ब्रेकिंग न्यूज़
क्लास 9 से 12 में 25 जुलाई तक होंगे एडमिशन:लास्ट डेट में बदलाव किया; आठवीं तक पूरे साल होंगे एडमिशन

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक प्रवेश की अंतिम तिथि 11 जुलाई से बढ़ाकर अब 25 जुलाई कर दी है। यह निर्णय नामांकन बढ़ाने और अनामांकित और ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को दोबारा स्कूलों से जोड़ने के उद्देश्य से लिया गया है। हर साल शिक्षा विभाग में एडमिशन की लास्ट डेट में परिवर्तन करता है। कई बार तो सितम्बर महीने तक एडमिशन होते रहते हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान जारी रहेंगे, जबकि कक्षा 9 से 12 के लिए अब 25 जुलाई तक प्रवेश दिए जा सकेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों एवं विद्यालय संस्था प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रवेश अभियान में तेजी लाकर अधिक से अधिक स्टूडेंट्स का नामांकन सुनिश्चित करें। आठवीं तक पूरे साल होंगे एडमिशन राजस्थान में शिक्षा विभाग आठवीं तक के स्कूल में पूरे साल एडमिशन की छूट देता है। इस बार भी ये छूट लागू रहेगी। दरअसल, आठवीं तक के स्कूलों पर शिक्षा का अधिकार कानून तक एडमिशन होते हैं। उम्र आधारित एडमिशन के कारण भी पूरे साल प्रवेश चालू रहते हैं। बोर्ड के फॉर्म भी भरे जा रहे उधर, इस बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के एग्जाम फॉर्म भरे जा रहे हैं। छह अगस्त तक फॉर्म भरे जाने हैं। बड़ी संख्या में स्कूलों में सीबीएसई से भी स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया है। ये स्टूडेंट्स अब तक अपना एडमिशन फॉर्म ही पूरा नहीं करवा पाए हैं। ऐसे में लास्ट डेट में संशोधन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *