2.20 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार:1.25 लाख कैश रुपए, 2.20KG एमडी की जब्त, रेतीले धोरों में छुपाकर करते थे सप्लाई
बालोतरा पुलिस ने अवैध मादक-पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 200 ग्राम एमडी जब्त की है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स की अनुमानित कीमत 2.20 करोड़ रुपए आंकी की गई है। वहीं आरोपियों से मादक-पदार्थ से अर्जित 1.25 लाख रुपए बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। एसपी रमेश ने नशाखोरी को रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुसार जिले में मादक-पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए स्पेशल अभियान ऑपरेशन विषभंजन चलाया जा रहा है। एएसपी हरफूलसिंह, डीएसपी सुखराम विश्नोई के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम बालोतरा एवं थाना प्रभारी रावताराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। धोरीमन्ना इलाके से ड्रग्स की शिकायतें मिल रही थी। इस पर एसपी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई गई। डीएसटी टीम का कैंप लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों की एक्टिविटी पर निरंतर निगरानी की गई। वहीं परंपरागत पुलिसिंग के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सूचनाए इकट्ठी की गई। रेतीलें धोरों में दबिश देकर पकड़ी एमडी बालोतरा डीएसटी और धोरीमन्ना पुलिस की संयुक्त टीमों ने प्लानिंग तरीके से कारवाई को अंजाम दिया गया। आरोपियों का रहवासी मकान आबादी इलाके से दूर रेतीले धोरों के बीच स्थित ढाणी में होने के कारण टीमों ने करीब 4 किलोमीटर तक रेतीले धोरों में पैदल मार्च कर चारों तक घेराबंदी कर दबिश दी गई। दो आरोपी गिरफ्तार दबिश के दौरान आरोपी चैनाराम पुत्र रामचंद्र निवासी मायलों की बेरी खारी, धोरीमन्ना एवं उसका बेटा हनुमानराम के रहवासी मकान की तलाशी ली गई। इस दौरान कमरे में छिपाकर रखी ई 2 किलो 200 ग्राम अवैध एमडी और 1 लाख 25 हजार रुपए कैश बरामद किए गए। एमडी की अनुमानित कीमत 2.20 करोड़ रुपए आंकी की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यू करते थे वारदात प्रारंभिक पूछताछ एवं जाच में सामने आया है कि आरोपी आबादी से दूर रेतीले धोरों के बीच स्थित ढाणी को सुरक्षित ठिकाने के रूप में उपयोग करते थे। अवैध मादक पदार्थ को मकान के भीतर छिपाकर रखा जाता था। इससे विभिन्न स्थानों पर इसकी सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।

