ब्रेकिंग न्यूज़
भाई का वादा- राखी लेकर आऊंगा…घर पहुंची लाश:चंडीगढ़ में रोते हुए बहन बोली- वीडियो कॉल पर पसंद करवाई, अब किसे राखी बांधूंगी

भाई ने वीडियो कॉल पर कहा था कि कांवड़ के साथ तुम्हारे लिए राखी भी लेकर आऊंगा। मुझे क्या पता था कि राखी की जगह उसकी लाश आएगी। उसने वादा किया था… अब मैं किसे राखी बांधूंगी। यह कहते हुए सेक्टर-30 के रहने वाले नीतीश की बहन बेसुध हो जाती है। नीतीश अपने तीन दोस्तों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था, जहां गंगनहर में नहाते वक्त एक दोस्त डूबने लगा, तो नीतीश भी उसे बचाने के लिए दोस्तों के साथ कूद गया, जिससे चारों की मौत गई थी। नीतीश की मां ने कहा कि बेटा पहली बार कांवड़ लेने गया था। उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि उन्होंने उसे जाने की अनुमति दी। नीतीश ने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह न तो गंगनहर में नहाने उतरेगा और न ही कोई जोखिम उठाएगा। 1 अगस्त को हरिद्वार से नीतीश का शव घर पहुंचा, जहां सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। बहन ने कही 2 बड़ी बातें… मां बोली- मेरा बच्चा मम्मी नहीं बोल रहा
नीतीश की मां ने रोते हुए कहा कि मेरा बच्चा मुझसे बात कर रहा था कि मम्मी मैं ठीक हूं. मेरी चिंता ना कर, मैं ठीक हूं। अब मेरा बच्चा मम्मी नहीं बोल रहा। मेरे बच्चे से मम्मी बुला दो कोई। मेरे सीने में ठंडक पड़ जाएगी। मेरा बच्चा मम्मी नहीं बोल रहा है मन्नतों के बाद हुआ था नीतीश का जन्म
नीतिश के पिता टेलर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसकी एक बहन है। पड़ोसियों ने बताया कि वह काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। परिजनों ने बताया कि नीतीश पहली बार हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। मां हर दो-तीन घंटे बाद फोन कर उसका हाल जानती थीं। नीतिश उन्हें समझाता था कि उसके साथ पहले भी कांवड़ ला चुके दोस्त हैं, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब मां यही कह रही हैं कि अगर बेटे की जिद न मानी होती तो वह आज उनके सामने होता। 4 पॉइंट में जानिए हादसा कैसे हुआ… ************ ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां: मां ने नहीं दी जाने की अनुमति, तो भोलेनाथ की कसम देकर हरिद्वार गया था बेटा
चंडीगढ़ में शनिवार को तीन दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं। शाम करीब 5 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों के शव सुबह सेक्टर-30 स्थित उनके घर पहुंचे। (पढ़ें पूरी खबर)

राजस्थान-24 जिलों में बारिश, अजमेर में सड़कों पर पानी भरा:बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 की मौत; केरलम और कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 11 जानें गईं

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राजस्थान के 24 जिलों में बारिश हो रही है। इसकी वजह से अजमेर की सड़कों पर पानी भर गया। वहीं, बिहार के बांका में अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। केरलम में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड और बाढ़ से 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग लापता हैं। सरकार ने 209 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 5,792 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में रविवार सुबह लैंडस्लाइड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और 3 साल का बेटा संतोष शामिल हैं। हादसे के समय तीनों पहाड़ी के पास बने घर में सो रहे थे। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है। देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

खबर हटके- लड़का-लड़की साथ दिखे, डेढ़ मिनट में शादी कराई:बिहार में खुला कॉकरोच कैफे; 150 साल बाद लौटाई लाइब्रेरी की किताब, ₹19 लाख फाइन

उत्तर प्रदेश में एक जोड़े की डेढ़ मिनट में शादी करा दी गई। वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब बिहार में कॉकरोच कैफे खुल गया है। उधर, भूटान में ऐसी एंटी स्मार्ट सिटी बन रही है, जहां पेड़ों से ऊंची बिल्डिंग नहीं बनेगी। चीन के एक शख्स ने लकवा होने के बाद दिमाग से चलने वाली व्हीलचेयर बना दी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की एक लाइब्रेरी में 150 साल बाद किताब लौटी है, जिस पर करीब ₹19 लाख का फाइन बनता है। आज खबर हटके में जानेंगे ऐसी ही 5 रोचक खबरें… तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ… खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

भास्कर अपडेट्स:पुलवामा-बारामूला से आतंकियों के 2 ओवर ग्राउंड वर्कर गिरफ्तार; पिस्टल-ग्रेनेड, 10 जिंदा कारतूस और पाकिस्तानी पोस्टर बरामद

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला और पुलवामा जिलों में आतंकवादियों के दो ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बारामूला के शीरी इलाके में गोरीवान में बनाए गए एक मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट पर पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री फोर्स की एक संयुक्त टीम ने एजाज अहमद गनी को पकड़ा। सुरक्षा बलों ने उसके पास से एक पिस्तौल, 10 ज़िंदा कारतूस (9mm) वाली एक मैगजीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया। एक दूसरे ऑपरेशन में, सुरक्षा बलों ने चेकिंग के दौरान पुलवामा के राजपोरा इलाके में एक OGW को गिरफ़्तार किया। सुरक्षा बलों ने तौसीफ़ अहमद डार के पास से एक हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तानी पोस्टर बरामद किए है। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिय गया। आज की बाकी बड़ी खबरें… केरलम में 75 हजार राशन कार्ड का वितरण, कल सीएम सतीशन कार्यक्रम में शामिल होंगे केरलम सरकार 3 अगस्त को 75 हजार से ज्यादा नए राशन कार्ड बांटेगी। यह वितरण सरकार की 100 दिन की कार्ययोजना का हिस्सा है। इसके तहत 73,024 नए प्राथमिकता वाले (गुलाबी) और 2,000 अंत्योदय अन्न योजना (पीले) राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। राज्य स्तरीय वितरण कार्यक्रम का आयोजन तिरुवनंतपुरम के कनककुन्नु पैलेस में किया गया है। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दिल्ली पुलिस ने 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा; वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की फॉरेनर सेल ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इन सभी पर वीजा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, सभी बांग्लादेशी नागरिक डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे। जांच में पता चला कि उन्होंने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है। इसके बाद फॉरेनर सेल ने सभी को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में 2.9 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:14 बजे लगे झटके, 8 किमी गहराई में था केंद्र
दिल्ली के नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में रविवार सुबह 4:14 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 रही। भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, कम गहराई वाले भूकंपों के झटके सतह पर अधिक महसूस होते हैं, हालांकि इस भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। NEET-UG की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी; MBBS में दाखिले के लिए एजुकेशनल सेशन 8 सितंबर से MBBS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग 4 अगस्त से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 8 सितंबर से होगी। काउंसलिंग का पहला राउंड 4 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा। इसमें शामिल होने की आखिरी तारीख 22 अगस्त है। दूसरा राउंड 24 अगस्त से 2 सितंबर तक होगा, जबकि तीसरा राउंड 10 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा और इसमें शामिल होने की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर तय की गई है। कावेरी के पानी को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची DMK, कर्नाटक को निर्देश देने की मांग द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वह तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी छोड़े। यह मांग सुप्रीम कोर्ट के 16 फरवरी, 2018 के फैसले और कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) व कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के आदेशों के अनुसार की गई है।