रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में BJP प्रदेश-महामंत्री को गेट पर रोका:बगड़ी ने अफसरों से कहा- VVIP कार्ड है; 5 मिनट बाद मिली एंट्री
राजस्थान रिफाइनरी के उद्घाटन समारोह में भाजपा के प्रदेश महामंत्री को पुलिस ने गेट पर रोक दिया। भाजपा नेता ने कहा- उनके पास वीवीआईपी कार्ड है। इसके बाद भी वे गेट से समारोह में जाने की मशक्कत करते नजर आए। घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी कह रहे है कि मंत्री के.के. विश्नोई और एसपी साहब को फोन कर रहे है। आप पूछ लो। करीब पांच मिनट बाद प्रदेश महामंत्री को फिर एंट्री दी गई। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान पचपदरा रिफाइनरी का शनिवार को उद्घाटन किया। पीएम तय समय के अनुसार, पचपदरा रिफाइनरी पहुंच गए। तभी भाजपा पदाधिकारी समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण कई नेता और समर्थकों को एंट्री नहीं दी गई है। दरअसल, उद्घाटन समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी वीवीआईपी पास लेकर गेट पर पहुंचे थे। लेकिन पीएम मोदी के तय समय पर पहुंच पाने के कारण उनको सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया गया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने मंत्री के.के. विश्नोई और पुलिस अधिकारियों से बात की और इसके बारे में सुरक्षाकर्मियों को भी बताया। उनके साथ खड़े कार्यकर्ता ने कहा कि वीआईपी कार्ड देने का मतलब क्या है। जवाब में पुलिस ने कहा कि एंट्री बंद हो गई है। तब श्रवणसिंह ने कहा कि यह पास किसलिए है। पुलिस ने कहा- पास तो है। टाइम दिया हुआ था, वो पुरा हो गया। तभी समर्थक बोले- टाइम लिखा हुआ ही नहीं है। श्रवणसिंह ने कहा- के.के. विश्नोई जी कह रहे हैं कि मेरी बात करवाओ। तभी पुलिस अधिकारी ने कहा कि आपकी तो एंट्री कर देंगे। आप इधर आ जाओ। तभी अन्य समर्थकों को कहा कि आप लेट हो गए। फिर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी को एंट्री दे दी गई।

