ब्रेकिंग न्यूज़
लिवर जांच शिविर में उमड़े लोग:96 मरीजों को मिला परामर्श, फ्री में की गई महंगी जांचें

झालावाड़ में जिला विप्र फाउंडेशन ने निःशुल्क लिवर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया। यह शिविर कोटा रोड स्थित एक निजी स्कूल में जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बरखा शर्मा की अध्यक्षता में हुआ।
जयपुर के लिवर सर्जन डॉ. आनंद नागर ने 96 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। शिविर में एलएफटी (LFT) और फाइब्रोस्कैन जैसी महंगी जांचें भी निःशुल्क की गईं, जिससे मरीजों को काफी राहत मिली। विप्र फाउंडेशन के मुख्य संगठन प्रदेश महामंत्री एवं जिला प्रभारी विकास भार्गव भी शिविर में मौजूद रहे। संगठन महामंत्री डॉ. अनुश्री शर्मा और नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन जनहितकारी चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता रहा है और यह सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा।
मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने बताया कि संगठन समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में सक्रिय है। इससे पहले भी विप्र फाउंडेशन निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, सनातन संस्कार शिविर और महिला व छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर चुका है। भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। समापन पर डॉ. आनंद नागर और उनकी तकनीकी टीम को माल्यार्पण, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लाभार्थियों, डॉक्टरों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर वंदना शर्मा, डॉ. अनुश्री शर्मा, विजया शर्मा, सपना शर्मा, नम्रता गौड़, कोमल गौड़, आशा शर्मा, संतोष शर्मा, रजनी मिश्रा, संगीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *