स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:हमारे विचार सकारात्मक, वाणी मीठी और संयमित होनी चाहिए, सभी लोगों के साथ अपनापन रखें
हमारे विचार सकारात्मक, वाणी मीठी और संयमित होनी चाहिए। व्यक्तित्व आकर्षक और सरल होना चाहिए। हमारी हर बात, व्यवहार, हाव-भाव और अभिव्यक्ति स्वाभाविक होने के साथ ही अर्थपूर्ण भी हो। मन में हमेशा अच्छे संकल्प रखें। जब हम अपने स्वभाव के अनुसार रहते हैं, तो अधिक सहज, शांत और प्रेमपूर्ण बनते हैं। हमें अपने व्यवहार में लचीलापन रखना चाहिए और हर परिस्थिति के अनुसार खुद को सकारात्मक सोच के साथ ढालना चाहिए। जिद, हठ और दुराग्रह से बचना चाहिए। सभी लोगों के साथ प्रेम और अपनापन रखें। आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में श्रेष्ठता कैसे आता है? आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें।

