जवाई पाइप-लाइन लीकेज 30 घंटे में ठीक, पानी छोड़ा:सांडेराव का वॉल्व खोला, रविवार को पाली शहर में होगी पानी की सप्लाई

पाली जिले के केनपुरा के पास जवाई बांध से आने वाली 1400 एमएम पाइप लाइन का लीकेज जलदाय विभाग ने करीब 30 घंटे में ठीक कर दिया। शनिवार देर रात करीब 2 बजे जवाई बांध से पाइप लाइन में पानी छोड़ा गया। इसके बाद सांडेराव का वॉल्व भी खोला गया, ताकि रविवार को पाली शहर में तय समय पर पानी की सप्लाई की जा सके। शुक्रवार शाम को हुआ था लीकेज जलदाय विभाग के एक्सईएन कानसिंह राणावत ने बताया कि शुक्रवार शाम को केनपुरा के पास जवाई बांध से आने वाली 1400 एमएम पाइप लाइन में लीकेज हो गया था। लीकेज के कारण पानी आसपास के खेतों में भरने लगा था। 30 घंटे में पूरा किया मरम्मत का काम सूचना मिलते ही जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइप लाइन की मरम्मत शुरू की। टीम ने करीब 30 घंटे में लीकेज ठीक कर दिया। देर रात पानी छोड़ा, आज होगी सप्लाई शनिवार रात करीब 2 बजे जवाई बांध से पाइप लाइन में पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही सांडेराव का वॉल्व भी खोल दिया गया, ताकि रविवार को पाली शहर में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *