ब्रेकिंग न्यूज़
युवक की मौत, प्रेमिका समेत 8 पर हत्या का आरोप:पिता ने कहा- पहले प्रताड़ित किया फिर जहरीला पदार्थ पिलाया

खैरथल-तिजारा में एक युवक की मौत के बाद परिवार ने उसकी प्रेमिका और परिवार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कुल 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, अलवर के किथूर गांव निवासी प्रमोद (25) को 12 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 1 बजे खानपुर निवासी पूरण जाटव ने अपनी बेटी संगीता से रिश्ते की बात करने के लिए बुलाया था। प्रमोद और संगीता पहले साथ पढ़ते थे। एक-दूसरे से परिचित थे। कमरे में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया, फिर पिलाया जहर पिता हरि नारायण ने बताया- मेरा बेटा प्रमोद खानपुर पहुंचा तो पूरण जाटव और परिवार के अन्य लोगों ने संगीता से संबंध खत्म करने का दबाव बनाया। प्रमोद ने मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पूरण, अशोक, कविता, संगीता, अंजली, वर्षा, पोला और धनराज ने मिलकर प्रमोद को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे जबरन जहरीला पदार्थ पिला दिया। इलाज के दौरान तोड़ा दम, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम जहर खाने के बाद प्रमोद की तबीयत बिगड़ने पर उसे 108 एंबुलेंस की मदद से किशनगढ़ बास के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलवर रेफर कर दिया। अलवर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 14 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे प्रमोद की मौत हो गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया- संगीता ने प्रमोद से अपने जीजा के खाते में करीब 90 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवाए थे। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *