ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रेन की चपेट में आने से 1 की मौत:जूनाखेड़ा स्टेशन के पास हादसा, पुलिस जांच में जुटी

झालावाड़ जिले में सोमवार रात एक रेल हादसे में 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना असनावर के नजदीक जूनाखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास हुई। मृतक की पहचान रटलाई क्षेत्र के दिन्याखेड़ी निवासी प्रकाश पुत्र देवीलाल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अकलेरा से कोटा की ओर जा रही ट्रेन संख्या 59839 की चपेट में आने से प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद ट्रेन के लोको पायलट घायल प्रकाश को ट्रेन से झालरापाटन रेलवे स्टेशन तक लेकर पहुंचे। वहां से झालरापाटन पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हें एसआरजी जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। शव को एसआरजी अस्पताल की मॉच्युरी में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। असनावर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *