नोटों की गड्डी का लालच देकर सोने की अंगूठी ली:जरूरतमंद को खाना खिलाने का बहाना बनाकर फरार हो गए बदमाश
अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग (76) के साथ ठगी का मामला सामने आया है। शातिर बदमाश नकली नोटों की गड्डी का लालच देकर करीब 10 ग्राम सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भैरू मंदिर के पास नगरा निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया- 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे नगरा सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहे थे। इस दौरान दो अज्ञात युवक पास आए। एक युवक ने हाथ में 500 के नोटों की गड्डी थमाई, जबकि दूसरे ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराने का बहाना बनाकर उंगली से 10 ग्राम सोने की अंगूठी उतरवा ली। अंगूठी लेकर फरार हुए आरोपियों ने कहा- 10 मिनट में नगरा मंदिर से लौटकर अंगूठी वापस कर देंगे, लेकिन दोनों मौके से फरार हो गए। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। उसने नोटों की गड्डी देखी तो उसके नीचे दो पत्थर रखे हुए थे। नोट भी नकली निकले। इसके बाद उन्होंने अलवर गेट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। ……….. पढें ये खबर भी…. पुष्कर मेले में पहली बार महिलाएं दौड़ाएंगी बैलगाड़ी:अरावली की तलहटी में 60KM होगी घुड़सवारी, ट्रिक राइडिंग भी होगी पुष्कर पशु मेले में पहली बार अरावली की तलहटी में एंड्योरेंस राइडिंग (एक लंबी दूरी की घुड़सवारी) होगी। इसमें घोड़े और राइडर 60 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जिसमें 20-20 किलोमीटर के तीन लूप होंगे। हर 20 किलोमीटर पर घोड़ों की हार्ट बीट, डिहाइड्रेशन और फिटनेस की जांच की जाएगी। राइडर का भी स्टेमिना देखा जाएगा। मेडिकल अनफिट होने पर घोड़े को राइडिंग से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा रेवाल चाल (घोड़ों की एक विशेष चाल) और महिला किसानों की बैलगाड़ी परेड भी पर्यटकों व टूरिस्ट को आकर्षित करेगी। पशुपालन विभाग की ओर से गाय और ऊंटों को लेकर हर साल की तरह इस साल भी कई प्रतियोगिताएं होंगी। पूरी खबर पढें

