ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क पर तड़पते युवक की CMHO ने ड्रेसिंग की:हादसा देख गाड़ी रुकवाई, एम्बुलेंस बुला कर अस्पताल पहुंचाया

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ ने घाटोल रोड पर देवदा के पास एक सड़क हादसे में तड़प रहे घायल युवक को अस्पताल भी भिजवाया। ​CMHO डॉ. खुशपाल सिंह राठौड़ शनिवार सुबह विभागीय निरीक्षण के लिए घाटोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवदा के समीप उन्हें सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पास ही लहूलुहान हालत में दर्द से तड़पता हुआ एक युवक दिखाई दिया। डॉ. राठौड़ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। राठौड़ ने बताया कि वे अपनी गाड़ी में हमेशा एक ‘फर्स्ट-एड किट’ (प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स) साथ रखते हैं। आज जब युवक को तड़पता देखा, तो एक डॉक्टर होने के नाते मेरा पहला कर्तव्य उसकी जान बचाना था। आज यही सजगता किसी की जिंदगी बचाने में काम आई। ​मौके पर की ड्रेसिंग, 108 बुलाकर पहुंचाया CHC ​CMHO ने सड़क पर ही बैठकर घायल युवक के घावों को साफ किया और उसकी प्रॉपर ड्रेसिंग की, जिससे बहता हुआ खून रुक गया और युवक को काफी राहत मिली। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उन्होंने तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल किया। एम्बुलेंस के आते ही डॉ. राठौड़ ने युवक को त्वरित और बेहतर इलाज के लिए घाटोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भिजवाया। युवक के बाएं पैर में दो जगह फ्रेक्चर हुआ है। तस्वीरों में देखिए मौके पर क्या हुआ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *