‘भास्कर समाधान’ पर एक क्लिक में हल:महावीर नगर में 2 महीने से पानी की किल्लत, नागौरी गेट पर नहीं उठता कचरा, 4 महीने से खोद रखी है सड़क
जोधपुर में आम लोगों की जरूरत पीने का पानी, साफ–सफाई और अच्छी सड़क ही उनकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। महावीरर नगर में दो महीने से पीने के पानी की परेशानी बनी हुई है लेकिन जलदाय विभाग सुध नहीं ले रहा। ऐसे ही शहर के नागौरी गेट से नियमित कचरा न उठने क समस्या हमें मिली है। इधर जगह–जगह सीवरेज और पीने की पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क न बनने से आम आदमी रोज परेशान हो रहा है। रही सही कसर सीवरेज के बहते पानी और लंबे पावर कट ने पूरी कर दी है। जोधपुर के लोग संबंधित विभागों की लचर व्यवस्था से दुखी हैं। ‘भास्कर समाधान’ पर ऐसी सैकड़ों पोस्ट हमें रोज मिलती हैं जिनके समाधन करवाने की अपील लोगों ने लिखी हैं। समस्या से जुड़ी पोस्ट आने पर अधिकारियों ने समाधान भी करवाए हैं। जोधपुर से आईं कुछ ऐसी ही समस्याओं और उनके समाधानों पर नजर.. दो महीने से पानी नहीं आ रहा जोधपुर से अदिति ओझा ने झालामंड के हनुमान नगर से पीने के पानी की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में पीने के पानी की बहुत परेशानी है। बीते दो महीने से पानी नहीं आ रहा है। जब पानी आता भी है तो प्रेशर इतना कम होता है कि बूंद बूंद पानी आता है। इससे पीने भर को भी पानी नहीं मिल पाता। इस समस्या का जल्द समाधान करवाएं। रोज कचरा न उठने से हो रही गंदगी ‘भास्कर समाधान’ पर सिंधी भुट्टो का चौक, कांच वाला अस्पताल के सामने नागौरी गेट से अयूब खान ने समस्या पोस्ट की है। उन्हाेंने बताया कि नागौरी गेट के अंदर जोधपुर नगर निगम ने डंपिंग जोन बना दिया है। उन्होंने बताया कि इलाके में सारा दिन कचरा पड़ा रहता है। नियमित रूप से कचरा भी नहीं उठाया जाता है। यहां से सप्ताह में दो बार आधा अधूरा कचरा उठाया जाता है। 2 महीने से सीवरेज लाइन खराब ‘भास्कर समाधान’ पर शिव बस्ती, मसूरिया से प्रकाश सिंह राजावत ने सीवरेज की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने दो महीने से सीवरेज लाइन खराब है। सीवर का पानी सड़क पर बहता है जिससे आसपास काफी बदबू फैली हुई है। निगम में कई बार कम्प्लेंट कर चुके लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आना जाना भी मुश्किल हो गया है। 4 महीने पहले खोदी सड़क, नहीं बनाई बकरा मंडी रोड, सिवाची गेट से हिमांशु ने अपने एरिया की सड़क से जुड़ी परेशानी पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले मेंटीनेंस वर्क के चलते इस सड़क को खोदा गया था। काम खत्म हो गय लेकिन सड़क के गड्ढे भरकर ऐसे ही छोड़ दिया गया। लेवलिंग न होने से धूल और कंकड़ से लोग परेशान हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को पथरीली कंकरी राह पर काफी दिक्कत हो रही है। आइए अब एक नजर उन समाधानों पर भी डालें, जो विभागीय अधिकारियों ने करवाए हैं.. पोस्ट के बाद सफाई हुई, उठा कचरा जोधपुर के वार्ड 5 की रामदेव कॉलोनी से मयंक ने कचरा नियमित रूप से न उठाने और सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि न तो कचरा उठाने वाली गाड़ी नियमित आती है न ही गली में ठीक से सफाई ही होती है। इस समस्या के भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड के सफाई प्रभारी राजकुमार ने एक्शन लेते हुए साफ–सफाई करवाकर कचरा हटा दिया है। करण कुमार बने ‘पब्लिक के स्टार’ जोधपुर के बनाड़ रोड के महावीर नगर से दीपक चौहान ने बार बार बिजली पॉवर कट की समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र महादेव नगर, मारवाड़ आईटीआई कॉलेज के आसपास पावर कट बहुत होता है। बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक लाइट काटी जाती हे। गर्मी में लोग बहुत परेशान होते हैं। इस समस्या के सामने आने के बाद डिस्कॉम कॉल सेंटर के टीम लीडर करण कुमार ने समस्या का समाधान करवा दिया। समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: अधिकारियों तक सीधे पहुंच रही समस्या:नलों से आ रहा बदबूदार पानी, सीवर ओवरफ्लो, आश्रम क्षेत्र में बच्चों को काट रहे बेसहारा कुत्ते 2.भास्कर समाधान का असर; बेसहारा पशुओं की समस्या का निस्तारण:हाईटेंशन लाइन और पानी लीकेज से लोग परेशान, देवेन्द्र सिंह बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ 3.‘भास्कर समाधान’: अधिकारी खुद करवा रहे सॉल्यूशन:दरगाह बाजार में नहीं सुधर रही सफाई व्यवस्था, 6 महीने से खराब हैंडपंप 4.कब होगी पानी की सप्लाई, मोबाइल पर मिलेगा अपडेट:‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में समस्या सामने आने के बाद SE ने दिए निर्देश 5.अजमेर में ‘भास्कर समाधान’ पर उठी आवाज:पानी, सफाई और जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोग, कई शिकायतों के बाद मिली राहत 6.‘भास्कर समाधान’, अधिकारी खुद सुलझा रहे समस्या:10 दिन से स्ट्रीट लाइट बंद, नालियां जाम, घर के आगे ठेले खडे़ कर रहे सफाई कर्मचारी, सड़क बनने का इंतजार 7.‘भास्कर समाधान’, सरकारी विभाग आए एक्शन में:अधिकारी खुद कर रहे मॉनिटरिंग, 4 महीने से स्ट्रीट लाइट खराब, सफाई नहीं हो रही, पुलिया के नीचे सड़क जर्जर

