जोधपुर में तेज बारिश, सीकर पानी-पानी:जयपुर में पेड़ टूटे, कई जिलों में 2 इंच पानी बरसा; 5 दिन भारी बरसात की चेतावनी
राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। जोधपुर में सोमवार दोपहर करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जलभराव के कारण शहर की कई सड़कें दरिया बन गईं। सीकर जिले में भारी बरसात से हालात बिगड़े हैं। शहर के प्रमुख इलाकों में 1 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इसके कारण बाइक सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी भरने से रास्ते भी बंद हुए हैं। जयपुर में देर रात हुई तेज बारिश के कारण कई सड़कें धंस गई हैं, जगह-जगह बड़े पेड़ भी टूटे हैं। सड़कों पर भारी जलभराव होने के कारण वहां खड़ी कारों के पहिए तक पानी में डूब गए। बीते 24 घंटे में सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में भी 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सबसे ज्यादा एक्टिविटी उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में नजर आ रही है। रविवार को भी इन संभाग के जिलों में अच्छी बरसात हुई। राजस्थान के कई इलाकों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बरसात की आशंका है। गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स जयपुर में अब तक सामान्य से ज्यादा बरसात: सीकर में रविवार देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। यहां कुछ घंटों में 29 मिमी. से जयादा पानी बरसा है। शहर के प्रमुख सड़कें पानी में डूब गई हैं। जयपुर में रातभर रुक-रुककर बरसात हुई। राजधानी के मानसरोवर और गोपालपुरा इलाकों में सड़कें धंसने से 8 से 10 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। जगह-जगह पेड़ भी टूटे हैं। भराव क्षमता का 67 प्रतिशत जलस्तर: बीसलपुर बांध में पानी की आवक शुरू हो गई है। बांध के भीलवाड़ा और टोंक जिले में स्थित कैचमेंट एरिया में पिछले चार दिन से बारिश होने से जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांध में 20 सेमी पानी आया है। वर्तमान में बांध का जलस्तर 313.66 आरएल मीटर यानी कुल भराव क्षमता का 67 प्रतिशत हो गया है। अगले 5-6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून: राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस नए वेदर सिस्टम के असर से राज्य के पूर्वी भागों में आगामी 5-6 दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अब देखिए- राजस्थान में बारिश की PHOTOS… … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में बारिश से सड़कें धंसी, 10-फीट गहरे गड्ढे हुए:कार गिरी, क्रेन से निकालना पड़ा; रास्ता बंद होने से ट्रैफिक हुआ प्रभावित … मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

