ब्रेकिंग न्यूज़
बाड़मेर में बिना लाइसेंस चल रहा क्लिनिक सीज:पहले भी दिए गए थे नोटिस; सीएमएचओ बोले- रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है

बाड़मेर स्वास्थ्य विभाग ने रामसर ब्लॉक में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया है। क्लिनिक का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं था। सीएमएचओ की ओर से डेंटल डॉक्टर को पहले भी नोटिस दिए जा चुके थे। ऐसे में बीसीएमओ ने रविवार को सीज करने की कार्रवाई की। दरअसल, रामसर ब्लॉक में सहयोग हॉस्पिटल डेंटल क्लिनिक काफी लंबे समय से संचालित हो रहा था। राहुल डेंटल डॉक्टर हैं। स्वास्थ्य विभाग की पहले की जांच में क्लिनिक का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने कई बार मौखिक रूप से पंजीकरण करवाने के लिए कहा। सीएमएचओ की ओर से भी नोटिस जारी किए गए थे। कुछ दिन पहले सीएमएचओ ने दो दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर बीसीएमओ की टीम मौके पर पहुंची। सीएमएचओ डॉ. विष्णुराम विश्नोई ने बताया कि क्लिनिक या अस्पताल चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होता है। यदि किसी के पास पंजीकरण नहीं है, तो वह अवैध रूप से क्लिनिक चला रहा है। रामसर ब्लॉक में बिना लाइसेंस संचालित क्लिनिक को सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *