ब्रेकिंग न्यूज़
छह साल की मासूम से छेड़छाड़, गांव में तनाव:गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़फोड़ कर बाइक को कुएं में फेंका; भारी पुलिस बल तैनात किया

अजमेर जिले में 6 साल की मासूम से छेड़छाड़ को लेकर बुधवार रात तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की बाइक में तोड़फोड़ कर उसे कुएं में फेंक दिया। वहीं ग्रामीणों के विरोध के बीच आरोपी (68) मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अनुसार गांव के एक व्यक्ति पर छह साल की मासूम से छेड़छाड़ का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक को कुएं में फेंका मौके पर खड़ी एक बाइक को ग्रामीणों ने आरोपी की बताकर उसमें तोड़फोड़ की और उसे कुएं में फेंक दिया। स्थिति को देखते हुए गांव में तनाव का माहौल हो गया। ग्रामीण रात करीब 11 बजे तक रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। कई थानों का पुलिस जाप्ता तैनात किया गया सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर भिनाय, सरवाड़, केकड़ी समेत आसपास के थाना क्षेत्रों का पुलिस जाप्ता तैनात किया गया। सराना और अजमेर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाए जाने की सूचना है। मौके पर एडिशनल एसपी (केकड़ी) राजेश कुमार मील, डीएसपी हर्षित शर्मा, भिनाय थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सरवाड़ थाना प्रभारी रामपाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल गांव में माहौल शांतिपूर्ण है।

बच्चों के विवाद में दो वकील भिड़े:देर रात तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, बाइक खड़ी करने की बात को लेकर हुआ झगड़ा

राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने उस समय बड़ा रूप ले लिया, जब दोनों बच्चों के परिजन आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के पिता पेशे से एडवोकेट बताए जा रहे हैं। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बाइक पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी स्थित खंडेलवाल कॉलेज के पास बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दो बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। बच्चों का विवाद बढ़ने पर दोनों के पिता मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। इसके बाद दोनों पक्षों को शास्त्री नगर थाने लाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। विवाद की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक और परिचित भी बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। शास्त्री नगर थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस समझाइश के जरिए मामले का समाधान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया है तो ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सहायक पुलिस आयुक्त शास्त्री नगर हंसराज बेरवा ने बताया कि घटना रात करीब पौने नौ बजे निजी कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी में हुई। स्कूटी सवार दो युवकों और एक बाइक सवार के बीच रास्ता देने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में दो पक्षों के विवाद में बदल गई। दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और हाथापाई होने लगी, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। झगड़े में शामिल बाइक सवारों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पा लिया गया और दोनों पक्षों को समझाकर उनके घर भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

CMHO ऑफिस में बिना-लाइसेंस रिन्यूअल का चल रहा था काम:लाइसेंस 7 महीने से एक्सपायर, विभागीय अधिकारियों को नहीं लगी जानकारी

सवाई माधोपुर के सीएमएचओ कार्यालय में मेनपावर सप्लाई का कार्य करने वाली संस्था के लाइसेंस की वैधता समाप्त हुए सात माह बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी तक नहीं थी। वहीं संस्था भी बिना लाइसेंस नवीनीकरण के लगातार कार्य करती रही। मामला सामने आने के बाद अब सीएमएचओ ने श्रम विभाग को पत्र लिखकर लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं होने का कारण पूछने की बात कही है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई थी लाइसेंस की वैधता विभागीय सूत्रों के अनुसार महात्मा गांधी श्रमिक ठेका सहकारी समिति लिमिटेड, कोटा सीएमएचओ कार्यालय के अधीन मेनपावर सप्लाई का कार्य कर रही है। ठेका प्रक्रिया के दौरान संस्था ने जो लाइसेंस संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, उनकी वैधता 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद संस्था पिछले सात माह से बिना वैध लाइसेंस के सीएमएचओ कार्यालय में मेनपावर सप्लाई का कार्य करती रही। विभागीय अधिकारियों को नहीं लगी जानकारी मामले में सबसे अहम बात यह रही कि विभागीय अधिकारियों को भी यह पता नहीं चल पाया कि संस्था के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है। शिकायत मिलने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और मामले की जानकारी जुटाई गई। अब श्रम विभाग से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण मामला सामने आने के बाद सीएमएचओ कार्यालय ने श्रम विभाग से संपर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि लाइसेंस का नवीनीकरण क्यों नहीं हुआ और संस्था बिना वैध लाइसेंस के कैसे कार्य करती रही, इसकी जानकारी ली जाएगी। सीएमएचओ बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने बताया कि महात्मा गांधी श्रमिक ठेका सहकारी समिति लिमिटेड, कोटा को सभी दस्तावेजों की जांच के बाद मेनपावर सप्लाई का ठेका दिया गया था। उन्होंने कहा कि संस्था के लाइसेंस की वैधता समाप्त होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में श्रम विभाग को पत्र लिखकर नवीनीकरण नहीं होने के कारणों की जानकारी मांगी जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आम जनता की समस्याओं को मिला मंच:उदयपुर में सड़क पर फैला कीचड़ तो कहीं नालियां हुईं बंद, अधिकारियों को पाबंद कर वार्डों में शुरू कराया सफाई अभियान

