आधार, वोटर आईडी के बाद अब पासपोर्ट भी नहीं… तो फिर नागरिकता का प्रमाण क्या है? विदेश मंत्रालय के बयान के बाद शुरू हुई नई बहस

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पासपोर्ट मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है। विदेश मंत्रालय ने 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर यह स्पष्टीकरण देकर एक नई बहस छेड़ दी है।

गो-अराउंड के दौरान पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में दाखिल हो गया एयर इंडिया का विमान, DGCA ने जारी किया बयान

एयर इंडिया के विमान के पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। एयर इंडिया और डीजीसीए दोनों ने इस पूरी घटना के बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

भारत के सभी 36 Rafale सुरक्षित, पाकिस्तान के झूठे दावे की खुली पोल, Coffee Par Kurukshetra में देखें पूरी चर्चा

इंडिया टीवी के कार्यक्रम “कॉफी पर कुरुक्षेत्र” में भारतीय वायुसेना के टेंडर दस्तावेज़ को लेकर चर्चा हुई, जिसमें बताया गया कि सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित और ऑपरेशनल स्थिति में हैं।

चित्तौड़गढ़ में दिनभर रही तपिश, शाम को हुई बरसात:उमस से मिली राहत; अगले चार दिन तेज हवा और बारिश का अलर्ट

पिछले दो-तीन दिनों से तेज गर्मी और उमस से जूझ रहे चित्तौड़गढ़ में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर तेज धूप और चिपचिपी गर्मी झेलने के बाद शाम करीब 7.30 बजे आसमान का मिजाज बदलने लगा। देखते ही देखते बादल घिर आए और रात करीब 8 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में मौसम बदलने के इस अचानक घटनाक्रम ने लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद जरूर दी, लेकिन फिलहाल हालात ऐसे नहीं बने कि उमस और गर्मी पूरी तरह खत्म हो गई हो। दिनभर की तपिश के बाद बारिश ने मौसम को जरूर बदला, लेकिन राहत फिलहाल अधूरी ही रही। अब लोगों की नजर अगले दो-तीन दिनों के मौसम पर है, क्योंकि मौसम विभाग ने 28 जून तक बारिश और तेज हवा का दौर बने रहने की संभावना जताई है। दिनभर 40.2 डिग्री तापमान और उमस ने किया बेहाल बुधवार सुबह से ही चित्तौड़गढ़ में तेज धूप का असर बना हुआ था। सुबह के साथ ही उमस भी बढ़ने लगी थी और दोपहर तक हालात काफी परेशान करने वाले हो गए। दोपहर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। गर्मी के साथ नमी भरे मौसम ने ऐसा माहौल बना दिया कि घरों, दुकानों, दफ्तरों और बाजारों में लोग पसीने से तरबतर नजर आए। दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया था और शाम तक लोग बारिश का इंतजार करते रहे। पिछले कुछ दिनों से यही स्थिति बनी हुई थी। बुधवार को भी दिनभर यही स्थिति रही, लेकिन शाम को हालात बदल गए। शाम को बदला मौसम, तेज हवा के बाद शुरू हुई बारिश शाम करीब 7.30 बजे आसमान में अचानक बदलाव दिखाई दिया। पहले बादल घिरने लगे, फिर हवा की रफ्तार बढ़ी और कुछ ही देर में मौसम पूरी तरह बदल गया। रात करीब 8 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर के कई इलाकों में लोगों ने लंबे इंतजार के बाद बारिश की बूंदें देखीं तो कुछ देर के लिए राहत जैसा माहौल जरूर बना, लेकिन बारिश शुरू होने के बावजूद उमस का असर बना रहा। मौसम विभाग ने पहले ही जताई थी संभावना, 28 जून तक बना रह सकता है असर मौसम विभाग ने कुछ देर पहले ही चित्तौड़गढ़ में बारिश की संभावना जताई थी और बुधवार शाम मौसम ने उसी दिशा में संकेत भी दे दिए। विभाग के अनुसार जिले में 28 जून तक मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवा या आंधी भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि अगर अगले एक-दो दिन में अच्छी और लगातार बारिश होती है, तो गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

सरदारशहर के मुख्य बाजारों में जलभराव, VIDEO:जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी, एक घंटे में हुई 70 एमएम बारिश

चूरू के सरदारशहर में बुधवार शाम को बारिश हुई। करीब एक घंटे में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कस्बे के ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। तहसीलदार रतनलाल मीणा ने बताया- बुधवार शाम 4 बजे शुरु हुआ बारिश का दौर 5 बजे तक चला। एक घंटे में करीब 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, बीकानेर रोड़ और ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। पहले देखें बारिश के बाद के PHOTOS जिला अस्पताल के कई वार्डों में घुसा पानी
तेज बारिश के कारण जिला अस्पताल परिसर में भी भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। अस्पताल के कई वार्डों में पानी घुसने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से चिकित्सा सेवाओं पर भी असर पड़ा। शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मंडी, कच्चा बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड और कई मुख्य गलियों में पानी भर गया। दुकानों के सामने पानी जमा होने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। वाहन चालकों और राहगीरों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। स्थाई समाधान की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बरसात के बाद शहर के कई निचले इलाकों में देर तक पानी भरा रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

राहुल गांधी बोले-कन्फ्यूजन में लिया था कार्तिकेय का नाम:पनामा पेपर्स पर बयान शिवराज के बेटे के लिए नहीं था; हाईकोर्ट में समझौते की संभावना

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच चल रहे मानहानि केस की सुनवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हुई। राहुल ने लिखित आवेदन में अपने पुराने बयान पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- बयान कार्तिकेय के संदर्भ में नहीं था। उसे उसी रूप में देखा जाना चाहिए। मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने राहुल गांधी के आवेदन पर कार्तिकेय सिंह चौहान से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता का पक्ष आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। समझौते की संभावना बढ़ गई है। राहुल गांधी बोले- कन्फ्यूजन में कार्तिकेय का नाम लिया हाईकोर्ट में पेश आवेदन में राहुल गांधी ने कहा- उनका बयान शिकायतकर्ता के संबंध में नहीं था। भाषण के दौरान गलती से कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम आ गया था। विवादित बयान के अगले दिन राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे छत्तीसगढ़ के तत्कालीन CM रमन सिंह के बेटे अभिषेक का नाम लेना चाहते थे, लेकिन कन्फ्यूजन में कार्तिकेय का नाम ले लिया। राहुल गांधी ने कहा था- पनामा पेपर्स में कार्तिकेय का नाम चुनावी रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ का नाम पनामा पेपर्स में आने पर उन्हें जेल हुई थी, लेकिन मध्य प्रदेश में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2018 के झाबुआ चुनावी भाषण से जुड़ा मामला यह मामला 2018 के झाबुआ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के एक भाषण से जुड़ा है। कार्तिकेय सिंह चौहान का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए राहुल गांधी ने चुनावी सभा में पनामा पेपर्स लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए उनका नाम लिया था। शिकायत के अनुसार इससे उनकी प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचा। एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर हुआ था परिवाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने इसी मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर ने पैरवी की। सुनवाई के बाद अदालत ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किए थे। समन को हाईकोर्ट में दी चुनौती एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन और लंबित कार्यवाही को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश High Court का रुख किया है। याचिका में निचली अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही 25 जून को होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग भी की गई थी। वह मामला, जिसमें राहुल गांधी माफी मांग चुके हैं (राफेल मामला-2019)- पीएम को ‘चौकीदार चोर है’ कहा था ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह के बेटे की और से मानहानि का मामला दायर किया गया है। अदालत ने सुनवाई करते हुए भोपाल एमपी-एमएलए की आर्डर शीट तलब की है, इसके साथ ही राहुल गांधी की ओर से वकीलों ने रिकार्ड पेश करने के लिए समय मांगा था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 जून को तय की है।पूरी खबर पढ़ें

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जड़ा तमाचा, राफेल लड़ाकू विमानों पर जारी कर दी बड़ी जानकारी

इंडियन एयरफोर्स के एक दस्तावेज ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोल दी है। वायुसेना के टेंडर में सभी 36 राफेल फाइटर जेट के रखरखाव, टेक्निकल सपोर्ट और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए टेंडर मांगा गया है।

चर्चित रूपम गोल्ड लूट वारदात, बिहार से 30 लाख बरामद:फिल्मी स्टाइल से सोना- चांदी और कैश लूटने वाले सातों बदमाश गिरफ्तार

बहुचर्चित रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूटकांड के मास्टरमाइंड सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के माल में से 30 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2023 की सुबह कांकरोली निवासी आर्यन सोनी की रूपम गोल्ड ज्वेलर्स शोरूम पर दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर दुकान से करीब डेढ़ किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 18 लाख रुपए नकद लूट लिए थे। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में बिहार के वैशाली जिले से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार यह गिरोह देशभर में इसी तरह से लूट की वारदातों को अंजाम देता था। अब पढ़िए… कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी 1500 किलोमीटर दूर से बरामद किया लूट का सामान
पुलिस के अनुसार, मुख्य सरगना सूरज उर्फ सन्नी सिंह की निशानदेही पर बिहार से लूट का माल बरामद किया गया है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आरोपी राजसमंद से करीब 1500 से 1600 किलोमीटर दूर बिहार के रहने वाले थे और वारदात के बाद झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में छिपते रहे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को कई बार दूसरे राज्यों में जाना पड़ा। थानाप्रभारी और डीएसपी का रहा खास योगदान
मामले के खुलासे में कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा, साइबर सेल के डीएसपी दुर्गाप्रसाद दाधीच, नाथद्वारा एवं श्रीनाथजी थाना पुलिस, साइबर टीम के अधिकारियों और जवानों की खास भूमिका रही।

VIDEO: अरुणाचल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, डूबे कई गांव, हाईवे पुल बहा

राज्य के निचले सुबनसिरी और केयी पन्योर जिलों में तेज बारिश के कारण कई गांव पानी में डूब गए। घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्य हाईवे पुल बह गया है।

Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर में डाका: पाप में सब भागीदार

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। ऐसे में इस मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट तो आई है लेकिन असली जांच अभी बाकी है।