गर्ग बोले- जिले की खेल-प्रतिभाओं को आगे आने का मौका-मिलेगा:मुख्य सचेतक और जिला कलेक्टर ने किया शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम का निरीक्षण
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग और जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही खेल सुविधाओं के विकास एवं खेल गतिविधियों के लिए उन्नत ट्रेक एवं स्पोर्ट्स सुविधाओं के निर्माण को लेकर राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर के एईएन और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ चर्चा की। मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स रूप में विकसित के निर्देश मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्टेडियम परिसर एवं कॉलेज खेल मैदान में उपलब्ध खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों को जोड़कर मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। स्टेडियम में पैवेलियन निर्माण, अन्तर्राष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक निर्माण (400 मीटर), फूटबाल-हॉकी मैदान, मार्शल आटर्स व बॉक्सिंग रिंग, मल्टीपरपज इन्डोर हॉल, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, स्टेडियम में उच्च क्षमता की फ्लड लाइट व्यवस्था सहित समग्र सौन्दर्यकरण व सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मिलेगा मौका उन्होंने कहा- जिला स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विकास होने से जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर जालोर जिले व राज्य का नाम रोशन करेंगे, इसके लिए राज्य सरकार, क्रीड़ा परिषद के साथ जिले के भामाशाहों और सीएसआर फंड की सहायता ली जाएगी। मीडिया गैलरी का किया जाए निर्माण मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना केंद्र में पाठकों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी व पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधायुक्त मीडिया गैलरी के निर्माण को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को प्लान बना कर भिजवाने के लिए निर्देशित किया। ये अधिकारी मौजूद रहे इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, पीडब्ल्यूडी के एसई रमेश सिंघारिया, एक्सईएन शंकर सुथार, एईएन अनिल शर्मा, क्रीडा परिषद के भागीरथ, नाथू सोलंकी सहित स्थानीय खेलप्रेमी तथा अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