दैनिक भास्कर का ‘भास्कर समाधान’ उदयपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को उठाने और उनके त्वरित समाधान का एक बेहद सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस मंच के जरिए स्थानीय नागरिकों ने अपने वार्डों और कॉलोनियों की मूलभूत समस्याओं जैसे—सड़क निर्माण, कीचड़, जलभराव, बंद नालियां और सफाई कर्मचारियों की अनुपस्थिति को प्रमुखता से प्रशासन के सामने रखा है। इस जनहित पहल का असर यह हुआ कि कई मामलों में संबंधित विभाग और अधिकारियों को तुरंत हरकत में आना पड़ा। बड़गांव, फतेहपुरा और आदर्श नगर के लोग जहां आज भी अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं, वहीं नाकोड़ा नगर, गणेशपुरा और विनायक नगर जैसी जगहों से बड़ी राहत की खबर आई है। इन क्षेत्रों में ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुए मौके पर सफाई टीम भेजी और बदहाल व्यवस्था को तुरंत सुधारा। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… विनायक नगर में नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था
उदयपुर के बेडला क्षेत्र स्थित ओमकार विहार के निवासी मोहन लाल व्यास ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर क्षेत्र में नियमित नाली सफाई न होने की समस्या उठाई है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ हॉस्पिटल के पास विनायक नगर में नालियों की सफाई पूरी तरह ठप है। पहले यह इलाका ग्राम पंचायत के अधीन आता था, लेकिन उदयपुर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) में शामिल होने के बाद से यहां साफ-सफाई की स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई है।
पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क नहीं हुई दुरुस्त
बड़गांव के श्री महालक्ष्मी नगर में सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्रवासी राधा कृष्णा जोशी ने बताया कि कुछ समय पहले गैस की पाइपलाइन डालने के लिए यहां की मुख्य सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी आज तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते मार्ग पर हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लिखित शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
उदयपुर के आदर्श नगर में नाली निर्माण न होने से स्थानीय निवासी गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से बेहद परेशान हैं। क्षेत्रवासी लोकेंद्र जैन ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर इस समस्या को प्रमुखता से उठाया है। निवासियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर गंदा पानी जमा रहता है। इस गंभीर समस्या के संबंध में संबंधित विभाग को लिखित में भी शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन लंबे समय बाद भी अब तक समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
हर तरफ फैली गंदगी और बदबू, लोग परेशान
उदयपुर शहर के फतेहपुरा क्षेत्र में लंबे समय से नालियां जाम होने के कारण स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। क्षेत्रवासी शकीला बानो ने ‘भास्कर समाधान’ पर इस गंभीर समस्या को पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि घरों के पास नालियों में गंदगी और झाड़ियां जमा होने से बदबू आ रही है, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा बढ़ गया है। परेशान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द व्यापक सफाई अभियान चलाकर नालियों को दुरुस्त किया जाए।
राखमापुरा क्षेत्र में शिकायत के बाद जागा विभाग
उदयपुर शहर के नाकोड़ा नगर स्थित राखमापुरा क्षेत्र में दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर उठाई गई समस्या का बड़ा असर देखने को मिला है। स्थानीय निवासी कैलाश जाट ने क्षेत्र में लंबे समय से नालियों की सफाई न होने और इसके कारण हर तरफ फैल रही भीषण बदबू की शिकायत पोस्ट की थी। समस्या पोस्ट होने और मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई की। प्रशासन ने मौके पर टीम भेजकर नालियों की पूरी सफाई करवा दी है, जिससे स्थानीय निवासियों को इस गंभीर समस्या से राहत मिल गई है।
एक क्लिक पर आए सफाईकर्मी
उदयपुर शहर के गणेशपुरा स्थित विनायक नगर में लंबे समय से सफाई न होने की गंभीर समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी महावीर प्रसाद शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की थी कि पिछले कई दिनों से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी वार्ड में नहीं आ रहे थे। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। लेकिन समस्या पोस्ट होने के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करवाकर पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करवाई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
सत्यनारायण शर्मा बने ‘पब्लिक के स्टार’
उदयपुर के बोहरा गणेश जी और विनायक नगर इलाके में पिछले कई दिनों से सफाई कर्मचारी न आने से फैली गंदगी की समस्या का समाधान हो गया है। क्षेत्रवासी महावीर प्रसाद शर्मा ने इस बदहाली को लेकर ‘भास्कर ऐप’ पर समस्या पोस्ट की थी। मामला संज्ञान में आते ही नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित स्टाफ को पाबंद कर दिया है, जिससे अब स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिली है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.उदयपुर में सड़क और रोड लाइटें हुई ठीक:कई इलाकों में अब भी गंदगी और झूलते तारों की समस्या, कनिष्ठ अभियंता रवि जैन बने ‘स्टार ऑफिसर’ 2.आठ साल पुरानी नाले की समस्या का हुआ समाधान:जनसमस्याओं पर कार्रवाई जारी, समाधान से लोगों को मिली राहत, प्रमोद कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.उदयपुर में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल:सीवर और गंदगी की शिकायतों पर निगम ने दिखाया एक्शन, अजय घारू बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ 4.उदयपुर में जलभराव और सीवर से मिली राहत:श्रीनाथ नगर और हिरण मगरी में दूर हुआ संकट, जमादार प्रकाश चंद्र बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.उदयपुर में बंद स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की चिंता:कहीं कचरे का अंबार, कहीं पानी-बिजली की मार, लाइनमैन आशीष मीणा बने आज के ‘पब्लिक के स्टार’ 6.उदयपुर में सड़क पर गड्ढे, नलों में सूखा:कॉलोनियों में बुनियादी विकास की खुली पोल, ऐप पर पोस्ट होते ही दौड़ा प्रशासन 7.उदयपुर में सड़कें बनीं आफत:गारियावास में छाया अंधेरा, प्रताप नगर में गैस पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क छोड़ दी अधूरी 8.उदयपुर में जनता की आवाज का दिखा दम:कहीं 15 दिन बाद हटा कचरा तो कहीं दुरुस्त हुई पानी की टंकी 9.‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:फतहसागर में बेसहारा पशु ब्रिज से गिर रहे, बड़गांव में बिजली के तारों पर लटका पेड़, खुली नालियों से हादसे का डर 10.हिरण मगरी में बंद रोड लाइटें ठीक:आर्य समाज मार्ग पर नाली साफ होने से खत्म हुआ जलभराव, लेकिन कॉलोनियों में टूटी सड़क बनी परेशानी

जयपुर में जनसमस्याओं पर तुरंत एक्शन:लापरवाही के खिलाफ धरातल पर दिखा बड़ा असर, निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल की तत्परता से बड़ी कार्रवाई

दैनिक भास्कर का ‘भास्कर समाधान’ जयपुर शहर की कॉलोनियों और क्षेत्रों में बुनियादी समस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है। इसके जरिए स्थानीय निवासी सीधे तौर पर जलभराव, सीवर ओवरफ्लो, टूटी सड़कों और गंदगी जैसी गंभीर दिक्कतों को पोस्ट कर रहे हैं। इस जनहित पहल के कारण ही प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि लगातार एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर चित्रकूट नगर, सोडाला, इंदिरा गांधी नगर और गिरधारीपुरा के निवासी सीवर, कचरे के ढेर व टूटी सड़कों से राहत पाने के लिए प्रशासनिक सुस्ती के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर झोटवाड़ा और पानीपेच इलाके से राहत की बड़ी खबरें आई हैं। झोटवाड़ा में कई दिनों से बंद पड़े रास्ते से गंदा पानी साफ कराया गया, तो पानीपेच में निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने तत्परता दिखाते हुए अवैध गैस रिफिलिंग के खतरनाक खेल में कार्रवाई करवा कर करवाकर जनता को बड़ी राहत दिलाई है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें।) चित्रकूट नगर से सामने आई सीवर की समस्या
जयपुर शहर के चित्रकूट नगर के जेडीए स्किम निवासी प्रवीण सैनी ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जय श्री पालीवाल स्कूल के पास सड़क पर कई दिनों से सीवर चैंबर ओवरफ्लो हो रहा है। जिसके कारण आस-पास से गुजरने वाले बच्चों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
कचरे की बदबू से जीना मुश्किल
सोडाला के सुरेंद्र पाल सिंह पथ के रहने वाले हिमांशु भाटी ने समस्या पोस्ट की है कि न्यू सांगानेर रोड की कॉलोनी में कई सालों से कचरा जमा हो रहा है। खाली प्लॉट में लोगों ने कचरा डाल कर ढेर जमा कर लिया है। जिसके कारण भयंकर बदबू भी आती है। लोगों ने मांग की है कि इस कचरा का समाधान किया जाए।
टूटी रोड से जलभराव की समस्या
जयपुर शहर के इंदिरा गांधी नगर के सेक्टर 2 से सड़क संबंधित समस्या सामने आई है। क्षेत्रवासी धारा सिंह ने भास्कर समाधान पर लिखा कि इलाके की रोड टूटी हुई है। बारिश के दिनों से पानी भरा रहता है। वाहन चालकों और अन्य लोगों को काफी असुविधा हो रही है। पानी जमा होने के बाद कई बीमारियों का भी खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि इलाके में रोड की निर्माण किया जाना चाहिए।
सड़क पर जलभराव के परेशान लोग
गिरधारीपुरा के जानकी विहार निवासी नरेश जाखर ने नाली का गंदा पानी रोड पर बहने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि गली के कुछ लोग लगातार गंदा पानी सड़क पर छोड़ रहे है, जिससे बाकी लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को घरों के बाहर गंदगी हो रही है।
कई दिनों से बनी समस्या का हुआ समाधान
झोटवाड़ा के मारूति नगर के रहने वाले अरविंद शर्मा ने दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सीवर का पानी रोड पर बहने की समस्या लिखी थी। इस समस्या में बताया था कि पिछले कई दिनों से दादी का फाटक के शिव नगर में रास्ता बंद था। पूरी रोड पर गंदा पानी भरा हुआ था, हालांकि समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया और समस्या का समाधान करवा दिया है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
अवैध तरीके से भरी जा रही गैस का समाधान
शहर के पानीपेच इलाके के सीतारामपुरा में भेरूजी मंदिर के पास से अवैध गैस रिफिल की समस्या सामने आई थी। जिसमें क्षेत्रवासी रमेश सिंह ने लिखा था कि इस इलाके में ओटो रिक्शा और कारों में धड़ल्ले से गैस भरी जा रही थी। समस्या पोस्ट होने के बाद निवर्तमान पार्षद ने मामले में प्रशासन के साथ मिलकर इसपर कार्रवाई करवाई है। मामले में कार्रवाई के बाद इसका समाधान हो गया जिससे लोगों में खुशी है। X
मनोज मुदगल बने ‘पब्लिक के स्टार’
जयपुर के पानीपेच इलाके से सामने आई अवैध गैस रिफिल की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। कुछ समय पहल क्षेत्रवासी रमेश सिंह ने इस समस्या को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट किया था। जिस पर निवर्तमान पार्षद मनोज मुदगल ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर समाधान करवा दिया है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली है। लोगों ने मनोज मुदगल और दैनिक भास्कर का आभार जताया है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… भास्कर एप से समस्याओं के समाधान की ये खबरें भी पढ़िए… 1.शास्त्री नगर में मनोज मुदगल ने करवाई सफाई:जयपुर के कई इलाकों से हटा कचरा, तो कई जगहों पर सीवर और गंदगी से जूझ रहे लोग 2.एईएन हिमांशु शर्मा बने ‘स्टार ऑफिसर’:जलभराव, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं सुलझीं; ESI डिस्पेंसरी की परेशानी बरकरार 3.जयपुर में अधूरी सड़कें और खतरनाक पेयजल का संकट:काना विहार से लेकर सिद्धार्थ कॉलोनी तक फैली अव्यवस्था, लोगों ने लगाई सुधार की गुहार 4.हनुमान वाटिका में 1 साल से टूटी रोड:मानसरोवर में बीच सड़क पर गैस पाइपलाइन का टैंक, पानी के संकट पर पार्षद शिव सोनी ने लिया एक्शन 5.कचरा, जलभराव और टूटी सड़कें बनी बड़ी समस्या:‘भास्कर समाधान’ पर उठी नागरिकों की आवाज, बनी पार्क और सांगानेर में हुआ समाधान 6.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ का असर:हरमाड़ा और विद्याधर नगर में चमकीं बंद पड़ी रोड लाइटें, शिकायत के महज 24 घंटे के अंदर जागा प्रशासन 7.जयपुर में कीचड़, धूल और अंधेरे से जनता परेशान:भास्कर समाधान से जनता को मिली राहत, शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन 8.जयपुर में एक क्लिक पर खुली प्रशासन की नींद:टूटी पाइप लाइन ठीक, सुधरी स्ट्रीट लाइट; शहर के कई इलाकों में अब भी हाल बेहाल 9.‘भास्कर समाधान’: बुनियादी समस्याओं का मिल रहा हल:सड़क, पानी और सीवरेज जयपुर की बड़ी समस्या, यूजर बोले दो महीने से न गड्‌ढा भरा, न सड़क, कॉलोनी में पीने का पानी नहीं 10.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से हो रहा समस्याओं का हल:जयपुर में कहीं 14 साल से सड़क बनने का इंतजार, तो कहीं चूहों ने पूरा पार्क खोखला कर दिया

