ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर के पॉश इलाके में महिला की चेन तोड़ी, VIDEO:बाइक पर आए बदमाश; कुछ ही देर बाद दूसरी महिला पर झपट्टा मारा

जयपुर के पॉश इलाके जवाहर नगर में शुक्रवार सुबह एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली गई। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने सिंधी कॉलोनी में दूसरी महिला की चेन तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने बताया- जवाहर नगर के सेक्टर-3 में सुबह करीब 8:30 बजे चेन स्नेचिंग हुई। जवाहर नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला घर से मंदिर जा रही थी। इसी दौरान कुछ दूरी पर ही बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बाइक सवार लुटेरे तेजी से फरार हो गए। कुछ देर बाद ही दूसरी वारदात करने की कोशिश की इसके बाद बाइक सवार उन्हीं लुटेरों ने दूसरी वारदात का प्रयास किया। सिंधी कॉलोनी में पैदल जा रही महिला के गले पर झपट्टा मारा। महिला के चेन पकड़ लेने के कारण बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। शोर-शराबा होने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक दौड़ते हुए फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात दोनों वारदातों की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने पर बाइक सवार लुटेरों की करतूत कैद मिली। चेन स्नेचिंग के लिए बाइक सवार बदमाश दो-तीन बार चक्कर लगाकर रेकी करते दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *