'भास्कर समाधान' बना पब्लिक की आवाज:कोटा में सफाई बनी सबसे बड़ी समस्या, जाम, बिजली के तार और खुदी सड़कें ले रहे परीक्षा
कोटा में नालों, नालियों और गलियों में पड़ा कचरे शहर की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। हर गली में जाम नालियां, चोक नाले और ओवरफ्लो सीवरेज की समस्या लोग पोस्ट के जरिये ‘भास्कर समाधान’ पर भेज रहे हैं। बिजली के झूलते तार, खुले में रखा ट्रांसफॉर्मर और मेंटीनेंस के लिए खोदी गई सड़कें भी लोगों की परीक्षा ले रहे हैं। संबंधित विभाग भी आसानी से सुलझ जाने वाली इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे। हालांकि दैनिक भास्कर एप की पहल ‘भास्कर समाधान‘ लोगों की समस्याओं का हल करवाने में अहम भूमिका निभा रहा है। विभाग के अधिकारी भी लोगों की परेशानियों का हल करने में सहयोग कर रहे हैं। पहले उन समस्याओं के समाधान पर एक नजर जिसने स्थानीय लोगों को राहत दी… झाड़ियां हुईं साफ, उठ गया कचरा कोटा के प्रेम नगर आवासीय योजना के डी ब्लॉक से गिरीराज मीणा ने बिजली विभाग से जुड़ी समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि माताजी मंदिर के सामने लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर खुले में हैं और नीचे की पूरी जमीन चूहों ने बिल खोदकर खोखली कर दी है। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर को जाली से ढकने और सफाई करने की अपील की थी। बिजली विभाग ने सफाई करवा दी है। अंधेरे की समस्या का हुआ समाधान रॉयल सन सिटी एरिया से लोकेश कुमार ने खराब स्ट्रीट लाइट की समस्या शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि चार पांच दिनों से यह लाइट खराब है। अंधेरे के कारण लोगों को आने–जाने में परेशानी हो रही है। जंगली जीवों का खतरा भी बना हुआ है। बच्चों और महिलाओं को रात में भेजने में डर लगता है। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने लाइट ठी करवा दी है। नालियां ऊंची थीं, पोस्ट के बाद ठीक हुईं वैष्णवी विहार से नीरज ने अपने मकान के दोनों तरफ नालियां ऊंची होने की समस्या बताई थी। उन्होंने लिखा कि घर के दोनों तरफ बनीं नालियाें का ढलान ठीक नहीं है और ऊंची होने के कारण पानी का निकास भी ठीक नहीं है। प्रशासन को कई बार शिकायत कर दी लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करने के बाद उनके एरिया में नालियों का काम शुरू हो गया और लेवलिंग ठीक की जा रही है। कई दिनों से खराब स्ट्रीट लाइट ठीक हुई चौकड़ी के तेलियों की गली से आकाश जैन ने खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत हमें पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि बजाज खाना, रघु पान वाले की गली में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से खराब है। बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करवाया है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ‘भास्कर समाधान’ पर समस्या पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने समाधान कर दिया। सूरजमल घेंघट बने ‘पब्लिक के स्टार’ कोटा के रंगबाड़ी इलाके के कृष्णा नगर से एक यूजर ने नालियों की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि जैन मंदिर वाली गली में नालियों की साफ सफाई नियमित रूप से न होने के कारण सभी नालियां जाम पड़ी हैं। पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भरता है। इस समस्या का जमादार सूरजमल घेंघट ने अपनी टीम भेजकर समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर या गांव की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… नाले की सफाई नहीं, लोग परेशान कोटा से ‘भास्कर समाधान’ पर अंशुल मालव ने गणेश मार्ट वाली गली, मानसरोवर से जाम नाले की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी में बने इस नाले की कई सप्ताह से सफाई नहीं हुई है। प्लास्टिक, मिट्टी और सूखे कचरे से पूरा नाला जाम पड़ा है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही और रुके हुए पानी में मच्छर पनप रहे हैं। 6 महीने पहले खोदी रोड, बनाई नहीं कोटा के सोगारिया क्षेत्र के महावीर नगर से मोतीलाल ने सीवरेज कार्य से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी रिद्धी–सिद्धी नगर में सीवरेज का काम करीब 6 महीने पहले शुरू हुआ था। यूआईटी से अनुमोदित इस कॉलोनी में पूरी रोड खोदकर छोड़ दी गई है। कॉलोनी में पहले से ही नालियां नहीं बनी हैं। खोदी हुई रोड की वजह से वाहन तक गली में नहीं आ पा रहे हैं। राशन की लंबी लाइन, 4 बजे से लगाते नंबर रंगबाड़ी क्षेत्र के वीर सावरकर नगर से विजय कुमार राठौर ने राशन डिपो की परेशानी लिखकर भेजी है। उन्होंने बताया कि महिला जागृति राश्यान डिपो पर तीन दिनों से ऐसे ही लंबी लाइन लगी हुई है। राशन लेने के लिए आए लाभार्थी 4 बजे से अपने नंबर का इंतजार करने के लिए लाइन में लग जाते हैं। अगर इन सभी को टोकन दे दिया जाए तो लाइन की समस्या और इससे लगने वाले जाम दोनों से राहत मिल जाएगी। बिजली के तारों पर लटका हर पेड़ तलवंडी की वीआईपी कॉलोनी से योगेश नागर ने बिजली विभाग को चेताते हुए एक समस्या पोसट की है। उन्होंने बताया है कि शीला चौधरी रोड पर बिजली के तारों पर पूरा हरा पेड़ लटका हुआ है। इससे कभी भी तार टूट सकते हैं और आने जाने वालों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। अपील है कि इसका जल्द से जल्द समाधान करें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.‘भास्कर समाधान’: पोस्ट होते ही मिल रहा हल:सफाई, पानी और सड़क हैं पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या, खुले नाले से संक्रमण का डर 2.‘भास्कर समाधान’: समस्या पोस्ट होते ही मिल रहा हल:कॉलोनी में जल भराव से आना-जाना मुश्किल, पार्क में हरे पेड़ों को सीमेंट से कवर किया 3.जयपुर में ‘भास्कर समाधान’ से चमकी स्ट्रीट लाइटें:जनता की आवाज का असर; नगर निगम उपायुक्त मनीषा यादव बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 4.जयपुर में पहली बारिश ने खोली प्रशासन की पोल:खाली प्लॉटों में आवारा पशुओं का डेरा; XEN रूपाराम बने आज ‘स्टार ऑफिसर’

