राजसमंद में 48 किलो डोडा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार:ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार से डोडा-चूरा बरामद, पाली का आरोपी पकड़ा गया
राजसमंद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत चारभुजा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 48.095 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा पोस्त जब्त किया है। पुलिस ने कार चालक को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार की तलाशी में मिला डोडा-चूरा पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और चारभुजा थाना प्रभारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 48.095 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा पोस्त बरामद हुआ। पाली का आरोपी गिरफ्तार कार चला रहे जगदीश (26) पुत्र हड़मान राम विश्नोई निवासी सावलता कला, विश्नोइयों की ढाणी, थाना रोहट, जिला पाली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चारभुजा थाने में प्रकरण संख्या 107/2026 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच केलवाड़ा थाना प्रभारी मनमंथ आढ़ा को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

