ब्रेकिंग न्यूज़
कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की:रोहित के साथ 8 हजार साझेदारी रन पूरे; श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए इस मैच में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार रन की साझेदारी का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर का एक शॉट मैदान पर बैठे सीगल पक्षी को लग गया, जिससे कुछ देर खेल भी रुका। IND Vs ENG मैच के टॉप रिकॉर्ड्स मोमेंट्स… 1. रोहित-विराट भारत की तीसरी सबसे कामयाब जोड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में 8,021 रन की साझेदारी कर चुके हैं। इसके साथ ही यह भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई। कार्डिफ में दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े। 2. संगाकारा से सिर्फ एक हाफ सेंचुरी पीछे कोहली विराट कोहली ने 65 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा 15 बार 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है। 3. बुमराह ने पहली गेंद पर डकेट को आउट किया जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पारी की पहली ही गेंद पर बेन डकेट को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। 4. रुट ने कोहली को पीछे छोड़ा जो रूट ने नाबाद 99 रन की पारी खेली। इसके साथ ही जीते हुए वनडे मैचों में रन चेज के दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 91.59 हो गया। कम से कम 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अब उनसे आगे सिर्फ एमएस धोनी (102.71) हैं। विराट कोहली (89.07) तीसरे स्थान पर खिसक गए। रूट वनडे में 99 रन पर नाबाद रहने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज भी बने। मैच के टॉप मोमेंट्स… 1. श्रेयस के शॉट से सीगल पक्षी घायल हुआ भारत की पारी के 33वें ओवर में श्रेयस अय्यर का कवर ड्राइव मैदान पर बैठे एक सीगल पक्षी को लग गया। चोट लगने के बाद पक्षी मैदान पर ही बैठा रहा। इंग्लैंड के खिलाड़ी जैकब बेथेल ने उसे उठाकर बाउंड्री लाइन के बाहर मौजूद स्टाफ को सौंपा। 2. आर्चर और बरार में नोक-झोक भारतीय पारी के 40वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने गुरनूर बरार पर लगातार बाउंसर फेंके। चौथी गेंद बरार के हाथ पर लगी और उनका बल्ला छूट गया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर बहस हुई, हालांकि अंपायर के दखल के बाद खेल फिर शुरू हो गया। 3. बुमराह ने एक ओवर में 18 रन बनाए भारतीय पारी के 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने बल्ले से शानदार खेल दिखाया। उन्होंने साकिब महमूद के ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। इस ओवर से भारत को 18 रन मिले। 4. बरार की गेंद ब्रुक के हेलमेट पर लगी इंग्लैंड की पारी के 9वें ओवर में गुरनूर बरार की शॉर्ट गेंद हैरी ब्रूक के हेलमेट की ग्रिल पर लगी। इसके बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा और फिजियो मैदान पर आए। ब्रूक का कनकशन टेस्ट किया गया, हालांकि वह बल्लेबाजी जारी रखने में सफल रहे। ————————————————- भारत-इंग्लैंड के दूसरे वनडे की मैच रिपोर्ट पढ़िए… इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, विराट-श्रेयस की फिफ्टी काम नहीं आई इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार देर रात 234 रन का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया। जीत के हीरो जो रूट रहे। वे 99 रन बनाकर नाबाद लौटे। पढ़ें पूरी खबर

गुप्त नवरात्रि और विनायकी चतुर्थी व्रत का योग आज:भगवान गणेश के साथ करें देवी दुर्गा, महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा और दूध का करें दान

आज (17 जुलाई) सुबह करीब 6.25 बजे तक आषाढ़ शुक्ल तृतीया तिथि है, 6.25 बजे के बाद चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर विनायकी चतुर्थी व्रत किया जाता है। अभी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि भी चल रही है। गुप्त नवरात्रि, शुक्रवार और विनायकी चतुर्थी का योग होने से इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना से चतुर्थी व्रत किया जाता है। चतुर्थी तिथि पर ही भगवान गणेश प्रकट हुए थे, इसलिए कई भक्त सालभर की सभी चतुर्थियों पर व्रत करते हैं। एक महीने में दो चतुर्थी आती हैं, इस तरह एक साल में कुल 24 चतुर्थियां रहती हैं, जिस वर्ष अधिकमास रहता है, तब सालभर में इस तिथि की संख्या 26 हो जाती हैं। शुक्र के दोषों को शांत करने के लिए करें दूध का दान ज्योतिष में शुक्रवार का कारक ग्रह शुक्र को माना जाता है, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह से संबंधित दोष हैं, उन्हें वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र पक्ष का न हो, तो व्यक्ति को पर्याप्त सुख-सुविधाएं भी नहीं मिलती है। इस ग्रह के दोषों को शांत करने के लिए हर सप्ताह शुक्रवार को शुक्रदेव की पूजा करनी चाहिए। इस ग्रह की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है, इसलिए ऊँ शुक्राय नम: मंत्र का जप करते हुए शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाना चाहिए। शुक्र के दोषों को शांत करने के लिए दूध का दान भी करना चाहिए। ऐसे कर सकते हैं गणेश जी की पूजा सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में गणेश पूजा की व्यवस्था करें। गणेश जी को जल-दूध, पंचामृत चढ़ाएं। सिंदूर, दूर्वा, फूल, चावल, मौसमी फल चढ़ाएं। धूप-दीप जलाएं। लड्डू, मोदक का भोग लगाएं। श्री गणेशाय नम: मंत्र का जप करते हुए आरती करें। पूजा में चतुर्थी व्रत करने का संकल्प लें। गणेश पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंद लोगों को धन-अनाज का दान करें। गणेश जी को दूर्वा खास तरीके से चढ़ाई जाती है। दूर्वा का जोड़ा बनाकर अर्पित किया जाता है। 22 दूर्वा को एक साथ जोड़ने पर 11 जोड़े तैयार हो जाते हैं। इन 11 जोड़ों को गणेश जी को चढ़ाएं। इसके लिए किसी मंदिर के बगीचे में उगी हुई या किसी साफ जगह पर उगी हुई दूर्वा ले सकते हैं। दूर्वा चढ़ाने से पहले साफ पानी से इसे धो लेना चाहिए। भगवान विष्णु के साथ महालक्ष्मी का अभिषेक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करने की भी परंपरा है। गणेश पूजन के बाद महालक्ष्मी और विष्णु जी की प्रतिमा स्थापित करें। भगवान को जल, दूध और पंचामृत चढ़ाएं, शुद्ध जल फिर से चढ़ाएं। कुमकुम, चंदन, अबीर, गुलाल, हार-फूल, नए वस्त्र आदि पूजन सामग्री से भगवान का श्रृंगार करें। महालक्ष्मी को लाल चुनरी चढ़ाएं। भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करना चाहिए। मौसमी फल और तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें। अंत भगवान से जानी-अनजानी गलतियों के लिए क्षमायाचना करें। पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें और खुद भी लें।

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न जीवन के लिए अच्छी आदतें अपनाएं, नियमों का पालन करते हुए संतुलित भोजन करें

शास्त्र कहते हैं कि स्वस्थ, सुखी और प्रसन्न जीवन के लिए कुछ अच्छी आदतें अपनानी चाहिए। इनमें समय पर जागना, समय पर सोना, संतुलित और सीमित भोजन करना, नियमित दिनचर्या रखना और अच्छा चरित्र शामिल हैं। अच्छा चरित्र नियमों का पालन करने से बनता है। हमें प्राकृतिक, ताजा और स्थानीय भोजन करना चाहिए। सही समय पर आराम करना और समय पर उठना शरीर और मन दोनों के लिए लाभदायक है। जब हम इन बातों का पालन करते हैं, तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा और मन शांत रहता है। जीवन में सफलता और खुशियां प्राप्त होती हैं। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए हमारा आहार कैसा होना चाहिए? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

17 अगस्त तक सूर्य कर्क राशि में:वृषभ राशि के लोगों का बढ़ा रहेगा आत्मविश्वास और यात्रा से हो सकता है लाभ, कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा आने वाला समय

सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। कुछ हिन्दी पंचांग में कर्क संक्रांति की तारीख 16 जुलाई और कुछ में 17 जुलाई बताई गई है। अब यह ग्रह 17 अगस्त तक कर्क राशि में ही रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान और आरोग्य का कारक ग्रह माना गया है।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, कर्क एक जल तत्व की राशि है और इसके स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य का मित्र ग्रह है। मित्र की राशि में सूर्य का यह गोचर सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सूर्य का कैसा असर रहने वाला है… इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का यह गोचर चतुर्थ भाव में है। इससे पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में आपको पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान मिल सकता है। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे। इन लोगों के लिए सूर्य तृतीय भाव में है। यह ग्रह आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि करेगा। इस समय आपके लिए यात्राएं लाभप्रद साबित होंगी, भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार होगा और आपके अटके हुए सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। इन लोगों के लिए सूर्य द्वितीय भाव में है, इससे आपको आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की जरूरत है। वाणी में थोड़ी कठोरता आ सकती है, जिससे परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, बोलते समय सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में अचानक कोई निर्णय हो सकता है। इस राशि में सूर्य है। सूर्य की यह स्थिति व्यक्तित्व में एक नया निखार लाएगी। इस दौरान मान-सम्मान मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही, आपके स्वभाव में थोड़ा अहंकार और गुस्सा भी आ सकता है, इसलिए वैवाहिक जीवन में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह है। इस राशि के लिए सूर्य द्वादश भाव में है, इसके प्रभाव से खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग विदेश यात्रा या विदेशी व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य और कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। इस राशि के लिए सूर्य एकादश भाव में है, जो बेहद शुभ और फलदायी है। इस समय में आय के नए स्रोत बनेंगे, पुराने निवेशों से बड़ा लाभ मिलेगा और समाज के प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में काम आएंगे। इन लोगों के लिए सूर्य दशम भाव में है, इस कारण करियर में बड़ी सफलता के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है, सरकारी क्षेत्र से बड़ा लाभ होगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस राशि के लिए सूर्य का गोचर नवम भाव में है, जिससे इन लोगों का झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर रहेगा। इस दौरान भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लंबी दूरी की यात्राएं सुखद रहेंगी। पिता या पितातुल्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से जीवन की कई मुश्किलें हल हो जाएंगी। इन जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव में है, इस कारण आपको सेहत के मामले में बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अचानक से कुछ अड़चनें या गुप्त चिंताएं सामने आ सकती हैं, हालांकि शोध कार्यों और गूढ़ रहस्यों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन किसी भी बड़े निवेश से अभी श्रेष्ठ रहेगा। सूर्य सप्तम भाव में है, इस कारण जीवन साथी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इस समय आपको अपने अहंकार को छोड़ कर रिश्तों में तालमेल बिठाना होगा, साथ ही साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी नया सौदा करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से जांच लेना समझदारी होगी। इन लोगों के लिए सूर्य छठे भाव में है, जो राहत देने वाला रहेगा। इस दौरान आपके गुप्त शत्रु और विरोधी परास्त होंगे, कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको विजय मिलेगी और यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो उसमें भी सुधार होगा। सूर्य पंचम भाव में है, जिससे छात्रों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं, लेकिन जो लोग कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

नीट यूजी का रिजल्ट, टॉप-10 में राजस्थान के 2 स्टूडेंट्स:आंसर-की जारी होने के कुछ घंटे बाद ही रिजल्ट जारी; वेबसाइट क्रेश

एनटीए ने गुरुवार देर रात नीट यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान के 25 शहरों में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। 577 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। दो दिन पहले रिकोर्डेड रिस्पोंस की जारी होने के बाद से स्टूडेंटस को रिजल्ट का इंतजार था। एनटीए ने फाइनल आसंर-की जारी की और उसके कुछ मिनट बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी परिणामों के अनुसार सफल स्टूडेंटस में 58 फीसदी से ज्यादा छात्राएं हैं। इस साल 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। इनमें 93% से ज्यादा अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा देने वाले थे, जबकि 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है। 13 भाषाओं में हुई थी परीक्षा नीट परीक्षा 13 भाषाओं में हुई थी और देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए थे। कोटा से अभी तक देखे गए रिजल्ट के अनुसार टॉप टेन में दो स्टूडेंट शामिल है। रिजल्ट आने के बाद से ही स्टूडेंटस वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे है, जिसके चलते रिजल्ट पेज भी क्रेश हो रहा है। इधर, परिणाम देखने का दौर शुरू हो चुका है। कोटा से माना जा रहा है कि टॉप टेन में स्टूडेंटस शामिल है। श्रेणी-वार सफल उम्मीदवार

346 महात्मा गांधी स्कूलों में हिंदी माध्यम शुरू होगा:टोंक की 5 स्कूलें भी शामिल; डीईओ से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

राजस्थान में कम नामांकन वाले 346 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में हिंदी माध्यम भी शुरू हो गया है। इसमें टोंक जिले की पांच स्कूलें भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने हिंदी माध्यम में एडमिशन के लिए भी आदेश जारी कर दिए हैं। सभी जिलों से सात कार्य दिवस में रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगे हैं। सरकार का मानना है कि इससे कम नामांकन वाले स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। हालांकि, शिक्षक संघ ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए स्कूलों का स्वरूप बदलने के बजाय अंग्रेजी माध्यम के लिए अलग कैडर बनाकर सीधी भर्ती करने की मांग की है। शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुए आदेश राजस्थान सरकार के शिक्षा ग्रुप-1 विभाग के शासन उप सचिव आलोक जैन ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर को भेजे पत्र में कहा है कि प्रदेश के 346 महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन अत्यंत कम है। ऐसे विद्यालयों में अब हिंदी माध्यम के विद्यार्थियों को भी प्रवेश दिया जाएगा। विभाग ने इन विद्यालयों को हिंदी माध्यम में संचालित करने के संबंध में नियमानुसार आवश्यक प्रस्ताव और टिप्पणी जल्द भेजने के निर्देश दिए हैं। डीईओ से सात दिन में मांगी रिपोर्ट नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के साथ शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से सात कार्य दिवस में विस्तृत रिपोर्ट और प्रस्ताव मांगे गए हैं। रिपोर्ट में हिंदी माध्यम शुरू करने का औचित्य, वर्तमान नामांकन की स्थिति और स्थानीय आवश्यकता का आकलन शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि कई क्षेत्रों में अभिभावक अब भी हिंदी माध्यम को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में हिंदी माध्यम शुरू होने से प्रवेश संख्या बढ़ सकती है। तबादलों के बीच फैसले का असर यह निर्णय ऐसे समय लिया गया है, जब प्रदेश में शिक्षकों के बंपर तबादले हुए हैं। विभाग का मानना है कि माध्यम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन विद्यालयों में शिक्षकों के तबादलों और स्टाफ के पुनर्गठन पर भी असर पड़ सकता है। अंतिम निर्णय जिलों से प्राप्त रिपोर्ट और विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। शिक्षक संघ ने उठाई अलग मांग शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों ने विद्यार्थियों को महंगी निजी स्कूलों की फीस से राहत दिलाई है। उनका कहना है कि कम नामांकन वाले स्कूलों को बंद करने या उनका स्वरूप बदलने की बजाय सरकार अंग्रेजी माध्यम के लिए अलग कैडर बनाकर सीधी भर्ती करे। इससे स्कूलों में नामांकन बढ़ेगा और शिक्षा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि यदि कैडर आधारित भर्ती के बाद भी नामांकन नहीं बढ़ता है, तभी कम नामांकन वाले विद्यालयों पर आगे निर्णय लिया जाए।

लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच हो सकता है:दावा- 2027 वर्ल्डकप प्लानिंग का हिस्सा नहीं; सिलेक्टर्स यशस्वी जैसे युवा खिलाड़ियों के पक्ष में

लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को होने वाला तीसरा वनडे मुकाबला रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने रोहित शर्मा को साफ कर दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं। कमेटी ने इंग्लैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ बैठक में उन्हें यह फैसला बताया। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चयनकर्ताओं ने रोहित से कहा कि यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने रोहित पर यह फैसला छोड़ दिया है कि वह संन्यास लेते हैं या चयन के लिए उपलब्ध रहते हैं। इंग्लैंड दौरे पर रोहित का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पहले दो वनडे में उन्होंने 11 और 26 रन बनाए। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिटनेस पर काम करने के बावजूद रोहित इस फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान BCCI के कुछ अधिकारियों से भी इस बारे में चर्चा की। इन 4 कारणों से खत्म हो सकता है रोहित का करियर 1. रोहित 2027 वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे रोहत की उम्र 39 साल 77 दिन है। 2027 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 40 साल से अधिक हो जाएगी। ऐसे में सिलेक्टर्स उनकी जगह नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। 2. 2027 वर्ल्ड कप के लिए नई टीम तैयार करना चाहते हैं चयनकर्ता रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए नई टीम बनाना चाहती है। इसी वजह से यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की योजना है। टेस्ट में लगातार रन बनाने के बावजूद जायसवाल को वनडे में लंबा इंतजार करना पड़ा है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में शतक लगाया था। 3. कप्तानी पहले ही शुभमन गिल को मिल चुकी रोहित से पिछले साल वनडे कप्तानी लेकर शुभमन गिल को जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद से ही संकेत मिलने लगे थे कि चयनकर्ता भविष्य की टीम तैयार करने पर फोकस कर रहे हैं। 4. पहले ही दो फॉर्मेट छोड़ चुके हैं रोहित ने 29 जून 2024 को भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद संन्यास लिया था। इसके बाद 7 मई 2025 को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। भारत को 2 ICC खिताब जिताए रोहित की कप्तानी में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा। उन्होंने टीम को पहले गेंद से अटैक करने की स्ट्रैटिजी सिखाई। इससे वनडे क्रिकेट में भारत का नजरिया बदल गया। इसी टेम्पलेट पर भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता। फिर 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी जीताई। बतौर कप्तान 103 मैच जीते रोहित शर्मा भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने 2017 से 2025 के बीच तीनों फॉर्मेट मिलाकर 142 मैचों में कप्तानी की। इसमें भारत ने 103 मुकाबले जीते। वनडे में उन्होंने 56 मैचों में 42 जीत, टी-20 इंटरनेशनल में 62 मैचों में 49 जीत और टेस्ट में 24 मैचों में 12 जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर दो ICC खिताब अपने नाम किए। उन्होंने भारत को 2018 और 2023 एशिया कप भी जिताया।

Re NEET यूजी एग्जाम रिजल्ट जारी:11.21 लाख कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई, पंजाब-हरियाणा के स्‍टूडेंट्स ने टॉप किया

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने Re-NEET UG 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट Re-NEET UG 2026 Result” या “NEET UG 2026 Score Card” पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 11.21 लाख कैंडिडेट्स क्‍वालिफाई कुल 11.21 लाख कैंडिडेट्स रीएग्‍जाम में क्‍वालिफाई हुए हैं। छात्राओं का पास पर्सेंट छात्रों से बेहतर रहा है। इस बार 138 उम्‍मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्‍यादा स्‍कोर किया है। पंजाब के आर्यन गुप्‍ता आर हरियाणा के पांशुल बंसल 715 नंबर के साथ कंबाइंड टॉपर बने हैं। 2 भागों में होगी काउंसलिंग : स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर चल रही रिजल्ट की फर्जी खबरों पर भरोसा न करें और सिर्फ ऑफिशियल अपडेट ही देखें। 21 जून को हुई थी परीक्षा री-NEET UG 2026 परीक्षा 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक ऑफलाइन (OMR आधारित) मोड में हुई। इस एग्जाम के लिए 22 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इससे पहले NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक विवाद के बाद उसे रद्द कर दिया गया और री-एग्जाम कराया गया। भारत के 551 शहरों में आयोजन Re-NEET यूजी 2026 भारत के 551 शहरों में 5,440 एग्जाम सेंटर पर और विदेशों में 14 केंद्रों पर आयोजित की गई। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना की मदद ली गई। इसके तहत C – 17 परिवहन विमान और Mi – 17 हेलिकॉप्टर के जरिये नीट पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए गए। ये खबर भी पढ़ें अंडरगारमेंट्स में मोबाइल लेकर NEET एग्जाम देने पहुंची छात्रा:MBBS स्टूडेंट्स एग्जाम देते अरेस्ट; 9 पसलियां टूटने के बाद भी सृष्टि ने दी परीक्षा
रविवार 21 जून यानी को NEET का दोबारा एग्जाम हुआ। इस दौरान जहां बिहार में एक बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ। वहीं एक छात्रा अंडरगारमेंट्स में मोबाइल के साथ एग्जाम हॉल में पकड़ी गई। पूरी खबर यहां पढ़ें

विश्व कप मैच के बाद फॉकलैंड पर फिर भिड़े अर्जेंटीना-ब्रिटेन:ब्रिटिश वॉरशिप के समुद्री इलाके में घुसने का आरोप; खिलाड़ियों के बैनर से विवाद बढ़ा

फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के कुछ घंटों बाद अर्जेंटीना और ब्रिटेन के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर नया विवाद शुरू हो गया। अर्जेंटीना ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन की रॉयल नेवी का वॉरशिप HMS मेडवे बिना अनुमति उसके समुद्री क्षेत्र में घुस आया।

अर्जेंटीना ने इसे सैन्य घुसपैठ करार दिया। विदेश मंत्री पाब्लो क्विर्नो ने कहा कि इस मामले में ब्रिटिश दूतावास के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया गया है। वहीं ब्रिटेन ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यात्रा की जानकारी पहले ही अर्जेंटीना सरकार को दे दी गई थी और यह अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप थी। यह विवाद उस समय और बढ़ गया जब इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर ‘लास माल्विनास सन अर्जेंटीना’ (माल्विनास अर्जेंटीना का है) लिखा बैनर लहराया। अर्जेंटीना में फॉकलैंड को माल्विनास कहा जाता है। इस घटना के बाद दोनों देशों का पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया। अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति ने इंग्लैंड को समुद्री लुटेरा कहा मैच से पहले अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति विक्टोरिया वियारुएल ने इंग्लैंड को आक्रमणकारी और कब्जा करने वाले समुद्री लुटेरे तक कहा था। मैच जीतने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “फॉकलैंड अर्जेंटीना का है। हमें स्टेडियम में यह बैनर ले जाने से रोका गया, लेकिन वे भूल गए कि माल्विनास हमारे खून और हमारे दिल में बसता है।” ब्रिटेन ने नाराजगी जताई, कहा- खेल में राजनीति न हो वहीं, ब्रिटेन के बिजनेस सेक्रेटरी पीटर काइल ने खिलाड़ियों के बैनर को पूरी तरह अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि फुटबॉल में राजनीति की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और फीफा को जांच करनी चाहिए कि कहीं खिलाड़ियों ने राजनीतिक संदेश देने संबंधी नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। उन्होंने कहा, “राजनीति को फुटबॉल से दूर रहना चाहिए। आगे क्या कार्रवाई होगी, इसका फैसला अब फीफा करेगा।” फॉकलैंड को लेकर अर्जेंटीना और ब्रिटेन में 44 साल से विवाद फॉकलैंड द्वीप का मामला ब्रिटेन और अर्जेंटीना दोनों के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। दोनों देश इस पर दावा करते हैं। अर्जेंटीना इस द्वीप को माल्विनास कहता है। फॉकलैंड दक्षिण अटलांटिक महासागर में स्थित हैं और अर्जेंटीना से सिर्फ 500 किमी दूर है। वहीं ब्रिटेन से यह 13,000 किमी दूर स्थित है। अर्जेंटीना ऐतिहासिक रूप से इस द्वीप को अपना बताता आया है। अर्जेंटीना का कहना है कि ये द्वीप उसके पास होने चाहिए, क्योंकि ये उसके इलाके के करीब हैं। वहीं ब्रिटेन कहता है कि वहां रहने वाले लोग खुद को ब्रिटिश मानते हैं और उन्होंने वोट करके भी ब्रिटेन के साथ रहने की इच्छा जताई है, इसलिए यह उसका क्षेत्र है। 1982 में अर्जेंटीना ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने सेना भेजकर सिर्फ 10 हफ्ते में इन्हें वापस हासिल किया था। अर्जेंटीना के आत्मसमर्पण करने से पहले लगभग 650 अर्जेंटीनाई सैनिक और 255 ब्रिटिश सैनिक मारे गए थे। फॉकलैंड पर ब्रिटेन का रुख क्या है ब्रिटेन ने दोहराया कि फॉकलैंड द्वीप के लोगों ने कई बार जनमत के जरिए ब्रिटिश क्षेत्र बने रहने की इच्छा जताई है। डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा- ब्रिटेन का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। फॉकलैंड द्वीप के लोग ब्रिटिश हैं और अपने भविष्य का फैसला करने का अधिकार उन्हीं के पास है।

NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख स्टूडेंट्स पास:इनमें 58% से ज्यादा छात्राएं; पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल करीब 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार मेडिकल, डेंटल, AYUSH और अन्य मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में से 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया टॉप किया। परीक्षा में 19 उम्मीदवारों ने 700 से ज्यादा, जबकि 138 उम्मीदवारों ने 690 से अधिक अंक हासिल किए। इन टॉप स्कोरर्स में 93% से ज्यादा छात्र पहली बार NEET परीक्षा देने वाले थे और 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही। इस साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा। क्वालिफाई करने वाले कुल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं और 55.1% छात्र हैं। NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ विदेशों के स्टूडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। इस साल परीक्षा देश और विदेश के 551 शहरों में बने 5,440 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। 2027 से कंप्यूटर आधारित होगी NEET परीक्षा पेपर लीक के बाद सरकार ने NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। 2027 से NEET-UG कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। फिलहाल परीक्षा ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में होती है। नई व्यवस्था में स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर सवाल हल करेंगे। हालांकि, सिलेबस, प्रश्नों की संख्या, विषय और मार्किंग स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा के लिए पहले से मॉक टेस्ट और डेमो की सुविधा भी दी जाएगी, ताकि वे नए सिस्टम के अनुसार तैयारी कर सकें। सुधारों के लिए बनी थी समिति जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के लिए पूर्व ISRO अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति बनाई थी। समिति को परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए सुझाव देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।