पाली सिटी डिस्पेंसरी को मिले नए प्रभारी:डॉक्टर रॉयमोन जोसेफ ने संभाला कार्यभार

पाली के नाडी मोहल्ला सिटी डिस्पेंसरी में डॉ. रॉयमोन जोसेफ ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी के रूप में कार्यभार शुक्रवार को ग्रहण किया। डॉ. जोसेफ के कार्यभार ग्रहण करने पर डिस्पेंसरी के स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए सफल एवं जनसेवापूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उनके आने से मरीजों को चिकित्सा सेवाओं का और बेहतर लाभ मिलेगा। कार्यभार संभालने के बाद डॉ. जोसेफ ने कहा कि डिस्पेंसरी में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बता दे कि डिस्पेंसरी में नियमित डॉक्टर लगाने की मांगवको लेकर पहले भी स्थानीय लोगों में विरोध प्रदर्शन किया था। तब तय किया गया था कि वीक के सभी दिन अलग अलग डॉक्टर अपनी सेवाएं यहां डिस्पेंसरी ने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *