ब्रेकिंग न्यूज़
भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर की भाई की हत्या:नशे के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद, कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला; हिरासत में आरोपी

बीकानेर में पैसे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल को पिता और स्थानीय लोगों ने हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नोखा कस्बे के पंचारिया चौक पर रात करीब 11:30 बजे हुई। पहले ग्राफिक्स में देखें घटनाक्रम..
नशे के लिए मांगे थे पैसे एएसआई बलवान सिंह ने बताया- मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार रात हुकुमचंद उर्फ सेवाराम (32) ने आरोपी छोटे भाई जगदीश (29) पुत्र ओमप्रकाश से नशे के लिए पैसे मांगे। जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों घर से बाहर निकलकर झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर छोटा भाई जगदीश घर के अंदर से कुल्हाड़ी लाया और बड़े भाई हुकुमचंद पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। परिजन लहूलुहान हालत में ले गए अस्पताल हुकुमचंद लहूलुहान हालत में सड़क पर ही गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय सुनील भादू ने लहूलुहान पड़े देखा तो लोगों को सूचना दी। मृतक के पिता और परिजन तुरंत हुकुमचंद को बागड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नोखा सीओ जरनैल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस नेआरोपी को उसके घर से ही हिरासत में ले लिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर बैरिकेडिंग कर दीहै। फिलहाल मौके पर पुलिस और आरएसी जाब्ता तैनात है। मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया – आरोपी भाई जगदीश पंचारिया की दुकान चलाता था। जबकि मृतक हुकुमचंद नशे का आदी था और कोई काम नहीं करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों भाइयों में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। मृतक के परिवार में पिता और तीन भाई हैं। बड़ा भाई पुखराज बाहर रहता है जबकि हुकुमचंद और जगदीश पिता के साथ रहते थे। आरोपी और मृतक दोनों भाई अविवाहित हैं। यह भी पढ़ें जयपुर में बहन की मौत का बदला,मेडिकल स्टूडेंट को काटा:कमरे में फंदे पर लटकी मिली थी लड़की, परिवार वाले बोले- सुसाइड नहीं, हत्या है जयपुर में अपनी बहन की मौत का बदला लेने के लिए भाई ने उसके मेडिकल स्टूडेंट दोस्त को अधमरा कर दिया। आरोपी ने युवक के सिर, गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया। घायल युवक पिछले 8 दिनों से महात्मा गांधी हॉस्पिटल के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। ( यहां पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *