1376 किलोवाट का संयंत्र लगाया:उम्मीद की सौर ऊर्जा; गांधीनगर स्टेशन सूरज से बनाएगा सालाना 25 लाख यूनिट तक बिजली
कायाकल्प के बाद गांधीनगर रेलवे स्टेशन का आधुनिक रूप नजर आने लगा है। ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा के साथ तैयार यह स्टेशन अपनी जरूरत की बिजली का बड़ा हिस्सा सूरज की रोशनी से खुद बनाएगा। इसके लिए बिल्डिंग की छत पर सौर संयंत्र प्लांट लगाया हैं। यह सालाना 23 से 25 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली पैदा कर सकता है।

