और ढाबों में बड़े पैमाने पर जांच की थी। इसी जांच के दौरान, सोमवार को स्थानीय लोगों को पेंजरला में राजकुमार की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, कुछ स्थानीय लोगों ने डायल-100 पर सूचना दी थी कि इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया, जिन्होंने शव की पहचान 35 वर्षीय राजकुमार के रूप में की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसके मुंह से झाग निकल रहा था और शव के पास कीटनाशक की बोतल मिली है, जिससे प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका है। —————- ये खबर भी पढ़ें… पिता ने 13 साल के इकलौते बेटे की हत्या की:नोएडा में लाश तालाब में फेंकी; पकड़ा गया तो खुद गले में चाकू मारे ग्रेटर नोएडा में पिता ने अपने 13 साल के इकलौते बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से दूर सड़क किनारे तालाब में फेंक दिया। घर आकर झूठी कहानी गढ़ दी कि बेटा लापता हो गया है। पुलिस ने आसपास के CCTV खंगाले तो बेटा आखिरी बार पिता के साथ ही दिखा। पूरी खबर पढ़ें…

सरकारी स्कूल को मिला वाटर कूलर:समाजसेवी ने माता-पिता की याद में दिया, स्टाफ ने जताया आभार

श्रीनगर के कानपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में सोमवार को समाजसेवी चांद करण पारीक ने छात्रों लिए वाटर कूलर भेंट किया। यह वाटर कूलर अपने पिता कृष्ण पुरोहित और माता रतन देवी की याद में स्कूलों को समर्पित की। स्कूल की प्रिंसिपल सलमा बानो ने बताया कि इस वाटर कूलर के लगने से छात्रों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे विशेषकर गर्मी के मौसम में उन्हें काफी राहत मिलेगी। स्कूल परिवार ने इस जनहितकारी सहयोग के लिए चांद करण पारीक और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पारीक, रविंद्र पारीक, घनश्याम पारीक सहित स्कूल स्टाफ और अन्य लोग मौजूद रहे।

नाबार्ड ने मनाया 45वां स्थापना दिवस:विकसित राजस्थान @2047 की दिशा में ग्रामीण राजस्थान को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

जयपुर में नाबार्ड राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार को 45वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वी. श्रीनिवास और विशिष्ट अतिथि राकेश कश्यप उप प्रबंध निदेशक नाबार्ड मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. आर. रवि बाबू, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड ने राजस्थान के ग्रामीण और कृषि विकास में नाबार्ड के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। संबोधन में वी. श्रीनिवास आईएएस ने राज्य में ग्रामीण अवसंरचना विकास में नाबार्ड के उल्लेखनीय सहयोग की सराहना की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को “अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष” घोषित किए जाने के संदर्भ में महिला सशक्तिकरण और समावेशी ग्रामीण वित्तीय प्रणाली की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नाबार्ड समृद्ध, सुदृढ़ और प्रगतिशील ग्रामीण राजस्थान के निर्माण में भविष्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक राकेश कश्यप ने कहा- नाबार्ड की वर्ष 1982 में स्थापना हुई। उन्होंने कहा- नाबार्ड की रणनीतिक प्राथमिकताएं भारत सरकार के ग्रामीण विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा- नाबार्ड ग्रामीण अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण में राज्य सरकार का विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है। उन्होंने छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), किसान क्लब, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) जैसी पहलों तथा स्वयं सहायता समूह-बैंक लिंकेज कार्यक्रम (एसएचजी-बीएलपी) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण में नाबार्ड की भूमिका को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने किसानों की आजीविका को सुरक्षित रखने के लिए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने हेतु नाबार्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। इनका किया विमोचन समारोह के दौरान “नाबार्ड इन राजस्थान – अचीवमेंट्स 2025-26” और “ट्रांसफॉर्मिंग रूरल राजस्थान – डीडीएम द्वारा संकलित सफलता की कहानियां” नामक दो महत्वपूर्ण प्रकाशनों का विमोचन किया गया। इसके साथ ही राज्य के उत्कृष्ट एफपीओ, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) तथा शिल्पकारों को ग्रामीण विकास में उनके नवाचारपूर्ण एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जलवायु-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दो ‘जीवा’ (JIVA) परियोजनाओं के लिए अनुदान स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. समित शर्मा, आईएएस (सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार), रंजीव शंकर (क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिजर्व बैंक), ओंकार नाथ चौधरी (मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक), सुरिंदर पाल सिंह (मुख्य महाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक), सुपरिमिता मिश्रा (महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा एवं एसएलबीसी संयोजक) सहित राज्य सरकार, विभिन्न बैंकों एवं नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

बांसवाड़ा में BAP नेता की कार पर पथराव:बोले- भाई की तरह मेरी हत्या की साजिश रच रहे विरोधी

भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के टिकट पर घाटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके आदिवासी नेता अशोक भील की कार पर सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। हमले में उनकी कार के आगे और साइड के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। घटना खमेरा थाना क्षेत्र के भगोरा का खेड़ा पेट्रोल पंप के पास रात करीब साढ़े 9 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, अशोक भील घाटोल से अपने पैतृक गांव बोरपी कारेग जा रहे थे। इसी दौरान भगोरा का खेड़ा पेट्रोल पंप के पास अंधेरे में छिपे बदमाशों ने उनकी चलती कार पर अचानक पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हमले के बाद अशोक भील ने हिम्मत दिखाते हुए गाड़ी रोकी और बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद अशोक भील ने खमेरा थाने पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला महज पथराव की घटना नहीं, बल्कि उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकती है। अशोक भील ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उनके छोटे भाई अनिल की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने आशंका जताई कि अब उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर हमले के पीछे शामिल लोगों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

'ट्री मैन' विष्णु लांबा ने शुरू किया बिल्व पौधारोपण अभियान:महाकाल के दर्शन के लिए 50KM लंबी दंडवत यात्रा कीं, बोले- पर्यावरण संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के ब्रांड एंबेसेडर और ‘ट्री मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध टोंक के पर्यावरण प्रेमी विष्णु लांबा ने भगवान महाकाल की 50 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा पूरी कर सवा लाख बिल्व (बेल) के पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत की। लांबा ने उज्जैन सीमा से तीन दिन तक दंडवत यात्रा करते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यात्रा के दौरान वे पूरे समय अपने हाथ में बिल्व का पौधा लेकर चले और महाकाल की धरती पर पहला पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया। विष्णु लांबा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। मंदिर प्रशासन ने भी किया सम्मानित
टोंक जिले के लाम्बा गांव निवासी विष्णु लांबा सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे मध्यप्रदेश शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी रह चुके हैं। उनके सहयोग से इंदौर में 12 घंटे के भीतर 12 लाख पौधे लगाने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे पर्यावरण संरक्षण अभियानों से प्रेरित होकर उन्होंने महाकाल की दंडवत यात्रा के माध्यम से हरित चेतना का संदेश दिया। उज्जैन पहुंचने पर पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महाकाल मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर के पुजारी को बिल्व का पौधा भेंट किया, जबकि मंदिर प्रशासन ने भी उनका सम्मान किया। इस अवसर पर विष्णु लांबा ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की कि भगवान शिव की तरह प्रकृति के प्रति सम्मान का भाव अपनाएं और कम से कम एक बिल्व का पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु भगवान शिव को समर्पित एक बिल्व का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाए।

पब्लिक प्लेस पर पोर्न देखने पर रोक की मांग खारिज:सुप्रीम कोर्ट बोला- सरकार के पास जाएं, यह कानून बनाने वालों का मामला है

सुप्रीम कोर्ट ने पब्लिक प्लेस पर पोर्नोग्राफी देखने पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि यह कानून का नहीं बल्कि पॉलिसी का मामला है। इस पर फैसला केंद्र सरकार और विषय विशेषज्ञों को करना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि यह मुद्दा निश्चित रूप से अहम है, लेकिन इसमें ऐसा कोई कानूनी प्रश्न नहीं है जिस पर कोर्ट को विचार करना पड़े। यह तकनीकी विकास और विशेषज्ञों की स्टडी से जुड़ा नीतिगत विषय है, जो मुख्य रूप से सूचना मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहन की बेंच ने याचिकाकर्ता को केंद्र सरकार के सामने अपनी बात रखने की सलाह दी। साथ ही कहा कि इस मामले में अदालत के हस्तक्षेप जरूरी नहीं है। याचिकाकर्ता के 2 दावे… याचिका में दावा- इंटरनेट पर अश्लील सामग्री तक पहुंच आसान यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता बीएल जैन ने दायर की थी। याचिका में केंद्र सरकार को राष्ट्रीय नीति और कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश देने की मांग की गई थी ताकि विशेषकर नाबालिगों के बीच पोर्नोग्राफी की पहुंच को रोका जा सके। याचिका में दावा किया गया कि इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी कंटेट आसानी से मिल जाता है। और यह लगातार बढ़ रहा है। हर सेकंड हजारों पोर्न वेबसाइट देखी जा रही हैं। अश्लील सामग्री की आसान उपलब्धता के कारण इसकी लत बढ़ रही है और इससे यौन अपराधों में भी बढ़ोतरी हो रही है। याचिका में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A का हवाला देते हुए कहा गया था कि केंद्र सरकार के पास आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री तक सार्वजनिक पहुंच रोकने की शक्ति है। क्या भारत में पोर्न देखना अपराध है? भारतीय कानून में वयस्क व्यक्ति द्वारा निजी स्थान पर पोर्न देखना अपने-आप में अलग से अपराध घोषित नहीं किया गया है। लेकिन ये कार्य अपराध हो सकते हैं, जब कोई पोर्न बनाता है या बेचता है। सार्वजनिक रूप से अश्लील सामग्री दिखाना, बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री रखना, देखना या शेयर करना भी अपराध के दायरे में आता है। इसके अलावा बिना सहमति किसी का निजी वीडियो फैलाना, अश्लील सामग्री का इलेक्ट्रॉनिक प्रसारण करना भी कानूनन अपराध माना जाएगा। ——————– ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के दुूरुपयोग पर चिंता जताई: कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी, यह नई चीजें आजमाने की उम्र सुप्रीम कोर्ट ने किशोर-किशोरियों के बीच सहमति से बने संबंधों में पॉक्सो (POCSO) कानून के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताई है। अदालत ने सोमवार को कहा कि जब किसी लड़के और लड़की के बीच संबंध हो और वे साथ चले जाएं, तो हर मामले को स्वतः पॉक्सो का केस नहीं माना जा सकता।पढ़ें पूरी खबर…

जयपुर में 14 जुलाई को प्रदर्शन; कई रूट पर ट्रैफिक-डायवर्जन:कलेक्ट्रेट सर्किल सहित कई मार्गों पर यातायात होगा प्रभावित; सिंधी कैंप बसों के रूट भी बदले

जयपुर में कलेक्ट्रेट सर्किल और बनीपार्क क्षेत्र में 14 जुलाई को प्रस्तावित प्रदर्शन देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट सर्किल और आसपास क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। वहीं कुछ सड़कों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोकी रहेगी। पुलिस ने आमजन से समय से पहले यात्रा करने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। सिंधीकैंप जाने वाली बसों का बदला रूट सीकर रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसें अल्का तिराहा, विद्याधर नगर, मंदिर मोड़, कांवटिया सर्किल, शास्त्री नगर, पीतल फैक्ट्री चौराहा, झोटवाड़ा रोड और संजय सर्किल होकर सिंधीकैंप पहुंचेंगी। सिंधीकैंप से सीकर रोड जाने वाली बसें मयंक सिनेमा तिराहा, पारीक कॉलेज मोड़, पावर हाउस तिराहा, झोटवाड़ा रोड और पानीपेच होकर संचालित होंगी। पोलोविक्ट्री की ओर से आने वाली बसों को गणपति प्लाजा, गवर्नमेंट हॉस्टल, संसार चंद्र रोड, संजय सर्किल, झोटवाड़ा रोड और पानीपेच होकर सीकर रोड भेजा जाएगा। इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्रदर्शन के दौरान पानीपेच तिराहा, एफएसएल तिराहा, चिंकारा तिराहा, दूधमंडी चौराहा, माधोसिंह सर्किल, पीतल फैक्ट्री चौराहा, खासाकोठी, रेलवे स्टेशन, राजपूताना कट और कबीर मार्ग सहित कई प्रमुख स्थानों से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। इन मार्गों पर रहेगा प्रवेश प्रतिबंध नो-पार्किंग जोन घोषित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निम्न मार्गों पर वाहन पार्किंग पूरी तरह रोक रहेगी- रेलवे स्टेशन और सिंधी कैंप जाने वाले यात्री रखें विशेष ध्यान ट्रैफिक पुलिस ने रेलवे स्टेशन और सिंधी कैंप बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे संभावित जाम को देखते हुए समय से पहले घर से निकलें। आपातकालीन वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। हेल्पलाइन नंबर यातायात संबंधी जानकारी और सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन 1095, 2565630, 2561256 और वॉट्सएप हेल्प डेस्क नंबर 8764866972 पर संपर्क किया जा सकता है।