‘भास्कर समाधान’ बना पब्लिक की आवाज:दो साल बाद बनीं सड़क, नालियों की सफाई से मिली राहत, बिजली, कचरे और रोड लाइट्स की परेशानी बरकरार

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ पर आई शिकायतों के बाद एक ही दिन में सड़क, नाली की सफाई से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का समाधान हुआ। बोरखेड़ा में तो दो साल बाद सड़क बनी, जिससे लोगों का इंतजार खत्म हुआ। आज नालियों की सफाई करवाकर वार्ड नंबर 24 के जमादार जगदीश घेंघट ‘पब्लिक के स्टार’ बने हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की समस्याएं हल हुईं… जमादार जगदीश घेंघट बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के शिव प्रकाश ने आरोग्य नगर से नालियों के जाम होने और नियमित सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि जाम नालियों से ठहरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। बरसात में इनसे मौसमी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। सफाई कर्मचारी इस बारे में शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समस्या सामने आने के बाद अधिकारियों के निर्देश पर जमादार जगदीश घेंघट ने नालियों की सफाई करवाकर लोगों को राहत देने का काम किया है। दो साल बाद खत्म हुआ सड़क का इंतजार कोटा के बोरखेड़ा के आकाश नगर से विष्णु गोचर ने समस्या पोस्ट की थी कि उनके एरिया में मेंटीनेंस के काम के लिए दो साल पहले सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद भी सड़क ज्यों की त्यों छोड़ दी गई। दो साल से कॉलोनी वाले इस सड़क के बनने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सीसी रोड बनाकर लोगों को परेशानी से राहत दिलाई है। ग्रामीणों ने इसके लिए आभार जताया है। समस्या पोस्ट की तो हो गया समाधान कोटा के पुलिस थाना चौक, अंसारी रोड से नवीन कुमार चौथवानी ने 8–10 साल पुरानी नालियों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में सभी घरों की लाइन मेन चैम्बर से जोड़ दी गई हैं लेकिन उनके घर का कनेक्शन अब तक नहीं किया गया है। समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र कुमार के निर्देश पर नया वार्ड 28 के जमादार सिकंदर पंवार ने समस्या का समाधान करवा दिया है। हैल्थ इंस्पेक्टर धर्मेंन्द्र ने इसकी जानकारी भी शेयर की है। समस्या पोस्ट की तो नालियां हुईं साफ रंगबाड़ी के कृष्ण नगर से प्रियंका जैन ने नालियों की सफाई न होने का मुद्दा पोस्ट किया था। उन्हाेंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उनकी कॉलोनी में नालियां मलबे और कीचड़ से भरी हुई हैं। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से पानी घरों में आ रहा है। पूरे घर में बदबू है। संक्रमण और मौसमी बीमारियों के डर के बीच जी रहे हैं। कई बार शिकायत कर चुके लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद निगम के सफाईकर्मियों ने समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… ट्रांसफॉर्मर की डीपी खुली, करंट का डर कोटा के चौपाटी बाजार के सामने, रघु पान वाले की गली में लगे ट्रांसफॉर्मर की डीपी बारिश में भी खुली हुई है। यहां से स्कूली बच्चे, मंदिर जाने वाले श्रद्धालू और बेसहारा पशुओं का आना–जाना है। ऐसे में मॉनसून के दौरान करंट फैलने और बेसहारा पशुओं के करंट की चपेट में आने का डर बना हुआ है। कम्प्लेंट के बावजूद नहीं सुधरी रोड लाइट शाॅपिंग सेंटर, गुमानपुरा से गौरव अग्रवाल ने रोड लाइट खराब होने की समस्या भेजी है। उन्होंने लिखा कि ओसीएम शोरूम के सामने कई दिनों से रोड लाइट खराब पड़ी है। केडीए कर्मचारियाें को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसका हल करवाएं ताकि आने–जाने वालों को अंधेरे से हो रही परेशानी से राहत मिले। गली में कचरा, पत्थरों से रास्ता अवरुद्ध नगर निगम रोड, सकतपुरा से इमरान खान ने गली में कचरा और पत्थर डालकर रासता अवरुद्ध करने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि लोगों को मना करने के बावजूद गली में कचरा और पत्थर डाल रखे हैं। कई बार निगम को इसे हटाकर सफाई करवाने को कह चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मानसून में रास्ता अवरुद्ध होने से स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसका जल्द समाधान करवाएं। सड़क पर मलबा, वाहन चालक परेशान संजय लोढ़ा ने रामपुरा पोस्ट ऑफिस के पास वाली गली की समस्या पोस्ट की हे। उन्होंने बताया कि गली में काफी दिनों से मलबा पड़ा हुआ है लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारी इसे हटा नहीं रहे हैं। मलबे से मुख्य रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है जिससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही है। पूरे रोड पर यहां–वहां पत्थर और रोड़ी पड़े होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*’भास्कर समाधान’ में सुरेन्द्र बने ‘पब्लिक के स्टार’:* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*’भास्कर समाधान’: आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्‌ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्‌ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*’भास्कर समाधान’ पर प्रेमचंद बने ‘पब्लिक के स्टार’:* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने ‘स्टार ऑफिसर’:* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित

‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:अमित मुद्गल बने 'पब्लिक के स्टार', महीनों से खराब नल, बिजली के तार, पानी लीकेज और सड़क की समस्या हुई हल

अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ से महीनों से लंबित हैंडपंप की समस्या का समाधान होने से ग्रामीणों की समस्या हल हो गई। ऐसे ही बिजली के तारों, ड्रेनेज और पानी की पाइपलाइन के लीकेज का भी समाधान हो गया। अजमेरवासियों की भेजी हुईं ऐसी ही अन्य समस्याओं के समाधान भी विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया में हैं। पहले एक नजर डालते हैं उन समाधानों पर जिससे लोगों की लंबित समस्या दूर हुई… अमित मुद्गल बने ‘पब्लिक के स्टार’ अजमेर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पुलिस लाइंस से किशन गोपाल ने बिजली के तारों की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि गली में बिजली के तारों से हरे पेड़ों की शाखाएं दू रही हैं। इनसे स्पार्क की वजह से कई बार शॉर्ट सर्किट हो चुका है। बारिश में करंट आने का डर भी बना हुआ है। इस पर टाटा पावर के ऑपरेशन हेड अमित मुद्गल ने समस्या का समाधान करवा कॉलोनी के लोगों को राहत दी है। जर्जर हैंडपंप बदलने से बुझने लगी प्यास शहर के अंगिरा नगर, बिहारीगंज रोड से अरुण कुमार जांगिड़ ने जर्जर हैंडपंप की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके इलाके में लगे सरकारी हेंडपंप से पूरे मोहल्ले की प्यास बुझती है। लेकिन नल का ऊपरी हिस्सा टूट जाने के कारण सारा पानी बह जाता है। इस समस्या के सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान करवा दिया है। ड्रेनेज सिस्टम सही हुआ, जलभराव खत्म अजमेर की गोटा कॉलोनी, फायसागर रोड से दुर्गेश ने अपनी कॉलोनी की समस्रूा पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि अजमेर में प्रवेश करते ही सबसे पड़ने वाली उनकी कॉलोनियों में ट्रांसफॉर्मर के पास बरसात का पानी भरा हुआ है। वहीं नालियों में मिट्‌टी–कचरा भरा होने से निकासी नहीं हो पा रही इससे सारा पानी गलियों और मुख्य रास्तों पर भर जाता है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने ड्रेनेज सिस्टम सही कर समाधान करवा दिया। पानी की सप्लाई में लीकेज सुधारा ‘भास्कर समाधान’ पर आदर्श नगर से वैभव नागर ने पानी की पाइपलाइन में लीकेज की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल के नीचे चौराहे पर पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है। इसे कई बार सही कर चुके लेकिन यह बार–बार लीक हो जाती है। इसे रोज सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। समस्या पर कार्रवाई करते हुए जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने लीकेज बंदकर समस्या का समाधान कर दिया। आइए अब एक नजर उन समस्याओं पर भी डालें, जिनका समाधान होना अभी बाकी हैं… बंदरों के डर से घर में कैद अजमेर के बृजलाल गोधा ने बंदरों से हो रही परेशानी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि उनके क्षेत्र इंदिरा कालोनी, पुराना बड़गांव ग्राम पंचायत सेदरिया में आए दिन बच्चों– महिलाओं पर बंदर हमला कर उन्हें काट रहे हैं। मजदूरी के लिए घर से जाना और वापस आना भी मुश्किल हो गया है। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी कई बार शिकायत कर चुके लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। करीब 20–25 की संख्या में आने वाले ये बंदर पटाखों की आवाज से भी नहीं डरते हैं। टूटी सड़क और जाम ड्रेनेज से परेशान अजमेर के सुमेर राव ने लोहा खान कॉलोनी की गली नंबर 4 से टूटी सड़क, जाम ड्रेनेज और सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारी कॉलोनी में अधिकारी किसी भी समस्या की सुनवाई नहीं कर रहे हैं। टूटी ड्रेनेज लाइन के कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भरता है जिससे गलियों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का जल्द समाधान करवाकर कॉलोनीवासियों को राहत दें। बेसहारा पशुओं से राहगीर परेशान न्यू अम्बावाड़ी, तोपदड़ा से गौरांग गोयल ने बेसहारा पशुओं की समस्या पोसट की है। उन्होंने लिखा की उनकी कॉलोनी में गोयल राशन की दुकान वाली गली में बेसहारा पशुओं की बड़ी परेशानी है। बेसहारा गाय, सांड राहगीरों और वाहन चालकों के सामने खड़े होकर रास्ता रोक लेते हैं जिससे गली में जाम लग जाता है। अवैध डेयरी संचालक दूध निकालने के बाद अपने पशु खुला छोड़ देते हैं। खराब रोड लाइट, अंधेरे में लोग ‘भास्कर समाधान’ पर उमराव कुमार ने वरुण सागर रोड से खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा की वरुण सागर रोड से चामुंडा माता मंदिर रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर बीते कई दिनों से रो लाइट्स खराब हैं। शाम को अंधेरे के कारण मंदिर आने–जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी इसका समाधन संबंधित विभाग ने अब तक नहीं किया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

भास्कर समाधान: एईएन विकास बने 'स्टार ऑफिसर':कचरे और स्ट्रीट लाइट की समस्य का हुआ समाधान, पानी, टूटी सड़क और नालियों का समाधान अभी बाकी

सीकर शहर के लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं, जिन पर प्रशासन भी लगातार कार्रवाई कर रहा है। शहर में कचरा, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, सड़क और नालियों से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। वहीं कुछ शिकायतों का समाधान होने से लोगों को राहत भी मिली है। भास्कर समाधान में पढ़िए आज की प्रमुख समस्याएं और उनके समाधान। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… आज के स्टार ऑफिसर : एईएन विकास पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने कचरा जमा होने की समस्या को लेकर मोहम्मद अज़ीज़ ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी। जिसके बाद एईएन विकास ने मामले का संज्ञान लेते हुए नगर परिषद की टीम से मौके पर कचरे का उठाव करवाया। समय पर कार्रवाई से क्षेत्र में फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों को राहत मिली तथा स्कूल के बाहर का मार्ग भी साफ हो गया। स्कूल के बाहर से हटाया गया कचरे का ढेर पिपराली रोड स्थित प्राइड सिटी क्षेत्र में मदरसा स्कूल के सामने जमा कचरे की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अज़ीज़ ने बताया कि नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरे का उठाव कराया, जिससे क्षेत्र में फैली गंदगी और बदबू से लोगों को राहत मिली। कचरा हटने के बाद स्कूल के बाहर का मार्ग साफ हो गया है और बच्चों के आवागमन में भी सुविधा होगी। स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए नगर परिषद का आभार जताया। भंवर कॉलोनी में स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू अननोड रोड स्थित मनसा (भंवर) कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समस्या का समाधान हो गया है। शिकायतकर्ता पीयूष जोधा ने बताया कि संबंधित विभाग ने खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू कर दिया है। इसके बाद रात के समय कॉलोनी में रोशनी की व्यवस्था बहाल हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने लगी है। साथ ही दुर्घटना और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी कम हुई है। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग का आभार जताया। नई पाइपलाइन के बाद भी नहीं पहुंच रहा पानी, कॉलोनीवासी परेशान मदर डेयरी के पास दासा की ढाणी स्थित विद्या विहार, अखंड नगर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल संकट बना हुआ है। स्थानीय निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए निजी टैंकरों और अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। लगते ही खराब हुई स्ट्रीट लाइट, बार-बार शिकायत के बाद भी समाधान नहीं नवलगढ़ रोड स्थित रॉयल रेजीडेंसी, शिवसिंहपुरा क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी सचिन ने बताया कि लाइट शुरू से ही लगातार ब्लिंक करती रहती है और कई बार समस्या पोस्ट करने के बावजूद इसे ठीक नहीं किया गया। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द खराब स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है। निर्माणाधीन पुलिया के पास टूटी सड़क से राहगीर परेशान, हादसे का खतरा पिपराली रोड स्थित निर्माणाधीन पुलिया के नीचे सर्विस रोड का निर्माण अधूरा होने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी एडवोकेट प्रमोद कुमार स्वामी ने बताया कि पुलिया से सूर्य नगर की ओर जाने वाला मार्ग जगह-जगह टूटा हुआ है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क निर्माण पूरा कराने और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है। चार माह से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी और बदबू से लोग परेशान स्टेशन रोड स्थित शेखपुरा मोहल्ले में पिछले करीब चार महीनों से नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदा पानी जमा है। स्थानीय निवासी रिजवान हुसैन ने बताया कि सफाई ठेकेदार को कई बार अवगत कराने और 181 पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। नालियों में जमा गंदगी से बदबू फैल रही है और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए…. 1.आनंद नगर में बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:नाली, सड़क, बिजली, पेयजल और पार्किंग से जुड़ी कई समस्याएं आई सामने, कई समाधानों पर काम जारी 2.भास्कर समाधान : जलभराव की समस्या से मिली राहत:सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट की परेशानी बरकरार, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.भास्कर समाधान : बिजली लाइन हुई ठीक, खतरा टला:सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान, वाजिद अली बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 4.भास्कर समाधान: लगातार बिजली कटौती की समस्या का हुआ समाधान:सड़क, बिजली, पानी और सफाई की समस्याओं से लोग परेशान 5.भास्कर ‘समाधान’: शिकायत के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट:गड्ढे, गंदगी और आवारा पशुओं से बढ़ी लोगों की मुश्किलें, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 6.सीकर में जनता की समस्याओं पर जागा प्रशासन:जर्जर सड़कें, सीवर और नंगे तारों की शिकायतों पर अधिकारियों ने की कार्रवाई 7.सीकर में बहानेबाजी पर भारी पड़ा ऐक्शन:कहीं सिस्टम की सुस्ती से बढ़ा खतरा, तो कहीं ‘स्टार अफसर’ ने दूर की जनता की परेशानी 8.भास्कर समाधान: पोस्ट करने के 4 घंटे में हुआ समाधान:सीवर समस्या सुलझी; नाला, जलभराव और आवारा पशु बने परेशानी, अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 9.सीकर शहर की समस्याएं भास्कर समाधान पर पहुंचीं:कहीं टूटी सड़क तो कहीं जलभराव और नाली की परेशानी, सुरेंद्र गोदारा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 10.भास्कर समाधान: लाइट की समस्या का हुआ समाधान:सीकर में पानी, बिजली, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान

भास्कर समाधान: लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान:सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कों की समस्याएं आई सामने

जोधपुर में नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं लगातार सामने आ रही हैं। कई क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो, झुके ट्रांसफॉर्मर, गंदगी से भरी नहर और जर्जर सड़कें लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बनी हुई हैं। वहीं, भास्कर समाधान पर उठाई गई शिकायतों के बाद प्रशासन ने माजीसा नगर में लो वोल्टेज की समस्या का समाधान किया और महाराणा प्रताप कॉलोनी में रोड लाइट व डस्टबिन की व्यवस्था दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाई। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… एयरपोर्ट वीआईपी रोड पर सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी सिविल एयरपोर्ट वीआईपी रोड स्थित शारदा पार्क-एफएफ कॉलोनी से प्रदीप शर्मा ने बताया कि पास सीवर चैंबर से गंदा पानी ओवरफ्लो होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी सड़क और फुटपाथ तक फैलने से दुर्गंध के साथ संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। झुका बिजली ट्रांसफॉर्मर बना हादसे का खतरा, लोगों में डर चोपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से अशोक ने पोस्ट किया कि सड़क किनारे लगा बिजली ट्रांसफॉर्मर दोनों ओर से झुका हुआ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर काफी समय से इसी स्थिति में है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ट्रांसफॉर्मर के नीचे से रोजाना स्कूली बच्चे, राहगीर और वाहन गुजरते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। नहर में गंदगी से बढ़ी परेशानी, बदबू और मच्छरों का प्रकोप नागौरी गेट से हेमंत सिंह ने बताया कि विजय चौक स्थित फतेहसागर की नहर में लंबे समय से गंदगी जमा होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी बढ़ गई है। नहर में कचरा और गंदा पानी जमा होने से तेज दुर्गंध फैल रही है तथा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास से निकलना मुश्किल हो गया है और संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द नहर की सफाई करवाकर नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। जर्जर सड़क बनी वाहन चालकों के लिए खतरा कुड़ी भगतासनी सेक्टर-8 सिटी बस स्टैंड से विवेक विहार जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। शिकायतकर्ता नरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर बड़े गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई छोटे-बड़े वाहनों का सस्पेंशन खराब हो चुका है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। माजीसा नगर में लो वोल्टेज की समस्या का हुआ समाधान झालामंड के माजीसा नगर में लंबे समय से लो वोल्टेज के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कम वोल्टेज की वजह से घरेलू विद्युत उपकरण प्रभावित हो रहे थे और भीषण गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। शिकायत के बाद डिस्कॉम ने समस्या पर कार्रवाई करते हुए विद्युत आपूर्ति को सामान्य कर दिया है। विभाग के अनुसार अब क्षेत्र में पर्याप्त वोल्टेज के साथ नियमित बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। सड़क लाइट और डस्टबिन की समस्या का समाधान सूरसागर क्षेत्र की महाराणा प्रताप कॉलोनी में कई दिनों से बंद पड़ी रोड लाइट और टूटे हुए डस्टबिन के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट को दुरुस्त कराया तथा क्षतिग्रस्त डस्टबिन को बदलकर सफाई व्यवस्था भी सुधार दी। समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और नियमित रखरखाव बनाए रखने की मांग की। राजेंद्र प्रजापत बने आज ‘पब्लिक के स्टार’ आज के हमारे स्टार ऑफिसर डिस्कॉम कॉल सेंटर के एग्जीक्यूटिव राजेंद्र प्रजापत बने हैं। झालामंड स्थित माजीसा नगर निवासी प्रियंका ने भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट की थी कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। समस्या मिलने के बाद राजेंद्र प्रजापत ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय किया और आवश्यक तकनीकी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई। विभाग द्वारा सुधार कार्य के बाद क्षेत्र में बिजली का वोल्टेज सामान्य हो गया और नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। समय पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ये खबरें भी पढ़िए… 1.नांदड़ा कलां में तीन साल पुरानी बिजली समस्या का समाधान:जर्जर सड़क, क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन और कचरे के ढेर से लोग परेशान 2.भास्कर समाधान : सीवरेज पाइपलाइन की रुकावट हुई दूर:गंदगी और जलभराव से राहत की उम्मीद, भास्कर समाधान पर उठी जनता की आवाज 3.जोधपुर में बिजली विभाग और डिस्कॉम का एक्शन:दो बड़ी समस्याओं का हुआ स्थाई समाधान, एग्जीक्यूटिव कुंदन बने ‘पब्लिक के स्टार 4.जोधपुर के लक्ष्मण नगर में सीवर ब्लॉकेज खुला:जुनावो की ढाणी को मिली बिजली-पानी के संकट से मुक्ति, डिस्कॉम के सूर्यभान बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.भास्कर समाधान: कचरा हटा, रोड लाइट चालू; लोगों को राहत:गंदे पानी, जाम सीवर और खुले चैंबर की समस्या, दिव्या दैया बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 6.’भास्कर समाधान’ पर एक पोस्ट से हल:3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी 7.भास्कर समाधान, कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट चालू:अजमेर में कहीं गंदा पानी, कही पेयजल संकट, सड़क और सीवरेज समस्याओं से जूझ रहे लोग 8.‘भास्कर समाधान’: एक पोस्ट से मिल रहा हल:अजमेर में अधिकारी शिकायतों पर ले रहे एक्शन, यूजर बोले 25 साल से नालियां ठीक नहीं हुईं तो दरगाह बाजार का 15 दिन से गड्‌ढा 9.‘भास्कर समाधान’: समस्याओं का हल एक पोस्ट से:अधिकारी शिकायतों का खुद करवा रहे समाधान, अजमेर में नाली, सफाई और पानी सबसे बड़ी बुनियादी समस्या 10.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’

राजस्थान में पहली बार जेल में 2 हत्यारों की शादी:22 जुलाई को फेरे, युवक ने पड़ोसी और युवती ने पति का मर्डर किया था

जोधपुर के मंडोर ओपन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे युवक-युवती 22 जुलाई को फेरे लेंगे। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इसकी अनुमति दे दी है। राजस्थान के न्यायिक इतिहास में यह पहला मौका होगा जब किसी ओपन जेल (खुला बंदी शिविर) परिसर के भीतर दो दोषियों की शादी होगी। युवक नागौर का, जबकि युवती मुंबई की रहने वाली है। जेल में ही दोनों के बीच नदीकियां बढ़ीं और शादी का फैसला किया। यह ऐतिहासिक आदेश न्यायमूर्ति डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह भाटी एवं न्यायमूर्ति प्रवीर भटनागर की खंडपीठ ने जारी किया। सहेली के पिता कन्यादान करेंगे मंडोर ओपन जेल में रहकर सजा काट रहे मूलाराम भाटी (33) और सीमा (31) आगामी 22 जुलाई को शादी करेंगे। सीमा की सहेली के पिता कन्यादान करेंगे। शादी के निमंत्रण पत्र (कार्ड) में पिता के स्थान पर उनका ही नाम लिखा गया है।
हाईकोर्ट के निर्देशानुसार, यह शादी मंडोर ओपन एयर कैंप परिसर में ही जेल प्रशासन की सख्त निगरानी में होगी। खेती करते-करते बढ़ीं नजदीकियां, जेल में ही हुआ प्यार जानकारी के अनुसार, नागौर जिले के अडसिंगा का रहने वाला मूलाराम करीब दो साल पहले अजमेर जेल से जोधपुर की मंडोर ओपन जेल में शिफ्ट हुआ था। मुंबई की रहने वाली सीमा को करीब डेढ़ साल पहले महिला जेल से इसी ओपन जेल में भेजा गया था। ओपन जेल के नियमों के तहत दोनों वहां खेती का काम करते थे। रोज काम के दौरान दोनों का संपर्क हुआ, बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे यह नजदीकियां प्यार में बदल गईं। हाल ही में सीमा को 40 दिन की पैरोल (जमानत) मिली है, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मूलाराम ने अपने पड़ोसी, तो सीमा ने अपने पति की हत्या की थी। कोर्ट ने इन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट बोला- सजा का मकसद केवल दंड देना नहीं, सुधार भी है सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता मूलाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कालूराम भाटी और अधिवक्ता स्वप्न चौहान ने पैरवी की। राज्य सरकार की ओर से सरकारी वकील (लोक अभियोजक) सी.एस. ओझा और श्रवण सिंह राठौड़ कोर्ट में उपस्थित रहे। राज्य सरकार ने भी इस विवाह पर कोई आपत्ति नहीं जताई। हाईकोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में वर्ष 2022 के प्रसिद्ध ‘नंदलाल बनाम राज्य’ मामले के निर्णय का उल्लेख किया। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा- जेल सुधार व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को केवल दंडित करना या समाज से अलग करना नहीं है, बल्कि उनका पुनर्वास करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के अवसर प्रदान करना भी है। वर्ष 2017 से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे मूलाराम की इस याचिका को स्वीकार करना राजस्थान की जेल प्रणालियों में मानवीय दृष्टिकोण का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है। इस फैसले को भविष्य में कैदियों के संवैधानिक अधिकारों और मानवीय गरिमा से जुड़े मामलों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण न्यायिक मिसाल माना जा रहा है। —- यह खबर भी पढ़िए… बॉयफ्रेंड की हत्या करने वाली प्रिया सेठ कर रही शादी:जेल में हत्यारे से हुआ प्यार; पैसों के लिए अमीर लड़कों को जाल में फंसाती थी हनीट्रैप में फंसाकर युवक की हत्या करने वाली प्रिया सेठ शादी करने जा रही है। जयपुर के चर्चित दुष्यंत शर्मा मर्डर केस में सजा काट रही प्रिया को शादी के लिए 15 दिन की पैरोल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…