ब्रेकिंग न्यूज़
अन्नपूर्णा रसोई में घुसा 6 फीट लंबा सांप:रेस्क्यू के दौरान वन्यजीव प्रेमी को काटा; बोले-जहरीला नहीं है

राजसमंद शहर में आरके हॉस्पिटल के पीछे अन्नपूर्णा रसोई में मंगलवार को सांप घुस गया। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सांप 6 फीट लंबा था। सांप को देखकर रसोई के कर्मचारी डर गए। उन्होंने सांप के रेस्क्यू के लिए वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत को बुलाया। अन्नपूर्णा रसोईकर्मी किरण पालीवाल ने बताया- सांप दिखा तो कर्मचारी डर गए। सभी बाहर निकल गए। इसके बाद तुरंत पिपरड़ा के वन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत को बुलाया। वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें वह जगह दिखाई जहां सांप दिखा था। तलाश करने पर सांप रसोई के एक कोने में छिपा हुआ मिला। नवीन गहलोत ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान सांप काफी आक्रामक हो गया। उसने नवीन के हाथ के अंगूठे पर काट लिया। अंगूठे से खून बहने लगा। नवीन ने बताया- पकड़ा गया सांप धामन (रैट स्नेक) प्रजाति का है। यह विषैला नहीं होता। इसलिए कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा। रेस्क्यू के बाद करीब छह फीट लंबे धामन सांप को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। आमजन से अपील है कि सांप दिखने पर उसे मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि सांप और लोगों दोनों की सुरक्षित तरीके से रक्षा की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *