भीलवाड़ा में आज तीन घंटे बिजली बंद:सुबह 8 बजे से 12 बजे तक रहेगी कटौती, जानें कौन-कौन से क्षेत्र होंगे प्रभावित
भीलवाड़ा में में विद्युत रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते शनिवार को कई क्षेत्रों में तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। चार घंटे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद एवीएनएल के सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि शनिवार को 11 केवी राजपूत कॉलोनी फीडर पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक मदर टेरेसा स्कूल के सामने का क्षेत्र, गँवारिया बस्ती, पालड़ी रोड, शिव मंदिर, देवनारायण मंदिर, राम मंदिर, आलोक स्कूल, टेम्पो स्टैंड, ई सेक्टर, सुभाष नगर, बाबा रामदेव मंदिर, 5 सेक्टर, आरसी व्यास और शिवजी गार्डन सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इन क्षेत्रों में तीन घंटे रहेगा पावर कट इसी प्रकार 11 केवी स्वागत फीडर पर भी मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक अपोलो कम्पनी, स्वराज, डी.एस. सलज, राज सलज, सुदर्शन, सीमा सलज, सिल्वर फेब्रिक, एमबी टेक्स, साधना, समर्पण तथा आसपास के संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग की अपील विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित पावर कट से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें। विभाग का कहना है कि रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

