पूर्व CM वसुंधरा राजे पहुंचीं सवाई माधोपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं भेंट की तलवार; शादी समारोह में भाग लेने आए दिग्गज
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार शाम सवाई माधोपुर पहुंचीं। कुस्तला टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार भेंट कर नारेबाजी की और स्वागत किया। पूर्व सीएम के अलावा भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार भी पहुंचे। शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे भाजपा नेता विवाह समारोह रणथंभौर रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी शिरकत कर रहे हैं। शादी समारोह के चलते रणथंभौर रोड स्थित होटल में पूरे दिन राजनीतिक हलचल बनी हुई है। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मुलाकातों का दौर भी चल रहा है। जिससे समारोह राजनीतिक दृष्टि से भी खास बन गया है। कुल मिलाकर, पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल के परिवार में आयोजित इस वैवाहिक समारोह ने सवाई माधोपुर को भाजपा के प्रमुख नेताओं के मिलन का केंद्र बना दिया है। समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण बना दिया है। इस दौरान सवाई माधोपुर में पूर्व मुख्यमंत्री सीएमओ सीरीज की ईवी गाड़ी में नजर आईं।

