पाली के अक्षय राजपुरोहित का ICC दुबई में चयन:एशिया डेवलपमेंट ऑफिसर बने, परिवार में खुशी का माहौल

पाली जिले के शिवतलाव के रहने वाले एडवोकेट सुमेरसिंह राजपुरोहित के बेटे अक्षय राजपुरोहित का चयन विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था International Cricket Council (ICC) के दुबई स्थित मुख्यालय में एशिया डेवलपमेंट ऑफिसर (Asia Development Officer) के पद पर हुआ है। अक्षय इससे पहले Asian Football Confederation (AFC), मलेशिया में लॉ ऑफिसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। खेल प्रशासन एवं खेल कानून के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें अब ICC में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अक्षय विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था FIFA (FIFA) तथा All India Football Federation (AIFF) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खेल प्रशासन, विधिक मामलों और अंतरराष्ट्रीय खेल संगठनों में उनके अनुभव ने उन्हें वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाई है। उनकी इस उपलब्धित पर परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *