15-18 कैदियों के सामने डकैत जगन गुर्जर का मर्डर:नाश्ते के समय विवाद हुआ, 11 बजे एक बैरक में डाल दिया; आरोपी बोला-परेशान करता था
अजमेर हाईसिक्योरिटी जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर की भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने हत्या कर दी। हार्डकोर बंदी विष्णु सिंह और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। विष्णु ने तौलिए से गला दबाकर हत्या कर दी। दोपहर करीब 3 बजे जब बैरक खोली तो विष्णु भागता हुआ नम्बरदारों के पास पहुंचा और बोला- मैंने जगन गुर्जर को मार दिया है। इसके बाद जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे तो बैरक में जगन की लाश को पड़ी थी। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे दोनों के बीच नाश्ते के समय विवाद हुआ था। 11 बजे दोनों को एक ही बैरक में डाल दिया गया। 3 बजे जब बैरक खुली तो हत्या का पता चला। प्रारंभिक पूछताछ में विष्णु ने बताया- जगन गुर्जर उसे अलग-अलग बात पर ताने देकर परेशान करता था। 11 से 3 बजे तक क्या हुआ कैदियों को पता है जगन गुर्जर और विष्णु सिंह जिस बैरक में बंद थे, उसमें 15 से 18 अन्य कैदी भी बंद थे। इस घटना के दौरान किसी ने कोई शोर नहीं किया। दोनों के बीच बचाव नहीं किया। डीजी जेल अशोक राठौड़ ने बताया- विष्णु सिंह पिछले 3 साल से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद था। वहीं डकैत जगन गुर्जर को 3 महीने पहले जयपुर जेल से अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट किया गया था। अजमेर पुलिस विष्णु को जेल से गिरफ्तार कर आगे की जांच करेगी। काफी समय से था विवाद
जेल में बंद अन्य कैदियों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि जगन गुर्जन और विष्णु का पहले कोई विवाद होगा, इस कारण से दोनों में बनती नहीं थी। विष्णु उम्र में कम है, इसलिए वह जगन गुर्जर की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था। कुछ समय से दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। बात हाथापाई तक पहुंच रही थी। जगन गुर्जर के परिवार को दी जानकारी धौलपुर के डकैत जगन गुर्जर की हत्या की जानकारी उसके परिवार को दे दी गई है। जयपुर हाई सिक्योरिटी जेल के सुपरिटेंडेंट की ओर से परिवार को सूचित किया जा चुका है। परिवार के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। FSL की टीम ने मौके से सबूत के रूप में वारदात में उपयोग लिया गया तौलिया रिकवर कर लिया है। ये खबर भी पढ़ें अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या:कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी ने तौलिए से गला घोंटा, एक ही बैरक में बंद थे अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या हो गई। भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। दोपहर 11 से 3 बजे के बीच सेल बंद होने के समय ड्यूटी स्टाफ राउंड पर आया था तो जगन गुर्जर की बॉडी पड़ी थी। पूरी खबर पढ़ें

