ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे में दो हादसे:खड़े ट्रक में कंटेनर घुसा, केबिन में फंसने से ड्राइवर की मौत; आगे चल रहे ट्रक से भिड़ा ट्रेलर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 11 जुलाई यानी आज 5 घंटे में दो एक्सीडेंट हो गए, जिनमें एक ड्राइवर की मौत हो गई। एक ड्राइवर का पैर फ्रेक्चर हो गया। दोनो घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्र की है। दोनों ट्रक व ट्रेलर ड्राइवर मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। पहली घटना बूढ़ादीत थाना क्षेत्र की है। मंडावरा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 360.6 की है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे ट्रक नंबर RJ34GA4377 का टायर फट गया। ट्रक एक्सप्रेसवे पर खड़ा था। इसी दौरान मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहा कंटेनर NL01Q4582 पीछे से खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में फंस गया। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से कडी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर पहुंचाया गया। हादसे में कंटेनर ड्राइवर फखरुद्दीन पुत्र नंदू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर एक ओर कराया। आगे चल रहे ट्रक से ट्रेलर की टक्कर दूसरी घटना दोपहर 4 बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जालिमपुरा इंटरचेंज के पास की है। यहां आगे चल रहे ट्रक से ट्रेलर भिड़ गया। ट्रेलर ड्राइवर शंकर मीणा निवासी निमली, सवाई माधोपुर,मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहा था। ड्राइवर ने बताया कि वो नॉर्मल स्पीड से चला रहा था। तभी आगे चल रहे ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से वह ट्रेलर को नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक से जा भिड़ा। हादसे की सूचना पर एक्सप्रेस-वे की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल ड्राइवर को सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोटा रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके और हॉस्पिटल पहुंची। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया था निरीक्षण बता दें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 8 जून बुधवार को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर 550 किमी का सफर किया। इस दौरान उन्होंने एक्सप्रेस वे की स्थिति व सुरक्षा मानकों,सड़क की गुणवत्ता, गड्ढों, पेचवर्क और खराब अलाइनमेंट का जायजा लिया। — ये खबर भी पढ़िए – गडकरी बोले-2 साल में दिल्ली से मुंबई 12-घंटे में पहुंचेंगे:जो बोलेंगे वह करके दिखाएंगे, यही हमारी पहचान; कोटा से इटावा तक अटल एक्सप्रेसवे बनेगा खबर पढ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *