भास्कर समाधान का असर:बिजली का खम्भा झुका, तीन साल से नहीं बनाई सड़क, स्ट्रीट लाइट और बेसहारा पशुओं से लोग परेशान
अजमेर में बिजली, सड़क, पानी, बेसहारा पशु और लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से लोग परेशान हैं। शहर में सीवर लाइन डालने के बाद टूटी सड़क और चोक नालियां सबसे बड़ी समस्या हैं। कहीं बिजली का टेढा़ खंभा परेशानी बना हुआ है तो कहीं बेसहारा पशुओं से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विभाग के जिम्मेदार भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। एक नजर डालते हैं लोगों की पोस्ट की गई ऐसी ही समस्याओं पर जो उनके रोजमार्रा की जिंदगी से गहराई से प्रभवित भी कर रही हैं… तीन साल से नहीं बनाई खुदी सड़क अजमेर के अरावली विहार से सुरभी मिश्रा ने खुदी हुई सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके क्षेत्र में तीन साल पहले सीवरेज की लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी। सीवर लाइन डाले हुए भी तीन साल हो गए लेकिन आज तक कॉलोनी की सड़क को पहले जैसा नहीं बनाया गया है। बिजली का ढेढ़ा खम्भा बना परेशानी अजमेर के वार्ड 80 के मित्र नगर से संजय ने बिजली विभाग की लापरवाही से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि मेरी गली में बिजली का एक खम्भा काफी दिनों से टेढ़ा हो गया है। कई बार बिजली विभाग में कॉलोनीवासी कम्प्लेंट कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बेसहारा पशुओं का लगा रहता जमावड़ा हाथी खेड़ा रोड़, कोटड़ा से देबाशीष कुन्डू ने बेसहारा पशुओं की परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में जगह–जगह आवारा पशु खुले में घूमते हें। पूरा झुंड गलियों में मेन गेट पर टहलता रहता है। लोगों को हमेशा र लगात रहता है। स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार रावत नगर से एडवोकेट जितेन्द्र गौड़ ने स्ट्रीट लाइट की समस्या शेयर की है। उन्होंने लिखा कि हमारे यहां लगे दोनों पोल्स की लाइट कई दिन से नहीं जल रही हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी कई बार कह चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। अब एक नजर उन समस्याओं के समाधान पर जो अधिकारियों की कोशिशों से संभव हुए… पोस्ट के बाद बंद पड़ी लाइट हुई ठीक अजमेर के वार्ड 80 के अरावली विहार कॉलोनी से मुकेश कुमार अकोदिया ने खराब स्ट्रीट लाइट्स की समस्या भास्कर समाधान पर पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि दो बार शिकायत कर चुका हूं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर संबंधित विभाग ने समस्या पोस्ट होने के बाद समाधान करवा दिया है। पृथ्वी सिंह जोधा बने ‘स्टार ऑफिसर’ अजमेर के प्रगति नगर, कोटड़ा से गौरव ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि निराला हिल्स अपार्टमेंट से लेकर मंगलम अपार्टमेंट तक मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में बेसहारा पशु रात–दिन बैठे रहते हैं। इन पशुओं के कारण यातायात भी बाधित होता है। नगर निगम के पशु चिकित्सक पृथ्वी सिंह जोधा ने समाधान करवा दिया है। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 2.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्ढा 3.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 4.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 5‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप

