कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की मेहंदी की रस्म हुई:कल जोधपुर में होंगे फेरे; सीएम भजनलाल ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया
कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होगी। 5 जुलाई की शाम को मेहंदी की रस्म हुई। इसके बाद रात को शहर की एक होटल में संगीत कार्यक्रम भी हुआ। इससे पहले शनिवार को शहर के अलग-अलग होटलों में संस्कृति स्वर और मोहब्बत मेलोडी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई मेहमान शामिल हुए। सीएम ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। सभी को ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में ठहराया गया है। रविवार और सोमवार को अलग-अलग राज्यों से कई मंत्री, बॉलीवुड कलाकार और सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगें। वहीं गीतकार मनोज मुंतशिर, धुरंधर फेम राकेश बेटी, रजा मुराद और सिंगर गुरदीप मेहंदी भी कार्यक्रम में शामिल होने जोधपुर पहुंचे। कल उम्मेद भवन पैलेस में होंगे फेरे दरअसल, शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी सिंगापुर के रहने वाले शाश्वत से हो रही है। जो एक बैंकिंग कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं, स्वरा ने अपनी मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर किताब लिखी है। शादी को लेकर शहर के उम्मेद भवन पैलेस में तैयारी शुरू हो चुकी है। सोमवार को शादी होगी। मनोज मुंतशिर बोले- अपने आप को पॉजिटिव रखें
जोधपुर पहुंचे मनोज मुंतशिर से बातचीत में कहा- खुशी कोई ऑप्शन नहीं है। खुशी ही एक मात्र रास्ता है। उसको ढूंढिए, जहां मिले जैसे मिले। अपने आपको पॉजिटिव रखें। यह मानकर चलें कि नेगेटिव ताकतें बहुत कमजोर हैं।
मैं माता-पिता से भी अनुरोध करता हूं कि अपने बच्चों के टैलेंट को पहचानिए। हो सकता है वह डॉक्टर-इंजीनियर बनना है। हो सकता है, उसके अंदर भगवान ने कोई बड़ा टैलेंट देकर भेजा हो। सचिन तेंदुलकर चार्टर्ड एकाउंटेंट होता तो क्या ही कर लेता लेकिन उसने अपने अंदर की आवाज सुनी, माता-पिता ने सपोर्ट किया तो आज वह भारत रत्न है।
वे बोले- वहीं करें जो उचित है, वही करें जो सही हैं। आप जो भी कर रहे हैं, उसमें यह फिल्टर होना चाहिए कि उसको भविष्य कैसे जज करेगा। जब आप ऐसा सोचकर करेंगे तो गलतियां कम होंगी। शादी समारोह में शामिल होंगे कई वीआईपी गेस्ट ये खबर भी पढ़ें… जोधपुर में कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी होगी:तीन दिन तक चलेंगे कार्यक्रम; कवि और बॉलीवुड सितारे भी आएंगे कवि और अभिनेता शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी 6 जुलाई को जोधपुर में होगी। आज शाम से शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। ‘संस्कृति स्वर’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

