फर्स्ट सेमेस्टर स्ववित्त पोषित स्कीम की पहली-लिस्ट कल होगी जारी:फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना जारी, बैठक में नहीं बनी सहमति

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न स्नातक स्तरीय तीन वर्षीय-चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं एईडीपी के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए स्वतित्त पोषित स्कीम एसएफएस के पाठ्यक्रमों की स्वीकृत सीटों के लिए प्रथम वरीयता सूची कल जारी होगी। वहीं फीस बढ़ोतरी के खिलाफ एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना जारी है। प्रशासन के साथ वार्ता में सहमित नहीं बन पाई। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न स्नातक स्तरीय तीन वर्षीय-चार वर्षीय पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं एईडीपी के अनुसार सत्र 2026-27 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए स्वतित्त पोषित स्कीम एसएफएस के पाठ्यक्रमों की स्वीकृत सीटों के लिए प्रथम वरीयता सूची कल जारी होगी। सूची में नाम वाले विद्यार्थियों को 30 जून, 2026 को रात 11.59 बजे तक फीस जमा करवाना होगी। वहीं, दूसरी सूची के विद्यार्थियों के लिए शुल्क जमा करवाने की की तारिख 1 जुलाई, 2026 रात 11.59 बजे तक रहेगी। विद्यार्थियों की ओर से जमा करवाई गई फीस चालान एवं मय आवश्यक दस्तावेजों की हार्डकॉपी (मूल दस्तावेजों से सत्यापन करवाकर) अगले 7 कार्य दिवसों में संबंधित संकाय, संस्थान, महाविद्यालय में जमा करवाना आवश्यक है। अगली वरीयता सूची के संबंध में सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते है। पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई को, प्रवेश पत्र जारी विश्वविद्यालय के विधि संकाय की ओर से पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई, 2026 को आयोजित होगी। संकाय अधिष्ठाता प्रो. सुनील आसोपा ने बताया कि सत्र 2026-27 में विधि संकाय के पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों के लिए 5 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1200 आवेदन प्राप्त हुए।
परीक्षा समन्वयक डॉ. शीतल प्रसाद मीना ने बताया कि परीक्षा केंद्र कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में रोल नंबर 51101 से 51964 कुल 864 अभ्यर्थी एवं विधि संकाय में रोल नंबर 51965 से 52300 कुल 336 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 9.30 बजे तक उपस्थित होना होगा। प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र एवं परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट jnvuiums.in पर उपलब्ध है। फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर नहीं बनी सहमति वहीं, दूसरी तरफ एनएसयूआई और एबीवीपी का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। एनएसयूआई की तरफ से सद्बुद्धि यह किया गया वहीं एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। देर शाम को दोनों छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ फीस के मुद्दे को लेकर बातचीत हुई लेकिन मुद्दे पर कोई सहमति नहीं बन पाई। नहीं एबीपीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस विश्वविद्यालय कुलगुरु पर कई तरह के आरोप लगाए और फीस वर्दी वापस करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *