ब्रेकिंग न्यूज़
सोरण गांव में 20 भेड़-बकरियों की मौत:नहीं मिले जंगली जानवर के पगमार्क, नुकसान से भावुक हुआ परिवार; बोले- आजीविका का सहारा खत्म

सांवतगढ़ के सोरण गांव में रविवार देर रात अज्ञात जंगली जानवर के हमले में 20 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इस घटना से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और पूरे गांव में दहशत फैल गई है। पीड़ित परिवार को नुकसान पीड़ित किसान पप्पूलाल गुर्जर को सोमवार सुबह इस घटना का पता चला। बाड़े में बड़ी संख्या में मृत पशुओं को देखकर उनके परिवार को गहरा सदमा लगा। किसान ने बताया कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, जिससे उन्हें लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण किसान के साथ दबलाना थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। पशुपालन विभाग के मेडिकल बोर्ड ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को उचित मुआवजा देने और वन विभाग से जंगली जानवर की पहचान कर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिले बांसी वन नाका प्रभारी दयाराम गुर्जर ने बताया कि मौके पर गई टीम को किसी भी वन्यजीव के पगमार्क नहीं मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पगमार्क मिलने तक यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह किस जानवर का हमला था। ग्रामीणों का दावा है कि कुछ दिनों पहले निमोद गांव सोरण से महज 6 किलोमीटर दूर है, में खेत की रखवाली करते समय एक बड़े वन्यजीव को देखा गया था। ग्रामीणों का अनुमान है कि वह लेपर्ड हो सकता है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है, और वन विभाग इस मामले की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *