सरदारशहर के मुख्य बाजारों में जलभराव, VIDEO:जिला अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी, एक घंटे में हुई 70 एमएम बारिश

चूरू के सरदारशहर में बुधवार शाम को बारिश हुई। करीब एक घंटे में 70 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे कस्बे के ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। तहसीलदार रतनलाल मीणा ने बताया- बुधवार शाम 4 बजे शुरु हुआ बारिश का दौर 5 बजे तक चला। एक घंटे में करीब 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, बीकानेर रोड़ और ताल मैदान समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। पहले देखें बारिश के बाद के PHOTOS जिला अस्पताल के कई वार्डों में घुसा पानी
तेज बारिश के कारण जिला अस्पताल परिसर में भी भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। अस्पताल के कई वार्डों में पानी घुसने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी हुई। जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने से चिकित्सा सेवाओं पर भी असर पड़ा। शहर के मुख्य बाजार, शिव मार्केट, सब्जी मंडी, कच्चा बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड और कई मुख्य गलियों में पानी भर गया। दुकानों के सामने पानी जमा होने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। वाहन चालकों और राहगीरों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा। स्थाई समाधान की मांग
स्थानीय लोगों के अनुसार, हर वर्ष बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर परिषद प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग करते हुए जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। बरसात के बाद शहर के कई निचले इलाकों में देर तक पानी भरा रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

राहुल गांधी बोले-कन्फ्यूजन में लिया था कार्तिकेय का नाम:पनामा पेपर्स पर बयान शिवराज के बेटे के लिए नहीं था; हाईकोर्ट में समझौते की संभावना

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच चल रहे मानहानि केस की सुनवाई मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हुई। राहुल ने लिखित आवेदन में अपने पुराने बयान पर खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा- बयान कार्तिकेय के संदर्भ में नहीं था। उसे उसी रूप में देखा जाना चाहिए। मामले की सुनवाई जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकलपीठ में हुई। कोर्ट ने राहुल गांधी के आवेदन पर कार्तिकेय सिंह चौहान से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता का पक्ष आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी। समझौते की संभावना बढ़ गई है। राहुल गांधी बोले- कन्फ्यूजन में कार्तिकेय का नाम लिया हाईकोर्ट में पेश आवेदन में राहुल गांधी ने कहा- उनका बयान शिकायतकर्ता के संबंध में नहीं था। भाषण के दौरान गलती से कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम आ गया था। विवादित बयान के अगले दिन राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे छत्तीसगढ़ के तत्कालीन CM रमन सिंह के बेटे अभिषेक का नाम लेना चाहते थे, लेकिन कन्फ्यूजन में कार्तिकेय का नाम ले लिया। राहुल गांधी ने कहा था- पनामा पेपर्स में कार्तिकेय का नाम चुनावी रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि पनामा पेपर्स लीक मामले में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम शामिल है। पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ का नाम पनामा पेपर्स में आने पर उन्हें जेल हुई थी, लेकिन मध्य प्रदेश में कोई कार्रवाई नहीं हुई। 2018 के झाबुआ चुनावी भाषण से जुड़ा मामला यह मामला 2018 के झाबुआ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के एक भाषण से जुड़ा है। कार्तिकेय सिंह चौहान का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए राहुल गांधी ने चुनावी सभा में पनामा पेपर्स लीक प्रकरण का जिक्र करते हुए उनका नाम लिया था। शिकायत के अनुसार इससे उनकी प्रतिष्ठा और छवि को नुकसान पहुंचा। एमपी-एमएलए कोर्ट में दायर हुआ था परिवाद कार्तिकेय सिंह चौहान ने इसी मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता संकल्प कोचर ने पैरवी की। सुनवाई के बाद अदालत ने राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किए थे। समन को हाईकोर्ट में दी चुनौती एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन और लंबित कार्यवाही को चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश High Court का रुख किया है। याचिका में निचली अदालत की कार्यवाही पर सवाल उठाए गए हैं। साथ ही 25 जून को होने वाली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग भी की गई थी। वह मामला, जिसमें राहुल गांधी माफी मांग चुके हैं (राफेल मामला-2019)- पीएम को ‘चौकीदार चोर है’ कहा था ये खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम शिवराज सिंह के बेटे की और से मानहानि का मामला दायर किया गया है। अदालत ने सुनवाई करते हुए भोपाल एमपी-एमएलए की आर्डर शीट तलब की है, इसके साथ ही राहुल गांधी की ओर से वकीलों ने रिकार्ड पेश करने के लिए समय मांगा था, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 जून को तय की है।पूरी खबर पढ़ें

भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जड़ा तमाचा, राफेल लड़ाकू विमानों पर जारी कर दी बड़ी जानकारी

इंडियन एयरफोर्स के एक दस्तावेज ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोल दी है। वायुसेना के टेंडर में सभी 36 राफेल फाइटर जेट के रखरखाव, टेक्निकल सपोर्ट और लॉजिस्टिक सपोर्ट के लिए टेंडर मांगा गया है।

चर्चित रूपम गोल्ड लूट वारदात, बिहार से 30 लाख बरामद:फिल्मी स्टाइल से सोना- चांदी और कैश लूटने वाले सातों बदमाश गिरफ्तार

बहुचर्चित रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूटकांड के मास्टरमाइंड सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट के माल में से 30 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामले में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त 2023 की सुबह कांकरोली निवासी आर्यन सोनी की रूपम गोल्ड ज्वेलर्स शोरूम पर दो बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने हथियार दिखाकर दुकान से करीब डेढ़ किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 18 लाख रुपए नकद लूट लिए थे। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में बिहार के वैशाली जिले से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार यह गिरोह देशभर में इसी तरह से लूट की वारदातों को अंजाम देता था। अब पढ़िए… कैसे हुई आरोपियों की गिरफ्तारी 1500 किलोमीटर दूर से बरामद किया लूट का सामान
पुलिस के अनुसार, मुख्य सरगना सूरज उर्फ सन्नी सिंह की निशानदेही पर बिहार से लूट का माल बरामद किया गया है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि आरोपी राजसमंद से करीब 1500 से 1600 किलोमीटर दूर बिहार के रहने वाले थे और वारदात के बाद झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में छिपते रहे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को कई बार दूसरे राज्यों में जाना पड़ा। थानाप्रभारी और डीएसपी का रहा खास योगदान
मामले के खुलासे में कांकरोली थाना प्रभारी सरोज बैरवा, साइबर सेल के डीएसपी दुर्गाप्रसाद दाधीच, नाथद्वारा एवं श्रीनाथजी थाना पुलिस, साइबर टीम के अधिकारियों और जवानों की खास भूमिका रही।

VIDEO: अरुणाचल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, डूबे कई गांव, हाईवे पुल बहा

राज्य के निचले सुबनसिरी और केयी पन्योर जिलों में तेज बारिश के कारण कई गांव पानी में डूब गए। घरों और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। मुख्य हाईवे पुल बह गया है।

Rajat Sharma's Blog | राम मंदिर में डाका: पाप में सब भागीदार

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला देशभर में सुर्खियों में है। ऐसे में इस मामले में SIT की शुरुआती रिपोर्ट तो आई है लेकिन असली जांच अभी बाकी है।

फर्जी बीपीएड डिग्री दिलाने वाला दलाल गिरफ्तार:जे.एस. विश्वविद्यालय शिकोहाबाद से बैक डेट में जारी करवाई गई थी फर्जी डिग्री, डेढ़ लाख में हुआ था सौदा

राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में फर्जी बीपीएड डिग्री के जरिए नौकरी दिलाने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित दलाल पंकज कुमार जैन को गिरफ्तार किया है। ADG एसओजी, विशाल बंसल ने बताया कि एसओजी ने कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में उत्तर प्रदेश के जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद से फर्जी बीपीएड डिग्री जारी करने के मामले का खुलासा किया था। इस संबंध में 27 नवंबर 2024 को धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 1.30 लाख रुपए में हुआ था फर्जी डिग्री का सौदा जांच में सामने आया कि दलाल पंकज जैन ने अपने सहयोगी पवन सिंह चौहान उर्फ पी.एस. चौहान के साथ मिलकर भर्ती अभ्यर्थी राजेश कुमार फागणा को फर्जी बीपीएड मार्कशीट उपलब्ध कराने का सौदा 1 लाख 30 हजार रुपए में किया था। आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से मिलीभगत कर राजेश फागणा का बैक डेट में प्रवेश दर्शाया गया और उसे वर्ष 2017-19 सत्र की चारों सेमेस्टर की फर्जी मार्कशीट उपलब्ध करवाई गई। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल की सरकारी नौकरी एसओजी की जांच के अनुसार, फर्जी मार्कशीटों के आधार पर राजेश फागणा ने अवैध रूप से शारीरिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति प्राप्त कर ली थी। मामले की जांच में विश्वविद्यालय स्तर पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विश्वविद्यालय के चांसलर और रजिस्ट्रार सहित तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार इस प्रकरण में पूर्व में जे.एस. विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद के चांसलर, रजिस्ट्रार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसी लगातार पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। जयपुर से दबोचा गया वांछित दलाल एसओजी ने वांछित आरोपी पंकज कुमार जैन (42) निवासी मूलतः नैनवां, बूंदी तथा वर्तमान निवासी संजय नगर, धाबास रोड, जयपुर को 23 जून 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूरे गिरोह की भूमिका की जांच जारी एसओजी अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि फर्जी डिग्री और मार्कशीट तैयार कर सरकारी नौकरियां दिलाने के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा कितने अभ्यर्थियों को इसका लाभ पहुंचाया गया।

युवक को किडनैप कर पीटने वाले हिस्ट्रीशीटरों की परेड:लंगड़ाते हुए चले तो कभी सड़क पर बैठे; लोग रुक-रुककर देखते रहे

भीलवाड़ा में युवक का अपहरण कर मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर की परेड निकलवाई। उन्हें बाजार मेंपुलिस ने थाने से 1 किमी दूर तीनों को सड़क पर पैदल चलवाया। तीनों लगड़ाते हुए चले तो कभी रास्ते में बैठकर आराम करने की गुहार लगाते नजर आए। पुलिस थाने का 25 का जाब्ता इन्हें लेकर निकला तो सड़क पर भीड़ जमा हो गई। वाहन सवार लोग रुक-रुक कर ये परेड देखते रहे। किडनैप कर बुरी तरह पीटा था अब PHOTOS में देखें अपराधियों की परेड…

शिवसेना उद्धव गुट को संसद में ऑफिस खाली करना होगा:टूट के बाद सांसदों की संख्या 5 से कम हुई; 2 सांसद लोकसभा स्पीकर से मिलेंगे

शिवसेना (UBT) को संसद भवन में अपना मौजूदा ऑफिस खाली करना पड़ सकता है। संसद भवन के नियमों के मुताबिक, सिर्फ 5 या उससे ज्यादा सांसदों वाली पार्टी को संसद भवन में ऑफिस मिल सकता है। लोकसभा अध्यक्ष जैसे ही छह सांसदों के शिंदे गुट में विलय को औपचारिक मान्यता दे देते हैं। UBT के पास सिर्फ 4 सांसद (3 लोकसभा और 1 राज्यसभा) रह जाएंगे। ऐसे में संसद भवन में उन्हें अपना मौजूदा ऑफिस (128A ) खाली करना पड़ सकता है। पार्टी के दो लोकसभा सांसद अनिल देसाई और अरविंद सावंत बुधवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हमने स्पीकर साहब से कहा कि अगर कोई आपके पास बागी गुट का पत्र आया है तो हमें बताएं। पर अभी ऐसा कुछ नहीं आया है और हमें कागज नहीं मिला। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 22 जून को बगावत हो गई थी। लोकसभा के कुल 9 में से 6 सांसद पार्टी से अलग होकर डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए थे। शिवसेना में 4 साल में दूसरी टूट शिंदे के साथ सभी 6 सांसदों ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टूट का ऐलान किया। शिंदे ने कहा, ‘जब 2022 में हमने पार्टी और धनुष-बाण बचाने के लिए विद्रोह किया था, तब 40 विधायक थे और अब हमने छक्का लगाया है।’ उन्होंने कहा, ‘ हमारी लड़ाई बालासाहेब के विचारों को बचाने के लिए है, इसीलिए आज ये 6 सांसद बालासाहेब की असली शिवसेना में शामिल हुए।’ उद्धव के शिवसेना का मुखिया रहते पार्टी में 4 साल में यह दूसरी बड़ी बगावत है। 8 दिन में 6 सांसद बागी हुए 14 जून को उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में संसदीय दल की बैठक बुलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 4 सांसद नहीं पहुंचे थे। इसके बाद से पार्टी में टूट की अटकलें लगाई जानी लगी थीं। शिवसेना से पहले AAP-TMC के 27 सांसद बागी हुए पिछले 3 महीने के दौरान विपक्षी गुट के 27 सांसदों ने अपनी पार्टी से बगावत करते हुए भाजपा या NDA को समर्थन दिया है। इनमें 7 AAP के राज्यसभा सांसद और 20 TMC के लोकसभा सांसद हैं। शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) चीफ और यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है और पार्टी के कई नेता BJP में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सपा चीफ अखिलेश यादव ने पार्टी में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि सपा मजबूत और एकजुट है। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के अपने विधायक पाला बदलने वाले हैं। —————————————- ये खबर भी पढ़ें… उद्धव की पार्टी टूटी, राउत ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में गाली दी, 9 में से 6 सांसद बागी महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसदों ने बगावत कर दी है। दिल्ली में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को गाली दी। राउत ने कहा- ये साले #$% के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। पूरी खबर पढ़ें…

अलवर में नगर निगम ने 16 कोचिंग किए सील:कोचिंग संचालक और अधिकारी उलझे; दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप

लखनऊ में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने पर 15 लोगों की मौत के 3 दिन बाद अलवर नगर निगम प्रशासन चेता। नगर निगम का दस्ता शहर के नयाबास सर्किल पर बुधवार शाम को पहुंचा और 14 कोचिंग व लाइब्रेरी सील कर दी। कार्रवाई के बीच कुछ छात्र जल्दी से इधर-उधर निकलने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि कोचिंग में क्या हो गया। कुछ छात्रों ने कहा- हमारे मोबाइल औश्र बैग भी अंदर रह गए और कोचिंग को सील कर दिया गया। वहीं आगामी दिनों में वनपाल सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी हैं। इस दौरान नगर निगम अधिकारी और कोचिंग संचालकों में तनातनी भी हो गई। कोचिंग संचालक ने दी एक्सईएन को धमकी- नौकरी खा जाऊंगा कार्रवाई के दौरान ‘करियर मेकर’ कोचिंग संचालक और नगर निगम की टीम के बीच तनातनी हो गई। निगम के एक्सईएन धर्मेन्द्र मीणा ने कोचिंग संचालक से तू-तड़ाक करते हुए बात की। इस पर कोचिंग संचालक ने निगम अधिकारियों पर अभद्र भाषा में बात कर बेइज्जत करने और वसूली के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर कोचिंग संचालक ने निगम एक्सईएन धर्मेन्द्र मीणा को ‘नौकरी खाने…’ तक की धमकी दे डाली। संचालक ने कहा- आपके घर का अवैध निर्माण भी सबके सामने लेकर आऊंगा। स्टूडेंट्स बोले- अब कहां पढ़ेंगे, बैग अंदर रह गए जैसे ही कोचिंग और लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई शुरू हुई, नयाबास सर्किल पर सैकड़ों युवाओं और छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रों ने निगम की इस अचानक कार्रवाई का विरोध करते हुए चिंता जताई। वनपाल की तैयारी कर रहे डीग के छात्र साक्ष्य ने कहा- वनपाल सहित कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में कोचिंग बंद होने से हम अब कहां पढ़ेंगे? हमें मजबूरन वापस गांव लौटना पड़ेगा। हमारे मोबाइल कोचिंग के अंदर रह गए। अलवर के सकट के युवक महेंद्र कुमार मीणा ने कहा- प्रशासन को करना चाहिए, वो नहीं किया। नाले तुड़वा दिए, उन्हें सही नहीं कराया। अचानक कोचिंग बंद कर गलत किया है। कुछ परेशान छात्रों ने बताया- कार्रवाई इतनी आनन-फानन में हुई कि हमारे बैग और किताबें भी कोचिंग और लाइब्रेरी के अंदर ही रह गए। बिना फायर NOC चल रहे 80 संस्थान फायर ऑफिसर अमित मीणा ने बताया- 14 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर्स को बुधवार को सील करने का टारगेट लेकर निकले। शहर में करीब 80 कोचिंग और लाइब्रेरी ऐसी हैं, जो बिना फायर एनओसी के धड़ल्ले से चल रही हैं। छात्रों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।