जोधपुर में 3 युवतियां, विवाहिता और बुजुर्ग घर से लापता:बिना बताए घर से निकले, परिवार परेशान; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
जोधपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन युवतियों, एक विवाहिता, एक नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग के लापता होने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले दर्ज कर सभी की तलाश शुरू कर दी है। 19 साल की बेटी को कोई सुराग नहीं मिला: महामंदिर थाना क्षेत्र यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी शनिवार को बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आस-पड़ोस में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) हुकमाराम को सौंपी है। विवाहिता-युवती लापता, परिवार परेशान: सूरसागर थाना क्षेत्र सूरसागर थाने में एक विवाहिता और एक युवती के लापता होने के मामले दर्ज किए गए हैं। पहली रिपोर्ट में एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी शुक्रवार को बिना बताए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। इस मामले की जांच एएसआई देवाराम कर रहे हैं। वहीं, इसी थाना क्षेत्र से शुक्रवार को ही एक अन्य युवती के भी अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बिना बताए घर से नाबालिग बेटी: भगत की कोठी थाना क्षेत्र भगत की कोठी थाना इलाके से एक नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग के लापता होने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहली रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 27 जून की रात को बिना बताए घर से कहीं चली गई, जो अब तक वापस नहीं लौटी है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि घर के बुजुर्ग 1 जुलाई को किसी काम से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और न ही उनका कोई पता चल पाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

