पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 30 अफसरों के तबादले:17 थानों में बदले अधिकारी, 3 थानों की कमान महिला SHO को
जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी ताजा आदेशों के अनुसार जिले के कुल 30 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
इस फेरबदल में 20 पुलिस निरीक्षक (CI) और 10 उप निरीक्षक (SI) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस सूची में जिले के 17 थानों पर नए थानाधिकारियों (SHO) की तैनाती की गई है। बॉर्डर के थानों में नए अधिकारियों को कमान अलका विश्नोई को पिलानी थाने का थानाधिकारी नियुक्त किया गया है।
चन्द्रभान को सूरजगढ़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
रामनोहरलाल अब बुहाना थाने के नए थानाधिकारी होंगे।
लक्ष्मीनारायण को पचेरी कलां थाने की कमान सौंपी गई है।
बुद्धिप्रसाद को खेतड़ी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विनोद सामरिया अब चिड़ावा थाने के थानाधिकारी होंगे।
महिला अधिकारियों की भूमिका इस तबादला सूची में महिला अधिकारियों का भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व है। कंचन कुमारी (धनूरी), अलका विश्नोई (पिलानी), बिमला कुमारी (संचित निरीक्षक, पुलिस लाइन) और संतोष कुमारी (थाना गुढ़ा) को प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई है।

