जयपुर के किंग्स रोड क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू:जाम से मिलेगी मुक्ति; घर से निकलने से पहले देख लें नया रूट चार्ट
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने श्याम नगर के किंग्स रोड क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए नई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (यातायात) योगेश गोयल के नेतृत्व में यह व्यवस्था प्रयोगात्मक (ट्रायल) आधार पर शुरू की गई है, ताकि वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिल सके। जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस नई यातायात व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर पुलिस का सहयोग करें। इस ट्रायल के परिणामों की समीक्षा करने के बाद इस व्यवस्था को स्थायी करने पर निर्णय लिया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग निर्माण नगर से छाबड़ा चौराहा और मानसरोवर जाने वाले वाहन ड्राइवर अजमेर रोड, निर्माण नगर के बाद पार्श्वनाथ मार्ग एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सकेंगे।

