ब्रेकिंग न्यूज़
भगवान जगन्नाथ जानकी संग विवाह रचा कर लौटेंगे:गुरुवार रात गंगा बाग से चौपड़ मंदिर को प्रस्थान करेंगे, मेले में उमड़े लोग

राजगढ़ में भगवान जगन्नाथ जानकी के साथ विवाह संपन्न कर गुरुवार रात चौपड़ मंदिर लौटेंगे। वापसी की पूर्व संध्या पर आयोजित मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए और खरीदारी की। मंदिर के महंत पूर्ण दास, मदन मोहन शास्त्री और मेला कमेटी अध्यक्ष महेंद्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे भगवान जगन्नाथ जानकी के साथ ऐतिहासिक रथ पर सवार होकर गंगा बाग से चौपड़ बाजार स्थित मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। सीसीटीवी से मेले में निगरानी
बुधवार को सुहावने मौसम के कारण मेले में अच्छी खासी रौनक रही। नगर पालिका ने मेले में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया था, जहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई और महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की गईं। मेला कमेटी ने भी मंदिर परिसर में पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। ग्राहकों से बनी रही रौनक
कोटकासिम से आए दुकानदार नूर मोहम्मद और इमरान खान ने बताया कि मेले में ग्राहकों की अच्छी उपस्थिति रही, जिससे बाजार में रौनक बनी रही। झूले और अन्य मनोरंजक आइटमों की उपलब्धता के कारण बच्चों, महिलाओं और पुरुषों का खूब मनोरंजन हुआ। मेले में बजरंग सेवा समिति और अन्य संगठनों द्वारा प्रसाद, शरबत, ठंडाई और अन्य खाद्य पदार्थों का वितरण किया गया। रात 11 बजे तक मेले में लोगों की आवाजाही बनी रही। देखे मेले के PHOTOS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *